Ads Area

पाल वंश

पाल वंश (Pala Dynasty)-

  • पाल वंश का संस्थापक गोपाल था।
  • भारत में पाल वंश अंतिम वंश था जिसने बौद्ध धर्म को संरक्षण प्रदान किया था।


पाल वंश के प्रमुख शासक-

  1. गोपाल
  2. धर्मपाल
  3. देवपाल
  4. नारायणपाल
  5. महिपाल
  6. रामपाल


1. गोपाल-

  • गोपाल ने भारत में पाल वंश की स्थापना की थी।
  • गोपाल को बंगाल की जनता द्वारा शासक के रूप में चुना गया था।
  • गोपाल ने ओदंतपुरी विहार का निर्माण करवाया था।
  • ओदंतपुरी विहार भारत के बिहार राज्य के पटना जिले में स्थित है।
  • ओदंतपुरी विहार एक बौद्ध विहार एवं महाविद्यालय था।


2. धर्मपाल-

  • धर्मपाल पाल वंश का सबसे महान शासक था।
  • धर्मपाल ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय का निर्माण करवाया था।
  • कालांतर में बख्तियार खिलजी ने विक्रमशिला विश्वविद्यालय को तुड़वा दिया था।
  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय प्राचीन काल में भारत का एक प्रसिद्ध शिक्षा केन्द्र या विश्वविद्यालय था।
  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था।
  • पाल वंश के शासक धर्मपाल ने नालंदा विश्वविद्यालय में सुधार किए थे।
  • नालंदा विश्वविद्यालय भारत के बिहार राज्य के राजगीर में स्थित था।
  • पाल वंश के शासक धर्मपाल ने पहाड़पुर सोम विहार का निर्माण करवाया था।
  • पहाड़पुर सोम विहार वर्तमान में बांग्लादेश में स्थित है।
  • पहाड़पुर सोम विहार को सोमोपुरा महाविहार के नाम से भी जाना जाता है।
  • गुजराती कवि सोठ्ठल ने धर्मपाल को उत्तरापथ स्वामी (उत्तरापथस्वामी) कहा है।


3. देवपाल-

  • देवपाल पाल वंश का शासक था।


4. नारायणपाल-

  • नारायणपाल पाल वंश का शासक था।


5. महिपाल-

  • महिपाल को पाल वंश का द्वितीय संस्थापक कहा जाता है।


6. रामपाल-

  • रामपाल पाल वंश का शासक था।


रामपाल का दरबारी विद्वान-

  • (I) संध्याकर नंदी


(I) संध्याकर नंदी-

  • संध्याकर नंदी पाल वंश के शासक रामपाल का दरबार विद्वान था।
  • संध्याकर नंदी ने रामपालचरित नामक पुस्तक की रचना की थी।
  • संध्याकर नंदी के द्वारा लिखी गई पुस्तक रामपालचरित में कैवर्त किसान विद्रोह का उल्लेख मिलता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad