Ads Area

भारत पर यूनानी आक्रमण

भारत पर यूनानी या ग्रीक आक्रमण (Greek Invasion of India)-

  • भारत पर यूनानी शासक अलेक्जेंडर ने आक्रमण किया था।


अलेक्जेंडर (सिंकदर)-

  • अलेक्जेंडर मैसिडोनिया का शासक था।
  • मैसिडोनिया को मकदूनिया भी कहा जाता है।
  • अलेक्जेंडर को ही सिकंदर कहा जाता है।
  • अलेक्जेंडर के पिता का नाम फिलिप द्वितीय था।
  • अलेक्जेंडर की माता का नाम ओलंपिया था।
  • अलेक्जेंडर के गुरू का नाम अरस्तू था।
  • गांधार (तक्षशिला) के शासक आम्भी (आम्भीकुमार) ने सिकंदर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
  • सिकंदर के गांधार आक्रमण के समय गांधार की राजधानी तक्षशिला थी।


हाईडेस्पीज का युद्ध- 326 ई.पू.

  • हाईडेस्पीज का युद्ध 326 ई.पू. में लड़ा गया था।
  • हाईडेस्पीज का युद्ध सिकंदर तथा राजा पोरस के मध्य लड़ा गया था।
  • हाईडेस्पीज का युद्ध झेलम नदी के किनारे हाईडेस्पीज नामक स्थान पर लड़ा गया था।
  • सिकंदर मैसिडोनिया का शासक था।
  • हाईडेस्पीज के युद्ध में पोरस पराजीत हो जाता है तथा सिकंदर की जीत होती है।
  • हाईडेस्पीज के युद्ध को झेलम का युद्ध भी कहते है।
  • हाईडेस्पीज के युद्ध को वितस्ता का युद्ध भी कहते है।
  • राजा पोरस का राज्य चिनाब नदी तथा झेलम नदी के मध्य स्थित था।
  • सिकंदर पोरस की बहादुरी से प्रभावित होकर राजा पोरस को उसका राज्य वापस लौटा देता है।
  • सिकंदर 19 महीनों तक भारत में रुका था।
  • सिकंदर की सेना ने व्यास नदी से को पार करने से मना कर दिया था।
  • व्यास नदी को विपासा नदी भी कहा जाता है।
  • सिकंदर मंडनीस नामक दार्शनिक से प्रभावित हुआ था।
  • राजा पोरस को पुरुवास भी कहा जाता है।
  • सिकंदर कालानास नामक भारतीय दार्शनिक को अपने साथ लेकर गया था।
  • सिकंदर ने भारत में तीन शहर बसाये थे। जैसे-
    • 1. निकेया (विजय नगर)
    • 2. बुकाफेला या बहुकाफेला
    • 3. अलेक्जेंड्रिया


1. निकेया-

  • सिकंदर ने भारत में निकेया नामक नगर की स्थापना की थी।


2. बुकाफेला या बहुकाफेला-

  • सिकंदर ने भारत में बुकाफेला नामक नगर की स्थापना की थी।
  • सिकंदर ने भारत में बुकाफेला नगर की स्थापना अपने घोड़े बुकाफेला के नाम पर की थी।
  • सिकंदर के घोड़े का नाम बुकाफेला था।


3. अलेक्जेंड्रिया-

  • सिकंदर ने भारत में अलेक्जेंड्रिया नामक नगर की स्थापना की थी।


तीन इतिहासकार सिकंदर के साथ भारत आये थे। जैसे-

  • 1. नियार्कस
  • 2. आनेसिक्रेटस
  • 3. अरिस्टोबुलस या अरिस्टोब्युलस


1. नियार्कस-

  • नियार्कस इतिहासकार था।
  • नियार्कस सिकंदर के साथ भारत आया था।
  • नियार्कस सिकंदर की सेना में नौसेना का अध्यक्ष भी था।


2. आनेसिक्रेटस-

  • आनेसिक्रेटस इतिहासकार था।
  • आनेसिक्रेटस सिकंदर के साथ भारत आया था।


3. अरिस्टोबुलस या अरिस्टोब्युलय-

  • अरिस्टोबुलस या अरिस्टोब्युलय इतिहासकार था।
  • अरिस्टोबुलस सिकंदर के साथ भारत आया था।


सिकंदर की मृत्यु- 323 ई.पू.

  • भारत से लौटते समय जून 323 ई.पू. में बेबीलोनिया में सिकंदर की मृत्यु हो गयी थी।
  • सिकंदर की मृत्यु 33 वर्ष की आयु में हुई थी।


भारत में यूनानी आक्रमण के प्रभाव या परिणाम (Effects of Greek Invasion in India)-

  • भारत में सोने के सिक्कों का प्रचलन ग्रीको के द्वारा किया गया था।
  • ग्रीक शासकों ने लेखयुक्त (लिपिबद्ध) सिक्के चलाये थे।
  • ग्रीक ज्योतिष से भारतीय ज्योतिष प्रभावित हुआ था।
  • गार्गी संहिता के अनुसार भारतीय ज्योतिष ग्रीकों का ऋणी है।
  • गार्गी संहिता एक ज्योतिष ग्रंथ है।
  • भारतीय नाट्यकला पर भी ग्रीकों का प्रभाव देखा जा सकता है।
  • रंगमंच (स्टेज) के पर्दे को आज भी यवनिका कहा जाता है।
  • भारत में 7 दिन के सप्ताह का प्रचलन ग्रीक द्वारा ही किया गया था।
  • नौ ग्रहों की जानकारी भी ग्रीकों द्वारा ही प्राप्त होती है।
  • काली मिर्च को यवनप्रिय कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad