Ads Area

कागज उद्योग, जूट उद्योग, रेशम उद्योग, चर्म (चमड़ा) उद्योग (भारत के प्रमुख उद्योग)

भारत में कागज उद्योग 
👉मलबेरी (चीन)-
➯विश्व में कागज का आविष्कार सर्वप्रथम चीन के मलबेरी प्रांत में हुआ था।

👉कागजी मुद्रा-
➯विश्व में सर्वप्रथम कागजी मुद्रा या कागजी नोट चलाने वाला देश चीन है।

👉कनाडा-
➯विश्व में सर्वाधिक अखबारी कागज का उत्पादन कनाडा से होता है।

👉टीटागढ़ (पश्चिम बंगाल)-
➯भारत में कागज का सर्वाधिक उत्पादन पश्चिम बंगाल से होता है। जिसके लिए पश्चिम बंगाल की टीटागढ़ जगह प्रसिद्ध है।

👉नेपानगर (मध्य प्रदेश)-
➯भारत में अखबारी कागज का सबसे बड़ा कारखान मध्य प्रदेश की नेपानगर नामक जगह पर स्थित है।

👉नासिक (महाराष्ट्र) तथा औरंगाबाद (महाराष्ट्र)-
➯महाराष्ट्र की नासिक तथा औरंगाबाद जगहों पर RBI का नोट छापने के कारखाने स्थित है।

➯1 टन कागज, 22 टन कागजी लूगदी पर आधारित है।
भारत में जूट उद्योग
👉जूट-
➯जूट को सोने का रेशा (Golden Fiber) के नाम से भी जाना जाता है।
➯प्राचीन में जूट उद्योग में भारत विश्व में प्रथम स्थान पर था।

👉बांग्लादेश-
➯वर्तमान में जूट उद्योग में विश्व में प्रथम स्थान बांग्लादेश का है।

👉भारत-
➯वर्तमान में जूट उद्योग में विश्व में दूसरा स्थान भारत का है।
➯भारत में प्रथम जूट उद्योग सन् 1855 में पश्चिम बंगाल के रिशरा नामक स्थान पर स्थापित किया गया था।
➯वर्तमान में भारत में जूट उद्योग की अधिकांशतः मिले पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, असोम राज्यों में स्थित है।

👉कलकत्ता-
➯भारत में केन्द्रीय जूट प्रौद्योगिकी संस्थान कलकत्ता में स्थित है।
भारत में रेशम उद्योग
👉रेशम उद्योग-
➯भारत में चार किस्म का रेशम उत्पादित होता है।
1. शहतूती रेशम
2. एरी रेशम
3. तसर रेशम
4. मूंगा रेशम
➯भारत में दो तिहाई रेशम का उत्पादन कर्नाटक राज्य से होता है।
➯अन्य रेशम असोम, बिहार तथा मध्य प्रदेश राज्यों से होता है।
भारत में चर्म (चमड़ा) उद्योग
👉चर्म (चमड़ा) उद्योग-
➯भारत में चर्म (चमड़ा) उद्योग का प्रमुख केन्द्र कानपुर, आगरा, मुम्बई, कोलकत्ता, पटना, बैग्लोर आदि प्रमुख केन्द्र है।
➯भारत में चर्म (चमड़ा) उद्योग का सबसे बड़ा केन्द्र कानपुर है।
➯कानपुर में भारत का सबसे बड़ा जुता उद्योग है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad