Ads Area

राजस्थान के लोक देवता महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. राजस्थान के किन पाँच लोक देवताओं को पंच पीर कहा जाता है?

उत्तर- रामदेवजी, पाबूजी, गोगाजी, हड़बूजी, मेहाजी मांगलिया

प्रश्न 2. लोक देवता गोगाजी के थान (मंदिर) किस वृक्ष के नीचे होते है?

उत्तर- खेजड़ी

प्रश्न 3. राजस्थान में छठी शताब्दी में किस देवता की पूजा सबसे अधिक प्रचलित थी?

उत्तर- सूर्य देवता

प्रश्न 4. राजस्थान में ऊँटों को पालने वाली राइका या रेबारी जाति का आराध्य देव कौन है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 5. राजस्थान के किस लोक देवता का संबंध झुंझुनू जिले के बुगाला गाँव से है तथा जिन्होंने चिड़ावा को अपनी कर्मस्थली बनाया था?

उत्तर- परमहंस पंडित गणेशनारायण जी (बावलिया बाबा)

प्रश्न 6. मारवाड़ (जोधपुर) में सर्वप्रथम ऊँट लाने का श्रेय किस लोक देवता को जाता है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 7. बापणी गाँव (जोधपुर) में किल लोक देवता का प्रमुख स्थल (मंदिर) है?

उत्तर- मेहाजी मांगलिया

प्रश्न 8. राजस्थान के किस लोक देवता को प्लेग रक्षक देवता के रूप में पूजा जाता  है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 9. लोक देवता गोगाजी का जन्म स्थान कहाँ है?

उत्तर- ददरेवा गाँव, चूरू

प्रश्न 10. लोक देवता गोगाजी के गुरु कौन थे?

उत्तर- गोरखनाथ जी

प्रश्न 11. किस लोक देवता की पूजा जाहरपीर के नाम से की जाती है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 12. राजस्थान में ऊँट बीमार होने पर किस लोक देवता की पूजा की जाती है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 13. गोगाजी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 946 ई.

प्रश्न 14. लोक देवता गोगाजी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- जेवर सिंह

प्रश्न 15. लक्ष्मण का अवतार किस लोक देवता को माना जाता है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 16. लोक देवता गोगाजी का वार्षिक मेला कब भरता है?

उत्तर- भाद्रपद कृष्ण नवमी (गोगा नवमी)

प्रश्न 17. लोक देवता पाबूजी का मेला कब भरता है?

उत्तर- चैत्र अमावस्या के दिन

प्रश्न 18. किस लोक देवता की घोड़ी का नाम केसर कालमी था?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 19. वर्षा के बाद किसान हल जोतने से पहले गोगा राखड़ी कहाँ बांधता है?

उत्तर- हल व हाली दोनों पर

प्रश्न 20. राजस्थान के किल लोक देवता के पूजास्थलों (मंदिर) को मेड़ी कहा जाता है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 21. लोक देवता रामदेवजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- उण्डन या उण्डु कासमेर गाँव, शिव तहसील, बाड़मेर

प्रश्न 22. लोक देवता गोगाजी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- बाछलदे

प्रश्न 23. गोगाजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- गोगामेड़ी, नोहर तहसील, हनुमानगढ़

प्रश्न 24. फिरोजशाह तुगलक ने किस लोक देवता के मंदिर का निर्माण करवाया था?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 25. किस लोक देवता ने लाछा गुजरी की गायों को मेव या मेर के मीणाओं से  छुड़वाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था?

उत्तर- तेजाजी

प्रश्न 26. लोक देवता गोगाजी की मोसी का क्या नाम था?

उत्तर- काछल

प्रश्न 27. लोक देवता गोगाजी की शीर्षमेड़ी कहाँ स्थित है?

उत्तर- ददरेवा, चूरू

प्रश्न 28. लोक देवता गोगाजी की धुरमेड़ी (समाधि स्थल) कहाँ स्थित है?

उत्तर- गोगामेड़ी, नोहर तहसील, हनुमानगढ़

प्रश्न 29. किस लोक देवता को जाहरपीर, नागराज का अवतार तथा सांपो का देवता के नाम से जाना जाता है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 30. लोक देवता गोगाजी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- केलमदे (सिरियाल)

प्रश्न 31. मकबरे नुमा गोगाजी की मेड़ी का निर्माण किस शासक ने करवाया था?

उत्तर- महाराजा गंगासिंह

प्रश्न 32. किस लोक देवता के मंदिर के मुख्य दरवाजे (प्रेवश द्वार) पर बिस्मिल्ला (अरबी भाषा) व मेड़ी पर ऊँ शब्द लिखा हुआ है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 33. किस लोक देवता की सवारी नीली घोड़ी थी जिसे गोगा बप्पा भी कहा जाता है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 34. किस लोक देवता की पूजा जाहरपीर, गोगापीर, सांपो का देवता व गो रक्षक के रूप में की जाती है?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 35. 1026 ई. में लोक देवता गोगाजी का युद्ध किस शासक के साथ हुआ था?

उत्तर- महमूद गजनवी

प्रश्न 36. किस लोक देवता ने गायों की रक्षा के लिए महमूद गजनवी से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था?

उत्तर- गोगाजी

प्रश्न 37. लोक देवता पाबूजी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- धांधल जी राठौड़

प्रश्न 38. लोक देवता पाबूजी का प्रतिक है?

उत्तर- भाला लिए अश्वरोही

प्रश्न 39. किस लोक देवता ने देवल चारणी की गायों को छुड़वाने के लिए अपने बहनोई जीन्दराव खींची से डेचू गाँव में युद्ध किया?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 40. लोक देवता पाबूजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- कोलूमण्ड गाँव, फलोदी, जोधपुर

प्रश्न 41. लोक देवता पाबूजी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- कमलादे

प्रश्न 42. लोक देवता पाबूजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- कोलूमण्ड गाँव, फलोदी, जोधपुर

प्रश्न 43. लोक देवता पाबूजी के मेले में विशेष रूप से कौनसा नृत्य किया जाता है?

उत्तर- थाली नृत्य

प्रश्न 44. किस लोक देवता की फड़ या पट राजस्थान में सबसे लोकप्रिय फड़ है?

उत्तर- पाबूजी

प्रश्न 45. लोक देवता पाबूजी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 1239 ई.

प्रश्न 46. लोक देवता पाबूजी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- सुप्यारदे (सोढ़ी)

प्रश्न 47. नायक या आयड़ या थोरी जाति के भोपो के द्वारा पाबूजी की फड़ का वाचन किस वाद्य यंत्र के साथ किया जाता है?

उत्तर- रावण हत्था

प्रश्न 48. रावण हत्था क्या है?

उत्तर- यह एक तत् वाद्य यंत्र है जो आधे कटे नारियल का बना होता है।

प्रश्न 49. लोक देवता पाबूजी के जीवन का वर्णन किस ग्रंथ में मिलता है?

उत्तर- पाबू प्रकाश

प्रश्न 50. पाबू प्रकाश ग्रंथ के रचयिता कौन है?

उत्तर- आशिया मोड़जी

प्रश्न 51. लोक देवता रामदेवजी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 1405 ई.

प्रश्न 52. राजस्थान के पोकरण में भैरव राक्षस का वध करने के कारण किस लोक देवता को कृष्ण का अवतार माना जाता है?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 52. लोक देवता रामदेवजी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- मैणादे

प्रश्न 53. राजस्थान का सबसे बड़ा मेला किस लोक देवता का भरता है?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 54. साम्प्रदायिक सदभावना हेतु विश्व प्रसिद्ध रामदेवजी का मेला कब भरता है?

उत्तर- भाद्रपद शुक्ला द्वितीय से एकादशी तक

प्रश्न 55. किस लोक देवता की पूजा रामसा पीर, रुणीचा रा धणी, बाबा रामदेव व पीरों के पीर के रूप में की जाती है?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 56. लोक देवता रामदेवजी के मंदिर कहलाते है?

उत्तर- देवरा

प्रश्न 57. लोक देवता रामदेवजी के मंदिर पर चढ़ाई जाने वाली श्वेत पंचरगा ध्वजा को कहा जाता है?

उत्तर- नेजा

प्रश्न 58. लोक देवता रामदेवजी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- अजमल जी

प्रश्न 59. लोक देवता रामदेवजी के रात्री जागरण को कहा जाता है?

उत्तर- जम्मा

प्रश्न 60. किस लोक देवता ने मेघवाल जाति की लड़की डाली बाई को अपनी धर्म बहन बनाया था?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 61. लोक देवता रामदेवजी के मेघवाल जाति के भक्तो को कहा जाता है?

उत्तर- रिखियां

प्रश्न 62. राजस्थान का वह कौनसा एकमात्र लोक देवता है जिनकी पूजा उनके पद् चिन्ह पगल्या के रूप में की जाती है?

उत्तर- राजदेवजी

प्रश्न 63. लोक देवता रामदेवजी की अराधना में गाये जाने वाले गीतो को कहा जाता है?

उत्तर- ब्यावले

प्रश्न 64. कामड़िया पंथ किस लोक देवता ने चलाया था?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 65. कामड़िया पंथ (कामड़ जाति) की महिलाओं के द्वारा लोक देवता रामदेवजी की अराधना में कौनसा नृत्य किया जाता है?

उत्तर- तेरहताली नृत्य

प्रश्न 66. तेरहताली नृत्य की उत्पती कहाँ से हुई थी?

उत्तर- पादरला गाँव, पाली

प्रश्न 67. राजस्थान के एकमात्र लोक देवता जो कवि थे?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 68. लोक देवता रामदेवजी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- नैतल दे

प्रश्न 69. लोक देवता रामदेवजी के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर- बालीनाथ जी

प्रश्न 70. लोक देवता रामदेवजी की बहन का क्या नाम था?

उत्तर- सुगना

प्रश्न 71. लोक देवता रामदेवजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- रुणेचा, जैसलमेर

प्रश्न 72. चौबीस बाणियां ग्रंथ के रचयिता कौन है?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 73. लोक देवता रामदेवजी के घोड़े का क्या नाम था?

उत्तर- लीला

प्रश्न 74. लोक देवता हड़बूजी (हड़बूजी साँखला) का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- भुड़ेल (भूंडोल), नागौर

प्रश्न 75. राजस्थान का वह कौनसा एकमात्र लोकदेवता है जिसकी पूजा लकड़ी से बनी गाड़ी के रूप में की जाती है?

उत्तर- हड़बूजी

प्रश्न 76. लोक देवता हड़बूजी मारवाड़ के किस शासक के समकालीन थे?

उत्तर- राव जौधा

प्रश्न 77. सगुन शास्त्र ज्ञाता लोक देवता हड़बूजी का वाहन था?

उत्तर- सियार

प्रश्न 78. हड़बूजी के गुरु का नाम क्या था?

उत्तर- बालीनाथ

प्रश्न 79. हड़बूजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- बेंगटी गाँव, फलौदी तहसील, जोधपुर

प्रश्न 80. लोक देवता हड़बूजी का मेला कहाँ भरता है?

उत्तर- बेंगटी गाँव, फलौदी तहसील, जोधपुर

प्रश्न 81. मेहाजी मांगलिया किस शासक के समकालिन थे?

उत्तर- मारवाड़ शासक राव चूंड़ा

प्रश्न 82. राजस्थान के किस लोक देवता को मांगलिया समाज अपना कुलदेवता (ईष्ट देव) मानता है?

उत्तर- मेहाजी मांगलिया

प्रश्न 83. मेहाजी मांगलिया का जन्म स्थल कहाँ है?

उत्तर- मारवाड़

प्रश्न 84. मेहाजी मांगलिया के घोड़े का क्या नाम  था?

उत्तर- किरड़ काबरा

प्रश्न 85. लोक देवता मेहाजी मांगलिया का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- बापणी गाँव, जोधपुर

प्रश्न 86. राजस्थान का वह पवित्र स्थल कौनसा है जहाँ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तेजाजी को साँप ने डसा था?

उत्तर- सेंदरिया गाँव, किशनगढ़ तहसील. अजमेर

प्रश्न 87. राजस्थान के किस लोक देवता के बारे में यह माना जाता है की उनकी पूजा करने वाले भोपे की वंश वृद्धि नहीं होती है?

उत्तर- मेहाजी मांगलिया

प्रश्न 88. तेजाजी मुख्यतः किस जिले के लोक देवता है?

उत्तर- अजमेर

प्रश्न 89. लोक देवता तेजाजी का जन्म कब हुआ था?

उत्तर- 1074 ई. (माघ शुक्ला चतुर्दशी)

प्रश्न 90. तेजाजी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- ताहड़ जी

प्रश्न 91. तेजाजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- खड़नाल गाँव नागौर

प्रश्न 92. तेजाजी की मृत्यु (निर्वाण) कहाँ हुई थी?

उत्तर- सुरसुरा गाँव (सुरसरा गाँव), किशनगढ़ तहसील, अजमेर

प्रश्न 93. तेजाजी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- राजकुँवरी

प्रश्न 94. राजस्थान में तेजाजी को किस अन्य नामों से जाना जाता है?

उत्तर- साँपो का देवता, गायों का मुक्ति दात्ता

प्रश्न 95. लोक देवता तेजाजी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- पेमलदे (अजमेर के पनेर गाँव के रामचन्द्र जी या रायमल जी की पुत्री)

प्रश्न 96. लोक देवता तेजाजी की घोड़ी का क्या नाम था?

उत्तर- लीलण (सिणगारी या सिणधारी)

प्रश्न 97. तेजाजी का मेला कब भरता है?

उत्तर- भाद्रपद शुक्ला दशमी

प्रश्न 98. राजस्थान के किस लोक देवता की पूजा कृषि देवता तथा काला एवं बाला के रूप में की जाती है?

उत्तर- तेजाजी

प्रश्न 99. तेजाजी का मेला कहाँ भरता है?

उत्तर- परबतसर गाँव, नागौर

प्रश्न 100. तेजाजी के मंदिर (थान) कहाँ स्थित है?

उत्तर- सेंदरिया गाँव (अजमेर), बासी दुगारी (बूँदी), परबतसर (नागौर)

प्रश्न 101. लोक देवता तेजाजी का मुख्य मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- परबतसर गाँव, नागौर

प्रश्न 102. आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा पशु मेला कौनसा है?

उत्तर- परबतसर पशु मेला (वीर तेजाजी का मेला), नागौर

प्रश्न 103. राजस्थान सरकार के द्वारा सर्वाधिक पशु मेलों का आयोजन किस जिले में किया जाता है?

उत्तर- नागौर

प्रश्न 104. लोक देवता देवनारायण जी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- आसींद, भीलवाड़ा (बगड़ावत परिवार में)

प्रश्न 105. देवनारायण जी के बचपन का क्या नाम था?

उत्तर- उदयसिंह

प्रश्न 106. देवनारायण जी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- सवाई भोज

प्रश्न 107. विष्णु का अवतार किस लोक देवता को माना जाता है?

उत्तर- देवनारायण जी

प्रश्न 108. देवनारायण जी की माता का क्या नाम था?

उत्तर- सेठू (सेढू)

प्रश्न 109. देवनारायण जी की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर- पीपल दे

प्रश्न 110. गुर्जर समान के लोग अपना कुल देवता (ईष्ट देव) किसे मानते है?

उत्तर- देवनारायण जी

प्रश्न 111. राजस्थान की सबसे बड़ी, सबसे लम्बी तथा सबसे प्राचीन फड़ किस लोक देवता की है?

उत्तर- देवनारायण जी

प्रश्न 112. देवनारायण जी के घोड़े का क्या नाम था?

उत्तर- लीलागर (नीला)

प्रश्न 113. लोक देवता देवनारायण जी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- आसींद, भीलवाड़ा

प्रश्न 114. देवनारायण जी की फड़ (पड़) कौन बाँचता है?

उत्तर- गुर्जर जाति को भोपे

प्रश्न 115. लोक देवता देवनारायण जी का मेला कब भरता है?

उत्तर- भाद्रपद शुक्ला सप्तमी

प्रश्न 116. देवनारायण जी की फड़ का वाचन करते समय गुर्जर जाति के भोपों के द्वारा कौनसा वाद्य यंत्र काम में लिया जाता है?

उत्तर- जंतर वाद्य यंत्र

प्रश्न 117. जंतर वाद्य यंत्र है?

उत्तर- एक तत् वाद्य यंत्र

प्रश्न 118. भारत सरकार के द्वारा लोक देवता देवनारायण जी का फड़ के नाम पर 5 रूपयें की डाॅक टिकट कब जारी की गई थी?

उत्तर- 2 सितम्बर 1992

प्रश्न 119. देवनारायण जी की छतरी कहाँ स्थित है?

उत्तर- चित्तौड़गढ़

प्रश्न 120. राजस्थान का वह कौनसा एकमात्र लोक देवता है जिसकी पूजा बड़ी ईंटों के रूप में की जाती है?

उत्तर- देवनारायण

प्रश्न 121. लोक देवता कल्लाजी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- सामियाना गाँव. नागौर

प्रश्न 122. लोक देवता कल्लाजी किसका अवतार है?

उत्तर- शेषनाग

प्रश्न 123. किस लोक देवता की पूजा चार हाथ व दो सिर वाले देवता के रूप में की जाती है?

उत्तर- कल्लाजी

प्रश्न 124. राजस्थान में कल्लाजी के सर्वाधिक मंदिर किस जिले में है?

उत्तर- बाँसवाड़ा

प्रश्न 125. किस लोक देवता के भक्तों के द्वारा मंदिर में अफीम व केसर चढ़ाई जाती है?

उत्तर- कल्लाजी

प्रश्न 126. लोक देवता कल्लाजी का प्रमुख मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- रुनेला गाँव, डूँगरपुर

प्रश्न 127. राजस्थान का वह कौनसा लोक देवता है जो चित्तौड़गढ़ के तीसरे शाके के दौरान बादशाह अकबर की सेना के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए शहीद हुए थे?

उत्तर- कल्लाजी

प्रश्न 128. राजस्थान के किस लोक देवता की पूजा वर्षा के देवता तथा लकड़ी के बने तोरण के रूप में की जाती है?

उत्तर- मामादेव

प्रश्न 129. लोक देवता मामादेव को प्रसन्न करने हेतु उनके भक्तों के द्वारा किस पशु की बलि दी जाती है?

उत्तर- भैंसे

प्रश्न 130. लोक देवता मामादेव का प्रमुख मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- सियोलदड़ा गाँव, सीकर

प्रश्न 131. लूणी नदी के किनारे तिलवाड़ा (बाड़मेर) में किस लोक देवता का मेला भरता है?

उत्तर- मल्लीनाथजी

प्रश्न 132. मारवाड़ के किस शासक ने लोक देवता मल्लीनाथजी की समर्ती में पशु मेले का आयोजन करवाया था जो की राजस्थान का सबसे प्राचीन पशु मेला माना जाता है?

उत्तर- मोटा राजा उदयसिंह

प्रश्न 133. लोकमत के अनुसार बाड़मेर जिले के मालानी (मालाणी) क्षेत्र का नाम किस लोक देवता के नाम पर पड़ा है?

उत्तर- मल्लीनाथजी

प्रश्न 134. लोक देवता मल्लीनाथजी का मेला कब भरता है?

उत्तर- चैत्र कृष्णा एकादशी से 15 दिन तक भरता है।

प्रश्न 135. राजस्थान का सबसे प्राचीन पशु मेला कौनसा है?

उत्तर- मल्लीनाथजी का मेला

प्रश्न 136. लोक देवता भूरिया बाबा का वास्तविक नाम क्या है?

उत्तर- गोतम ऋषि (गौतमेश्वर)

प्रश्न 137. मीणा जाति के लोग किस लोग देवता की झूठी कसम नहीं लेते है?

उत्तर- भूरिया बाबा

प्रश्न 138. मीणा जाति के लोग अपना कुल देवता (ईष्टदेव) किस लोक देवता को मानते है?

उत्तर- भूरिया बाबा

प्रश्न 139. लोक देवता कल्लाजी के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर- भैरवनाथ

प्रश्न 140. लोक देवता मल्लीनाथजी का समाधि स्थल कहाँ स्थित है?

उत्तर- तिलवाड़ा, बाड़मेर

प्रश्न 141. राजस्थान का वह कौनसा लोक देवता है जिनकी मूर्तियाँ मिट्टी पत्थर की नहीं होती बल्कि लकड़ी के बने एक विशिष्ट व कलात्मक तोरण होता है?

उत्तर- मामादेव

प्रश्न 142. लोक देवता भूरिया बाबा का मेला कहाँ भरता है?

उत्तर- पोसालिया गाँव, सिरोही

प्रश्न 143. राजस्थान का वह कौनसा मेला है जिसमें मीणा जाति के युवक अपने लिए दुल्हन पसंद करते है?

उत्तर- भूरिया बाबा

प्रस्न 144. लोक देवता भूरिया बाबा का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- पोसालिया गाँव, सिरोही

प्रश्न 145. लोक देवता पनराज जी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- नगा गाँव, जैसलमेर

प्रश्न 146. मुस्लिम लुटेरो से गाय छुड़ाते हुए राजस्थान के कौनसे लोक देवता वीर गति को प्राप्त हुए थे?

उत्तर- पनराज जी

प्रश्न 147. लोक देवता पनराज जी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- नगा गाँव, जैसलमेर

प्रश्न 148. राजस्थान का वह कौनसा लोक देवता है जिनकी पूजा हिमाचल प्रदेश में बालकनाथ के रूप में की जाती है?

उत्तर- रूपनाथ जी (झरड़ा जी)

प्रश्न 149. लोक देवता झरड़ा जी नामथ सम्प्रदाय से दीक्षा लेकर किस अन्य नाम से प्रसिद्ध हुए थे?

उत्तर- रूपनाथ जी

प्रश्न 150. लोक देवता रूपनाथ जी (झरड़ा जी) का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- कोलुमण्ड, जोधपुर

प्रश्न 151. डूंगरजी व जवाहरजी (चाचा- भतीजा) का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- बठोठ-पाटोदा गाँव, सीकर

प्रश्न 152. लोक देवता वीर फत्ताजी का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- साथूँ गाँव, जालौर

प्रश्न 153. वीर फत्ताजी का मेला कब भरता है?

उत्तर- भाद्रपद शुक्ला नवमी

प्रश्न 153. भाद्रपद शुक्ला नवमी को लोक देवता फत्ताजी का मेला कहाँ भरता है?

उत्तर- साथूँ गाँव, जालौर

प्रश्न 154. राजस्थान के किस लोक देवता को गुगा व गहला कहा जाता है?

उत्तर- जम्भोजी

प्रश्न 155. भूमी रक्षक देवता के रूप में किस लोक देवता को जाना जाता है?

उत्तर- भोमिया जी

प्रश्न 156. राजस्थान के किस लोक देवता को जाखड़ समाज अपना कुल देवता (ईष्टदेव) मानता है?

उत्तर- गिग्गाजी (बग्गा जी)

प्रश्न 157. लोक देवता गिग्गाजी (बग्गा जी) का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- रीडी, बीकानेर

प्रश्न 158. लोक देवता केसरिया कुँवर जी के मंदिर (थान) पर किस रंग की ध्वजा चढ़ाई जाती है?

उत्तर- सफेद

प्रश्न 159. राजस्थान में पशु चिकित्सा का ज्ञाता किस लोक देवता को माना जाता है?

उत्तर- देव बाबा

प्रश्न 160. लोक देवता तल्लीनाथ जी के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर- जालन्धर नाथ (जलन्धर नाथ)

प्रश्न 161. लोक देवता हरिराम जी के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर- भूरा जी

प्रश्न 162. लोक देवता देव बाब का मंदिर कहाँ स्थित है?

उत्तर- नगला जहाज, भरतपुर

प्रश्न 163. लोक देवता बाबा झूँझार जी का मेला कब भरता है?

उत्तर- रामनवमी

प्रश्न 164. लोक देवता कल्ला जी की सिद्ध पीठ का क्या नाम है?

उत्तर- रनेला (रुनेला)

प्रश्न 165. लोक देवता पाबूजी के भतीजे तथा बूढ़ोजी के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर- रूपनाथ जी

प्रश्न 166. गोगाजी के पुत्र का क्या नाम था?

उत्तर- केसरिया कुँवरजी

प्रश्न 167. किस लोक देवता ने जींदराव खींची को मार कर अपने पिता बूढ़ोजी व चाचा पाबूजी की मौत का बदला लिया था?

उत्तर- रूपनाथजी

प्रश्न 168. किस लोक देवता छेड़छाड़ के देवता कहा जाता है?

उत्तर- इलोजी

प्रश्न 169. राजस्थान के कौनसे लोक देवता शेखावाटी क्षेत्र के धनी लोगों को लूटकर धन गरीब लोगों में बाँट दिया करते थे?

उत्तर- डूंगरजी व जवाहर जी

प्रश्न 170. लोक देवता तल्लीनाथ जी किस जिले के प्रसिद्ध लोक देवता माने जाते है?

उत्तर- जालौर

प्रश्न 171. लोक देवता तल्लीनाथ जी का वास्तविक नाम क्या था?

उत्तर- गंगादेव

प्रश्न 172. तल्लीनाथ जी के पिता का क्या नाम था?

उत्तर- बीरमदेव

प्रश्न 173. मेहाजी मांगलीया की मृत्यु (शहीद) कहाँ हुई थी?

उत्तर- जैसलमेर

प्रश्न 174. मांगलिया राजपूत मेहाजी मांगलिया की अष्टमी कब मनाते है?

उत्तर- भाद्रपद में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन

प्रश्न 175. लोक देवता तल्लीनाथ जी (बाब तल्लीनाथ) का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- पाचोटा गाँव, जालौर

प्रश्न 176. लोक देवता झूँझार जी का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर- इमलोहा, सीकर

प्रश्न 177. लोक देवता देवनारायण जी की मृत्यु कहाँ हुई थी?

उत्तर- देवमाली, ब्यावर

प्रश्न 178. मक्का से चलकर आए पीरों ने किस लोक देवता को "पीरों का पीर" की उपाधि दी थी?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 179. तेजाजी का प्रतिक चिन्ह क्या है?

उत्तर- सर्प

प्रश्न 180. लोक देवता वीर तेजाजी के पुजारी किस जाति के होते है?

उत्तर- माली

प्रश्न 181. लोक देवता रामदेवजी ने जीवित समाधि कहाँ ली थी?

उत्तर- राम सरोवर, रुणेचा

प्रश्न 182. परचा बावड़ी कहाँ है?

उत्तर- रामदेवरा

प्रश्न 183. बाबे री बीज किस लोक देवता के अवतार की तिथि मानी जाती है?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 184. लोक देवता रामदेवजी के किस भक्त ने उनसे एक दिन पहले ही उनके पास जीवित समाधि ली थी?

उत्तर- डालीबाई

प्रश्न 185. रामदेवजी के मौसेरे भाई का क्या नाम था?

उत्तर- हड़बूजी

प्रश्न 186. आईजी माता किस लोक देवता की शिष्या थी?

उत्तर- रामदेवजी

प्रश्न 187. राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में चबूतरेनुमा बने हुए लोकदेवों के पूजा स्थल (मंदिर) को क्या कहा जाता है?

उत्तर- देवरे या थान

प्रश्न 188. मुसलिम समाज के लोक देवता को क्या कहते है?

उत्तर- पीर व गरीबनवाज


राजस्थान के लोक देवता अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Post a Comment

1 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad