Ads Area

बाणगंगा नदी

बाणगंगा नदी का उद्गम स्थल-
➧बाणगंगा नदी का उद्गम स्थल राजस्थान के जयपुर जिले में बैराठ की पहाड़िया है। अर्थात् बाणगंगा नदी राजस्थान राज्य के जयपुर जिले में स्थित बैराठ की पहाड़ियों से निकलती है।

बाणगंगा नदी के उपनाम या बाणगंगा नदी के अन्य नाम-
1. अर्जुन की गंगा नदी
2. ताला नदी

1. अर्जुन की गंगा नदी-
➧बाणगंगा नदी को ही अर्जुन की गंगा नदी के नाम से जाना जाता है।

2. ताला नदी-
➧बाणगंगा नदी को ही ताला नदी के नाम से जाना जाता है।

बैराठ सभ्यता स्थल-
➧बाणगंगा नदी के किनारे बैराठ सभ्यता स्थल विकसित हुआ है।

बाणगंगा नदी का बहाव क्षेत्र-
➧बाणगंगा नदी राजस्थान के जयपुर, दौसा तथा भरतपुर जिलो में बहने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य के फतेहबाद के पास यमुना नदी में मिल जाती है।
➧बाणगंगा नदी में वर्षा कम होने की स्थिती में बाणगंगा नदी राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले के आसपास के क्षेत्र में फैलकर विलुप्त हो जाती है।
➧बाणगंगा नदी एक रूण्डित नदी है।

बाणगंगा नदी की लम्बाई-
➧बाणगंगा नदी की कुल लम्बाई 240 किलोमीटर है।
➧बाणगंगा नदी भारत के दो राज्यों में बहती है। जैसै- राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश

बाणगंगा नदी की सहायक नदियां-
1. सूरी नदी
2. पलोसन नदी
3. गुमटी नाला नदी

यमुना नदी-
➧बाणगंगा नदी यमुना नदी की सहायक नदी है।
➧बाणगंगा नदी राजस्थान की दूसरी नदी है जो अपना जल सीधा यमुना नदी में डालती है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Android App Download Now

Below Post Ad

Latest Post Down Ads