Ads Area

सिवाणा दुर्ग (प्रश्न उत्तर)

1. सिवाणा या सिवाना दुर्ग दुर्गों की किस श्रेणी में आता है?
उत्तर- गिरि दुर्ग
2. सिवाणा दुर्ग कहां स्थित है?
उत्तर- बाड़मेर जिला, राजस्थान
3. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग किस जिले में स्थित है?
उत्तर- बाड़मेर
4. राजस्थान के बाड़मेर जिले में स्थित सिवाणा दुर्ग किस पहाड़ी पर स्थित है?
उत्तर- हल्देश्वर की पहाड़ी
5. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग का निर्माण कौनसी शताब्दी में किया गया था?
उत्तर- 10वीं शताब्दी
6. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- वीर नारायण पंवार
7. पंवार शासक राजा भोज के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर- वीर नारायण पंवार
8. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग का वास्तविक नाम क्या है?
उत्तर- कुम्थाना का किला
9. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग को प्रारम्भ में किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर- कुम्थाना का किला
10. कम्थाना का किला राजस्थान के किस दुर्ग का वास्तविक नाम है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
11. राजस्थान के किस दुर्ग को कुम्थाना का किला कहा जाता है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
12. राजस्थान राज्य के बाड़मेर जिले में हल्देश्वर की पहाड़ी पर राजस्थान का कौनसा दुर्ग स्थित है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
13. कुमट दुर्ग राजस्थान के किस दुर्ग का उपनाम या अन्य नाम है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
14. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग को किस दुर्ग की कुंजी कहा जाता है?
उत्तर- जालौर दुर्ग
15. राजस्थान में स्थित जालौर दुर्ग की कुंजी किसे कहा जाता है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
16. संकटकाल के दौरान मारवाड़ के राजाओं का आश्रय स्थल किसे कहा जाता है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
17. संकटकाल में जोधपुर के राजाओं का आश्रय स्थल राजस्थान के किस दुर्ग को कहा जाता है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
18. अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा दुर्ग का परिवर्तित नाम क्या रखा था?
उत्तर- खैराबाद
19. अलाउद्दीन खिलजी ने राजस्थान के किस दुर्ग का नाम बदलकर खैराबाद कर दिया था?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
20. राजस्थान में स्थित सिवाणा दुर्ग का नाम बदलकर खैराबाद किसने रखा था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी
21. सिवाणा युद्ध (1308) में सिवाणा का शासक कौन था?
उत्तर- वीर सातलदेव सोनगरा
22. सिवाणा युद्ध (1308) किनके बीच हुआ था?
उत्तर- अलाउद्दीन खिलजी तथा वीर सातलदेव सोनगरा
23. अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा दुर्ग पर अधिकार कर सिवाणा दुर्ग का सेनापति किसे नियुक्त किया था?
उत्तर- कमालुद्दीन गुर्ग
24. अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा दुर्ग पर अधिकार कर खैराबाद का सेनापति किसे नियुक्त किया था?
उत्तर- कमालुद्दीन गुर्ग
25. सिवाणा युद्ध (1308) के दौरान वीर सातलदेव सोनगरा के साथ विश्वासघात किसने किया था?
उत्तर- सेनापति भावले
26. सिवाणा युद्ध (1308) में सेनापति भावले ने किसके साथ विश्वासघात किया था?
उत्तर- वीर सातलदेव सोनगरा
27. भाण्डेलाव तालाब राजस्थान के किस दुर्ग में स्थित है?
उत्तर- सिवाणा दुर्ग
28. वीर सातलदेव सोनगरा के सेनापति भावले ने विश्वासघात करते हुए दुर्ग के किस तालाब में गाय का मांस व गाय का रक्त मिलाया था?
उत्तर- भाण्डेलाव तालाब

सिवाणा दुर्ग की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

PDF Download करने के लिए यहां क्लिक करें


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad