Ads Area

महाजनपद काल

महाजनपद काल (Mahajanapada Period)- (600 BC- 322 BC)

  • 600 ई.पू. से लेकर 322 ई.पू. तक का काल महाजनपद काल कहलाता है।
  • महाजनपद काल को दूसरी नगरीय क्रांति मानी जाती है।
  • महाजनपद काल के 16 बड़े महाजनपदों का वर्णन अंगुतर निकाय (बौद्ध साहित्य), खुद्दक निकाय (बौद्ध साहित्य) तथा भगवती सूत्र (जैन साहित्य) में मिलता है।


महाजनपद काल के 16 बड़े महानजपद निम्नलिखित है-

  • 1. कम्बोज महाजनपद
  • 2. गांधार महाजनपद
  • 3. कुरु महाजनपद
  • 4. पांचाल महाजनपद
  • 5. मल्ल महाजनपद या मल्लसंघ महाजनपद
  • 6. वज्जि महाजनपद या वज्जिसंघ महाजनपद
  • 7. अंग महाजनपद या अंग प्रदेश
  • 8. मगध महाजनपद
  • 9. काशी महाजनपद
  • 10. वत्स महाजनपद
  • 11. चेदि महाजनपद
  • 12. शूरसेन महाजनपद
  • 13. मत्स्य महाजनपद
  • 14. अवंती महाजनपद
  • 15. अश्मक महाजनपद
  • 16. कोशल महाजनपद


1. कम्बोज महाजनपद-

  • कम्बोज महाजनपद की राजधानी हाटक या राजपुर थी।


2. गांधार महाजनपद-

  • गांधार महाजनपद की राजधानी तक्षशिला थी।


3. कुरु महाजनपद-

  • कुरु महाजनपद की राजधानी इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) या हस्तिनापुर थी।


4. पांचाल महाजनपद-

  • पांचाल महाजनपद की राजधानी अहिछत्र (अहिच्छत्र) या काम्पिल्य थी।


5. मल्ल महाजनपद या मल्लसंघ महाजनपद-

  • मल्ल महाजनपद का नाम मल्ल राजवंश के नाम पर रखा गया था।
  • मल्ल महाजनपद की दो शाखाएँ थी।
  • मल्ल महाजनपद की एक शाखा की राजधानी कुशीनारा थी।
  • कुशीनारा को वर्तमान में कुशीनगर कहा जाता है।
  • मल्ल महानजपद की दूसरी शाखा की राजधानी पावा थी।
  • पावा को वर्तमान में फाजिलनगर कहा जाता है।


6. वज्जि महाजनपद या वज्जिसंघ महाजनपद-

  • वज्जि महाजनपद की राजधानी वैशाली या विदेह या मिथिला थी।


7. अंग महाजनपद या अंग प्रदेश-

  • अंग महाजनपद की राजधानी चंपा या चंपानगरी थी।


8. मगध महाजनपद-

  • मगध महाजनपद की प्राचीन राजधानी गिरिव्रज या राजगृह थी।
  • गिरिव्रज या राजगृह को वर्तमान में राजगीर कहा जाता है।
  • बाद में मगध महाजनपद की राजधानी पाटलिपुत्र को बनाया गया था।


9. काशी महाजनपद-

  • काशी महाजनपद की राजधानी बनारस या वाराणसी थी।
  • वाराणसी का दूसरा नाम काशी है।


10. वत्स महाजनपद-

  • वत्स महाजनपद की राजधानी कौशांबी थी।
  • कौशांबी का वर्तमान नाम कोसम है।


11. चेदि महाजनपद-

  • चेदि महाजनपद की राजधानी सोत्थीवती या सोत्थवती थी।
  • सोत्थीवती या सोत्थवती को ही महाभारत में शुक्तिमती कहा गया है।


12. शूरसेन महाजनपद-

  • शूरसेन महाजनपद की राजधानी मथुरा थी।


13. मत्स्य महाजनपद-

  • मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराटनगर थी।
  • विराटनगर की स्थापना विराट ने की थी।
  • विराटनगर राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित है।
  • विराटनगर को वर्तमान में बैराट (बैराठ) कहा जाता है।


14. अवंती महाजनपद-

  • अंवती मालव जनपद का प्राचीन नाम है।
  • अवंती महाजनपद की दो राजधानी थी।
  • अवंती महाजनपद की पहली राजधानी उज्जैन (उज्जयिनी) थी।
  • अवंती महाजनपद की दूसरी राजधानी माहिष्मती (महिष्मति) थी।


15. अश्मक महाजनपद-

  • अश्मक महाजनपद की राजधानी प्रतिष्ठानपूरी थी।
  • प्रतिष्ठानपूरी को वर्तमान में पोटली या पाटन कहते है।


16. कोशल महाजनपद-

  • कोशल महाजपद की पहली राजधानी अयोध्या थी।
  • कोशल महाजनपद की दूसरी राजधानी श्रावस्ती थी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad