Ads Area

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent)-

  • क्षेत्रफल के अनुसार दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विश्व में चौथे स्थान पर है।
  • जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विश्व में पांचवें स्थान पर है।
  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल 12 देश शामिल है। जैसे-
    • 1. ब्राजील (Brazil)
    • 2. अर्जेंटीना (Argentina)
    • 3. चिली (Chile)
    • 4. बोलीविया (Bolivia)
    • 5. कोलंबिया (Colombia)
    • 6. इक्वाडोर (Ecuador)
    • 7. गुयाना (Guyana)
    • 8. परागुआ (Paraguay)
    • 9. पेरु (Peru)
    • 10. सूरीनाम (Suriname)
    • 11. उरुग्वे (Uruguay)
    • 12. वेनेजुएला (Venezuela)


अर्जेंटीना (Argentina)-

  • क्षेत्रफल के अनुसार भारत के बाद विश्व में 8वें स्थान पर अर्जेंटीना है।


दक्षिण अमेरिका के द्वीप (Islands of South America)-

  • 1. फॉकलैंड द्वीप (Falkland Island)
  • 2. गालापेगॉस द्वीप (Galapagos Island)
  • 3. टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप (Tierra Del Fuego Island)


1. फॉकलैंड द्वीप (Falkland Island)-

  • फॉकलैंड द्वीप को मालविनास द्वीप (Malvinas Island) के नाम से भी जाना जाता है।
  • फॉकलैंड द्वीप U.K. के नियंत्रण में है।
  • फॉकलैंड द्वीप अर्जेंटीना (Argentina) व U.K. के बीच विवादिक द्वीप है।


2. गालापेगॉस द्वीप (Galapagos Island)-

  • गालापेगॉस द्वीप विषुवत रेखीय क्षेत्र (Equatorial Region) में स्थित है।
  • गालापेगॉस द्वीप इक्वेडोर (Ecuador) के क्षेत्राधिकार में है।
  • गालापेगॉस द्वीप से ऑलिव रिडले (Olive Ridley) नामक कछुए (Turtles) प्रजनन के लिए प्रवास (Migrate) करते हैं तथा भारत के पूर्वी तट (Eastern Coast) तक पहुंचते हैं।
  • ऑलिव रिडले कछुए को भितरकनिका अभयारण्य (Bhitarkanika Sanctuary) तथा गहिरमाथा अभयारण्य (Gahirmatha Sanctuary) में संरक्षण प्रदान किया जाता है।


3. टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप या टियरा डेल फुएगो द्वीप (Tierra Del Fuego Island)-

  • टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप मुख्य भू भाग से मैगेलन जलसंधि (Magellan Strait) द्वारा अलग करता है।

  • टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप का सबसे दक्षिणी शहर (Southernmost City) प्यूर्टो विलियम्स (Puerto Williams, Chile) है।

  • पहले टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप का सबसे दक्षिणी शहर (Earlier Southernmost City) उशुवाया (Ushuaia) था।


दक्षिणी अमेरिका के भौगोलिक प्रदेश (Physiographic Divisions of South America)-

  • 1. पश्चिमी तटवर्ती मैदान (Western Coastal Plains)
  • 2. एंडीज पर्वतीय प्रदेश (Andes Mountain Region)
  • 3. मध्यवर्ती मैदानी प्रदेश (Central Plains Region/ Central Lowland Region)
  • 4. पूर्वी उच्च प्रदेश (Eastern Highland Region)


मैगेलन जलसंधि (Magellan Strait)-

  • मैगेलन जलसंधि प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) को अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) से जोड़ती है।
  • मैगेलन जलसंधि चिली (Chile) तथा अर्जेंटीना (Argentina) को टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप से अलग करती है।


बीगल चैनल (Beagle Channel)-

  • चिली और अर्जेंटीना के बीच दक्षिण अमेरिक के दक्षिण सिरे पर टिएरा डेल फ्यूगो द्वीप में एक जलडमरूमध्य (जलसंधि) है।


ड्रेक पैसेज (Drake Passage)-

  • ड्रेक पैसेज दक्षिण अमेरिका के दक्षिणतम बिंदु केप हॉर्न (Cap Horn) एवं पश्चिमी अंटार्कटिका प्रायद्वीप के मध्य स्थित है।
  • ड्रैक पैसेज पूर्व में अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) को आपस में जोड़ता है।
  • ड्रेक पैसेज का नाम 'सर फ्रांसिस ड्रेक' (Sir Francis Drake) के नाम पर रखा गया ङै।
  • सर फ्रांसिस ड्रेक नाव द्वारा दुनिया की परिक्रमा करने वाले प्रथम अंग्रेज थे।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad