Ads Area

जालौर दुर्ग (प्रश्न उत्तर)

1. राजस्थान में स्थित जालौर दुर्ग दुर्गों की कौनसी श्रेणी में शामिल है?
उत्तर- गिरि दुर्ग
2. जालौर दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर- जालौर जिला, राजस्थान
3. राजस्थान में स्थित जालौर दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम
4. सुवर्ण गिरि दुर्ग राजस्थान के किस दुर्ग को कहा जाता है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
5. सोनगिरी  या सोनलगढ़ के नाम से राजस्थान को कौनसा दुर्ग प्रसिद्ध है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
6. राजस्थान के किस दुर्ग को कनकाचल कहा जाता है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
7. मलिक शाह की दरगाह राजस्थान के किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
8. तोप मस्जिद या अलाउद्दीन मस्जिद राजस्थान के किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
9. राजस्थान के जालौर दुर्ग में स्थित तोप मस्जिद को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर अलाउद्दीन मस्जिद
10. राजस्थान के जालौर दुर्ग में स्थित अलाउद्दीन मस्जिद को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
उत्तर- तोप मस्जिद
11. अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा 1311 में जालौर दुर्ग में किये गये आक्रमण के दौरान जालौर का शासक कौन था?
उत्तर- कान्हड़देव सोनगरा
12. जालौर युद्ध (1311) के दौरान जालौर के शासक कान्हड़देव के साथ विश्वासघात करने वाला व्यक्ति कौन था?
उत्तर- कान्हड़देव सोनगरा का सेनापति बीका दाहिया
13. जालौर युद्ध (1311) का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है?
उत्तर- कान्हड़देव प्रबंध व वीरमदेव सोनगरा री वात
14. प्रसिद्ध ग्रंथ कान्हड़देव प्रबंध व वीरमदेव सोनगरा री वात के रचियता कौन है?
उत्तर- कवि पद्मनाभ
15. कवि पद्मनाभ द्वारा जालौर युद्ध (1311) का वर्णन किन ग्रंथों में किया गया है?
उत्तर- कान्हड़देव प्रबंध व वीरमदेव सोनगरा री वात
16. जालौर युद्ध (1311) के दौरान बीका दाहिया ने अलाउद्दीन खिलजी के साथ मिलकर किसके साथ विश्वासघात किया था?
उत्तर- जालौर के शासक कान्हड़देव सोनगरा
17. अलाउद्दीन खिलजी के द्वारा जालौर दुर्ग का परिवर्तित नाम क्या रखा गया था?
उत्तर- जलालाबाद
18. राजस्थान के किस दुर्ग का परिवर्तित नाम जलालाबाद है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
19. राजस्थान के जालौर दुर्ग का परिवर्तित नाम जलालाबाद किस शासक के द्वारा रखा गया था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
20. राजस्थान में स्थित जालौर दुर्ग किस पहाड़ी पर स्थित है?
उत्तर सुवर्ण गिरि पहाड़ी

जालौर दुर्ग की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

PDF Download करने के लिए यहां क्लिक करें

Post a Comment

2 Comments
  1. Rajasthan GK question and answer

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, gkclass.com में आपका स्वागत है।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad