Ads Area

राजस्थान में लोकायुक्त महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

 प्रश्न 1. भारत में लोकपाल या लोकायुक्त संस्था को लोकपाल या लोकायुक्त नाम किसने दिया था?

उत्तर- डाॅ. एल. एम. सिंघवी

प्रश्न 2. ऑम्बुड्समैन शब्द किस भाषा का शब्द है?

उत्तर- स्वीडिश भाषा

प्रश्न 3. ऑम्बुड्समैन शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?

उत्तर- लोगों का रिप्रेन्जेटेटिव या एजेन्ट

प्रश्न 4. विश्व के अधिकांश देशों में जिस संस्था को ऑम्बुड्समैन कहा जाता है उस संस्था को भारत में किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- लोकपाल या लोकायुक्त

प्रश्न 5. विश्व में लोकपाल या ऑम्बुड्समैन नामक संस्था को प्रारम्भ करने का श्रेय किस देश को  दिया जाता है?

उत्तर- स्वीडन

प्रश्न 6. स्वीडन में ऑम्बुड्समैन संस्था की स्थापना किस नाम से की गई थी?

उत्तर- ऑम्बुड्समैन फाॅर जस्टिस

प्रश्न 7. स्वीडन में ऑम्बुड्समैन या लोकपाल संस्था की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- सन् 1809

प्रश्न 8. ब्रिटेन, डेनमार्क एवं न्यूजीलैण्ड में ऑम्बुड्समैन संस्था को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर- संसदीय आयुक्त

प्रश्न 9. रूस में ऑम्बुड्समैन संस्था को किस नाम जाना जाता है?

उत्तर- वक्ता या प्रोसिक्यूटर

प्रश्न 10. भारत में पहली बार प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन कब किया गया है?

उत्तर- 5 जनवरी 1966

प्रश्न 11. भारत में पहली बार प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन 5 जनवरी 1966 को किसकी अध्यक्षता में किया गया था?

उत्तर- मोरारजी देसाई

प्रश्न 12. राजस्थान में लोकायुक्त व उपलोकायुक्त का गठन किस समिति की सिफारिस पर किया गया था?

उत्तर- राजस्थान प्रशासनिक सुधार समिति 1963

प्रश्न 13. राजस्थान लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1973 कब पारित किया गया था?

उत्तर- 1973

प्रश्न 14. राजस्थान लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1973 राजस्थान में कब प्रभावी हुआ था?

उत्तर- 3 फरवरी 1973

प्रश्न 15. राजस्थान लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1973 राष्ट्रपति के द्वारा कब स्वीकृत किया गया था?

उत्तर- 26 मार्च 1973

प्रश्न 16. राजस्थान में लोकायुक्त संस्था से पहले राजस्थान में लोकायुक्त की जगह जन अभियोग की देखभाल के लिए कौनसा विभाग विद्यमान था?

उत्तर- जन अभियोग निराकरण विभाग

प्रश्न 17. राजस्थान में लोकायुक्त व उपलोकायुक्त का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 3 फरवरी 1973

प्रश्न 18. राजस्थान में लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त का गठन किस अधिनियम के तहत किया गया था?

उत्तर- लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त अधिनियम 1973

प्रश्न 19. राजस्थान में लोकायुक्त का सचिवालय कहाँ स्थित है?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 20. राजस्थान में लोकायुक्त पद की योग्यता क्या है?

उत्तर- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समान

प्रश्न 21. राजस्थान में लोकायुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 22. राजस्थान में लोकायुक्त की नियुक्ति राज्यपाल किसके परामर्श से करता है?

उत्तर- मुख्यमंत्री, विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

प्रश्न 23. राजस्थान उपलोकायुक्त की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 24. राजस्थान में उपलोकायुक्त की नियुक्ति राज्यपाल किसके परामर्श से करता है?

उत्तर- लोकायुक्त

प्रश्न 25. राजस्थान में लोकायुक्त को शपथ कौन दिलाता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 26. राजस्थान में लोकायुक्त के गठन के समय लोकायुक्त का कार्यकाल कितना था?

उत्तर- 5 वर्ष

प्रश्न 27. राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल 5 वर्ष से बढ़ाकर 8 वर्ष कब किया गया था?

उत्तर- 2018

प्रश्न 28. राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल 8 वर्ष से घटाकर पुनः 5 वर्ष कब किया गया था?

उत्तर- 2019

प्रश्न 29. वर्तमान में राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल कितना है?

उत्तर- 5 वर्ष

प्रश्न 30. वर्तमान में राजस्थान में उपलोकायुक्त का कार्यकाल कितना है?

उत्तर- 5 वर्ष

प्रश्न 31. राजस्थान में लोकायुक्त अपना त्याग पत्र किसे देता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 31 राजस्थान में उपलोकायुक्त अपना त्याग पत्र किसे देता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 32. लोकायुक्त को पद से कौन हटा सकता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 33. उपलोकायुक्त को पद से कौन हटा सकता है?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 34. राजस्थान में लोकायुक्त व उपलोकायुक्त को राज्यपाल किस आधार पर पद से हटा सकता है?

उत्तर- कदाचार तथा असमर्थता

प्रश्न 35. लोकायुक्त एवं उपलोकायुक्त को पद से हटाने का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में किया गया है?

उत्तर- अनुच्छेद 311

प्रश्न 36. लोकायुक्त को पद से हटाने के लिए राज्यपाल के द्वारा जाँच हेतु किसे नियुक्त किया जाता है?

उत्तर- उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश या किसी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश है या रह चुका है।

प्रश्न 37. उपलोकायुक्त को पद से हटाने के लिए राज्यपाल के द्वारा जाँच हेतु किसे नियुक्त किया जाता है?

उत्तर- उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश है या रह चुका है या जो उच्च न्यायालय का न्यायाधीश है या रह चुका है।

प्रश्न 38. लोकायुक्त का वेतन, भत्ते व पेंशन कितनी होती है?

उत्तर- उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के समान

प्रश्न 39. उपलोकायुक्त का वेतन, भत्ते व पेंशन कितनी होती है?

उत्तर- उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान

प्रश्न 40. लोकायुक्त का मुख्य कार्य क्या है?

उत्तर- भ्रष्ट्राचार से संबंधित गतिविधियों को रोकना

प्रश्न 41. लोकायुक्त को कितने पुराने मामले की शिकायत नहीं की जा सकती है?

उत्तर- 5 वर्ष

प्रश्न 42. लोकायुक्त का गठन करने वाला भारत का पहला राज्य कौनसा है?

उत्तर- ओडिशा

प्रश्न 43. ओडिशा में लोकायुक्त का गठन कब किया गया था?

उत्तर- सन् 1970

प्रश्न 44. लोकायुक्त का गठन करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौनसा है?

उत्तर- महाराष्ट्र

प्रश्न 45. महाराष्ट्र में लोकायुक्त का गठन कब किया गया था?

उत्तर- सन् 1971

प्रश्न 46. राजस्थान लोकायुक्त का गठन करने वाला भारत का कौनसा राज्य है?

उत्तर- तीसरा

प्रश्न 47. राजस्थान में लोकायुक्त का गठन कब किया गया था?

उत्तर- सन् 1973

प्रश्न 48. राजस्थान का प्रथम लोकायुक्त कौन है?

उत्तर- न्यायमूर्ति श्री आई.डी. दुआ

प्रश्न 49. राजस्थान का प्रथम उपलोकायुक्त कौन है?

उत्तर- श्री के.पी.यू. मेनन

प्रश्न 50. वर्तमान में राजस्थान का लोकायुक्त कौन है?

उत्तर- न्यायमूर्ति श्री प्रताप कृष्ण लोहरा


राजस्थान का लोकायुक्त अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment

2 Comments
  1. Very impimport question sir ji

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, जीके क्लास में आपका स्वागत है।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad