Ads Area

अक्षांश एवं देशांतर (Latitude and Longitude)

अक्षांश एवं देशांतर (Latitude and longitude)-

  • (I) अक्षांश (Latitude)
  • (II) देशांतर (Longitude)


(I) अक्षांश (Latitude)-

  • पृथ्वी की सतह पर किसी भी स्थान का अक्षांश उस स्थान की विषुवत रेखीय तल से कोणी दूरी को दर्शाता है।
  • पृथ्वी पर कुल 181 मानक अक्षांश डिग्रीयां दर्शायी जाती है।
  • अक्षांश रेखाये 179 होती है क्योंकि ध्रुवों पर केवल एक बिन्दु पाया जाता है।
  • अक्षांश रेखाएं एक पूर्ण वृत्त का निर्माण करती है।
  • विषुवत रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर अक्षांश रेखाओं की लम्बाई कम होती जाती है।
  • अक्षांश बढ़ने के साथ तापमान कम हो जाता है।
  • अक्षांश रेखाएं समानान्तर रेखाएं होती है।
  • पृथ्वी पर किन्ही दो अक्षांशों के बीच लगभग 111 किलोमीटर की दूरी होती है। अर्थात् दो अक्षांश रेखाओं के बीच लगभग 111 किलोमीटर की दूरी होती है।


(II) देशांतर (Longitude)-

  • पृथ्वी की सतह पर किसी भी स्थान का देशांतर उस स्थान की प्रधान मध्याह्न रेखीय तल से कोणीय दूरी को दर्शाता है।
  • कुल मानक देशांतर डिग्रीयां 361 होती है। जैसे- (0° + 180°E + 180°W)
  • देशांतर रेखाएं 360 होती है क्योंकि 180° पूर्वी तथा 180° पश्चिमी देशांतर के लिए एक ही रेखा होती है।
  • सभी देशांतर रेखाएं अर्द्ध वृत्त का निर्माण करती है।
  • देशांतर रेखाओं के बीच सर्वाधिक दूरी विषुवत रेखीय क्षेत्र में पायी जाती है जो लगभग 111 किलोमीटर होती है।
  • सभी देशांतर ध्रुवों पर जाकर आपस में मिल जाते हैं।
  • सभी देशांतर रेखाओं की लम्बाई समान होती है।
  • देशांतर का उपयोग समय की गणना करने के लिए किया जाता है।


वृहद वृत्त (Greater Circle)-

  • वह वृत्त जो पृथ्वी को दो बराबर भागों में विभाजित करता है उसे वृहद वृत्त कहते हैं।
  • वृहद वृत्त का केन्द्र पृथ्वी का केन्द्र होता है।
  • वृहद वृत्त मार्ग किसी भी स्थान तक पहुँचने का सबसे छोटा मार्ग होता है।
  • अक्षांशों में केवल विषुवत रेखा वृहद वृत्त का निर्माण करती है।
  • देशांतरों में सभी देशांतर वृहद वृत्त का भाग हो सकते हैं।
  • कोई भी ऐसे दो देशांतर वृहद वृत का निर्माण करते है जिनका योग 180° होता है। जैसे-

    • X° E + Y° W = 180°

    • 0° + 180° E/W = 180°

    • 90° E + 90° W = 180°

    • 100° E + 80° W = 180°


समय गणना (Time Calculation)-

  • ग्रीनविच के समय को अंतर्राष्ट्रीय मानक समय घोषित किया गया है। इसे ग्रीनविच मीन टाइम (Greenwich Mean Time- GMT) कहते हैं।
  • अन्य देशों के समय की गणना GMT के सापेक्ष की जाती है।
  • ग्रीनविच रेखा निम्नलिखित देशों के गुजरती है।-

    • देश - महाद्वीप

    • (I) ग्रेट ब्रिटेन (UK)- (यूरोप/ Europe)
    • (II) फ्रांस (France)- (यूरोप/ Europe)
    • (III) स्पेन (Spain)- (यूरोप/ Europe)
    • (IV) अल्जीरिया (Algeria)- (अफ्रीका/ Africa)
    • (V) माली (Mali)- (अफ्रीका/ Africa)
    • (VI) बुर्किना फासो (Burkina Faso)- (अफ्रीका/ Africa)
    • (VII) घाना (Ghana)- (अफ्रीका/ Africa)
    • (VIII) टोगो (Togo)- (अफ्रीका/ West Africa)
    • (IX) अंटार्कटिका (Antarctica)

  • कोई भी देश समय गणना के लिए ऐसा देशांतर चुनता है जो 15 या 7½ से भाज्य हो या विभाजित होता हो।
  • पृथ्वी पर 15° के 24 काल खण्ड (Time zone) है।
  • कई देशों में एक से अधिक काल खण्डों का अनुसरण किया जाता है।
  • सर्वाधिक काल खण्ड फ्रांस में पाये जाते हैं।

  • फ्रांस में 12 काल खण्ड (Time zone) है।
  • 360° ÷ 24 घंटे = 15° (1 घंटे में 15°)
  • 60 मिनट ÷ 15° = 4 मिनट (4 मिनट में 1°)

  • पूर्वी गोलार्द्ध का समय आगे (EH+) है।

  • पश्चिमी गोलार्द्ध का समय पीछे (WH-) है।


विशेष-

  • विषुवत रेखा (Equator) तथा प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian) गिनी की खाड़ी (Gulf of Guinea) में मिलते हैं।

  • गिनी की खाड़ी अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में स्थिति है।


अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)-

  • अफ्रीका महाद्वीप चारों गोलार्द्धों (उत्तरी गोलार्द्ध, दक्षिणी गोलार्द्ध, पूर्वी गोलार्द्ध, पश्चिमी गोलार्द्ध) में स्थिति है क्योंकि अफ्रीका महाद्वीप से विषुवत रेखा गुजरने के कारण अफ्रीका महाद्वीप उत्तरी गोलार्द्ध एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थिति है तथा प्रधान मध्याह्न रेखा गुजरने के कारण अफ्रीका महाद्वीप पूर्व गोलार्द्ध एवं पश्चिमी गोलार्द्ध में स्थित है।

  • अफ्रीका महाद्वीप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जो सभी चारों गोलार्द्धों में स्थित है।


अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line)-

  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा एक काल्पनिक रेखा है जो 180 डिग्री पूर्वी तथा पश्चिमी देशांतर के समानान्तर बनती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पूर्व में पश्चिमी गोलार्द्ध स्थित है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के पश्चिम में पूर्वी गोलार्द्ध स्थित है।
  • अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा को पूर्व से पश्चिम की ओर पार करने पर एक तिथि (24 घंटे या 1 दिन) बढ़ जाती है।
  • 3 स्थानों को बचाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा थोड़ा मुड़ती है। जैसे-
    • (I) पूर्वी साइबेरिया (Eastern Siberia)
    • (II) एल्युशियन द्वीप (Aleutian Island), अमेरिका (USA)
    • (III) प्रशांत द्वीप (Pacific Islands)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad