Ads Area

पुनर्वित्त संस्था (Refinance Agency)

पुनर्वित संस्थाएं (Refinance Agency)-

  • 1. भारतीय निर्यात आयात बैंक (Export Import Bank of India- EXIM Bank)
  • 2. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development- NABARD)
  • 3. राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank)
  • 4. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India- SIDBI)


1. भारतीय निर्यात आयात बैंक (Export Import Bank of India- EXIM Bank)-

  • भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM Bank) की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी।
  • भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM Bank) का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
  • भारतीय निर्यात आयात बैंक (EXIM Bank) 100% भारत सरकार के स्वामित्व में है। अर्थात् EXIM Bank 100% भारत सरकार का उपक्रम है।
  • भारतीय निर्यात आयात बैंक का कार्य निर्यातकों और आयातकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।


2. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (National Bank for Agriculture and Rural Development- NABARD)-

  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना वर्ष 1982 में की गई थी।
  • राष्ट्री कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना शिवरमन समिति की सिफारिश पर की गई थी।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) प्रारम्भ में RBI तथा भारत सरकार के अधिन था।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) को वर्ष 2018 में भारत सरकार ने खरीद लिया अतः वर्तमान में NABARD भारत सरकार के अधिन है।
  • राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का कार्य सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को पुनर्वित्त सविधा प्रदान करना है।
  • वर्ष 1995 में ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष (Rural Infrastructure Development Fund- RIDF) की स्थापना की गई थी।
  • ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास कोष (RIDF) NABARD के अधिन कार्य करता है।


3. राष्ट्रीय आवास बैंक (National Housing Bank)-

  • राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापना वर्ष 1988 में की गई थी।
  • राष्ट्रीय आवास बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
  • राष्ट्रीय आवास बैंक प्रारम्भ में 100% RBI के अधिन था।
  • राष्ट्रीय आवास बैंक को भारत सरकार ने वर्ष 2019 में खरीद लिया था। अतः वर्तमान में राष्ट्रीय आवास बैंक भारत सरकार का उपक्रम है।
  • राष्ट्रीय आवास बैंक का कार्य आवास क्षेत्र के विकास के लिए पुनर्वित सुविधान प्रदान करना है। तथा मूल्य निगरानी के लिए रेजिडेक्स इंडेक्स (RESIDEX Index) जारी करना है।


4. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (Small Industries Development Bank of India- SIDBI)-

  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) की स्थापना वर्ष 1990 में की गई थी।
  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक का मुख्यालय लखनव (उत्तर प्रदेश) में स्थित है।
  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) प्रारम्भ में भारतीय औद्योगिक विकास बैंक (IDBI) के अधिन था।
  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) वर्तमान में भारत सरकार, SBI, LIC, IDBI आदि के अधिन है।
  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) का कार्य लघु उद्योगों के विकास के लिए पुनर्वित सुविधा प्रदान करना है।
  • भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के द्वारा CRISIDEX Index जारी किया जाता है।
  • यदि कोई विदेशी बैंक प्राथमिक क्षेत्र के ऋण (Priority Sector Lending- PSL) के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता है तब वह शेष राशि लघु उद्योगि विकास निधि (SRDF) में जमा करवाता है।
  • लघु उद्योग विकास निधि (Small Enterprises Development Fund- SEDF) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के अधिन कार्य करता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad