Ads Area

दक्षिण अमेरिका के प्रमुख पठार (Major Plateau of South America)

दक्षिण अमेरिका के पठार (Plateau of South America)-

  • 1. गुयाना पठार (Guiana Plateau)
  • 2. ब्राजील का पठार (Brazil Plateau)
  • 3. बोलीविया का पठार (Bolivia Plateau)
  • 4. पेटागोनिया पठार (Patagonia Plateau)


1. गुयाना पठार (Guiana Plateau)-

  • गुयाना का पठार दक्षिण अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग में विस्तृत पुराना एवं स्थिर भू-भाग (Old and Stable Landmass Spread) है।
  • गुयाना का पठार शील्ड का उदाहरण (Example of Shield) है।
  • खनिज (Minerals)- गुयाना के पठार में बॉक्साइट (Bauxite), लौहा अयस्क (Iron Ore), सोना (Gold), हीरा (Diamond), मैंगनीज (Manganese) आदि खनिज पाये जाते हैं।
  • सर्वोच्च बिंदु (Highest Point)- गुयाना के पठार का सर्वोच्च बिंदु 'पीको दा नेबलिना' (Pico Da Neblina) है।
  • पीको दा नेबलिना ब्राजील (Brazil) में स्थित है।
  • नदी (River)- गुयाना के पठार से ओरिनोको नदी (Orinoco) तथा ओरिनोको नदी की सहायक नदियों का उद्गम (Tributaries Originates) होता है।
  • ओरिनोको नदी के द्वारा गुयाना के पठार में जलप्रपात (Waterfalls) का निर्माण किया जाता है। जिसका उपयोग जल विद्युत उत्पादन के लिए किया जाता है।


2. ब्राजील का पठार (Brazil Plateau)-

  • ब्राजील का पठार ब्राजील (Brazil) में स्थित पुराना एवं स्थिर भू-भाग (Old and Stable Landmass) है।
  • ब्राजील का पठार शील्ड का उदाहरण (Example of Shield) है।
  • खनिज (Minerals)- ब्राजील के पठार में लौह अयस्क (Iron Ore) पाया जाता है।
  • सर्वोच्च बिंदु (Highest Point)- ब्राजील के पठार का सर्वोच्च बिंदु 'पीको दा बंडेरा' (Pico Da Bandeira) है।
  • माटोग्रासो पठार (Mato Grosso Plateau) ब्राजील के पठार का ही भाग है।
  • नदी (River)- ब्राजील के पठार से साउ फ्रांसिस्को नदी (Sao Francisco River) व पराना नदी (Parana River) का उद्गम होता है।


3. बोलीविया का पठार (Bolivia Plateau)-

  • बोलीविया के पठार को बोलीविया अल्टीप्लेनो (Bolivian Altiplano) के नाम से भी जाना जाता है।
  • बोलीविया का पठार मुख्यतः बोलीविया (Bolivia) में विस्तृत है परन्तु बोलीविया के पठार का कुछ भाग पेरू (Peru), चिली (Chili) व अर्जेंटीना (Argentina) में भी स्थित है।
  • बोलीविया का पठार एंडीज पर्वत श्रेणियों (Andes Mountain Ranges) के बीच स्थित अंतः पर्वतीय पठार (Inter-Montane Plateau) है।
  • बोलीविया का पठार एक ज्वालामुखी पठार (Volcanic Plateau) है।
  • बोलीविया के पठार पर शुष्क परिस्थितियाँ (Dry Conditions) पायी जाती है।
  • झीलें (Lakes)-
  • (I) बोलीविया के पठार पर लवणीय झीलें (Saline Lakes) स्थित है जैसे- पूपो झील या पोपो झील (Popo Lake/ Poopo Lake)
  • पूपो झील या पोपो झील वर्तमान में सूख चुकी है।
  • (II) बोलीविया के पठार पर मीठे पानी की झीलें (Fresh Water Lakes) भी स्थित है जैसे- टिटिकाका झील (Titicaca Lake)
  • बोलीविया के पठार पर 'सलार दी यूनी' (Salar De Uyuni) नामक साल्टपैन (Saltpan) स्थित है।
  • राजधानी (Capital)- बोलीविया के पठार पर बोलीविया की राजधानी 'लापाज' (Lapaz) स्थित है।
  • लापाज विश्व की सबसे ऊँची राजधानी (Highest Capital in the World) है। अर्थात् विश्व में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी लापाज है।
  • खनिज (Minerals)- बोलीविया के पठार पर टिन (Tin तथा टंगस्ट (Tungsten) जैसे खनिज भी पाये जाते हैं।


4. पेटागोनिया पठार (Patagonia Plateau)-

  • पेटागोनिया का पठार मुख्यतः चिली (Chile) व अर्जेंटीना (Argentina) में स्थित है।
  • पेटागोनिया का पठार एक ज्वालामुखी पठार (Volcanic Plateau) है।
  • पेटागोनिया के पठार में लावा की परत (Layer of Lava) उपस्थित है।
  • पेटागोनिया का पठार एंडीज पर्वत (Andes Mountains) की दृष्टि छाया क्षेत्र (Rain Shadow Area) में स्थित है।
  • पेटागोनिया के पठार पर अतः शुष्क परिस्थितियाँ (Dry Conditions) पाई जाती है।
  • पेटागोनिया के पठार पर पेटागोनिया मरुस्थल (Patagonia Desert) स्थित है।
  • पेटागोनिया मरुस्थल ठंडा मरुस्थल (Cold Desert) है।
  • पेटागोनिया मरुस्थल क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल (Largest Desert in South America) है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad