Ads Area

पीनियल ग्रंथि (Pineal Gland)

 पीनियल ग्रंथि

(Pineal Gland)


पीनियल ग्रंथि (Pineal Gland)-

➠मनुष्य के शरीर में पायी जाने वाली पीनियल ग्रंथि एक अंतःस्रावी ग्रंथि (Endocrine Gland) है।

➠मनुष्य के शरीर में पीनियल ग्रंथि मस्तिष्क के मध्य भाग में पायी जाती है।

➠मनुष्य के शरीर में पीनियल ग्रंथि की संख्या एक होती है।

➠पीनियल ग्रंथि का आकार अनानास के बीज (पाइनकोन) के समान होता है।

➠पीनियल ग्रंथि मनुष्य के शरीर के सबसे छोटी ग्रंथि है।

➠पीनियल ग्रंथि पुरुष तथा महिला दोनों में पायी जाती है।

➠पीनियल ग्रंथि को जैविक घड़ी (Biological Clock) भी कहा जाता है।

➠पीनियल ग्रंथि को तीसरी आँख (Third Eye) भी कहा जाता है। अर्थात् पीनियल ग्रंथि को तीसरा नेत्र भी कहा जाता है।

➠पीनियल ग्रंथि से स्रावित होने वाले हार्मोन जैसे-

1. मेलाटोनिन हार्मोन (Melatonin Hormone)

2. सेरोटोनिन हार्मोन (Serotonin Hormone)


1. मेलाटोनिन हार्मोन (Melatonin Hormone)-

➠मनुष्य के शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन पीनियल ग्रंथि में स्रावित होता है। अर्थात् मेलाटोनिन हार्मोन पीनियल ग्रंथि से निकलता है।

➠मेलाटोनिन हार्मोन प्रोटीन (Protein) का बना होता है। अर्थात् मेलाटोनिन हार्मोन Protein Hormone है।

➠मेलाटोनिन हार्मोन मनुष्य के सोने तथा जागने के समय को नियंत्रित करता है। अर्थात् मनुष्य की आदतों तथा नींद को नियंत्रित करता है।

➠मेलाटोनिन हार्मोन अंधेरे में ज्यादा स्रावित होता है। अर्थात् मेलाटोनिन हार्मोन अंधेरे में अधिक निकलता है। इसीलिए मेलाटोनिन हार्मोन को अंधकार का हार्मोन (Hormone of Darkness) भी कहा जाता है।


2. सेरोटोनिन हार्मोन (Serotonin Hormone)-

➠मनुष्य के शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन पीनियल ग्रंथि में स्रावित होता है। अर्थात् सेरोटोनिन हार्मोन पीनियल ग्रंथि से निकलता है।

➠सेरोटोनिन हार्मोन प्रोटीन (Protein) का बना होता है। अर्थात् सेरोटोनिन हार्मोन Protein Hormone है।

➠सेरोटोनिन हार्मोन मनुष्य की खुशी को नियंत्रित करता है। अर्थात् सेरोटोनिन हार्मोन मनुष्य के मूड को नियंत्रित करता है।

➠सेरोटोनिन हार्मोन को Feel Good Hormone भी कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad