Ads Area

गुप्त काल (Gupta Period)

गुप्त काल (Gupta Period)- राजस्थान का प्राचीन इतिहास

  • राजस्थान में गुप्त काल का इतिहास


गुप्त काल के प्रमुख केंद्र (Major Site of Gupta Period)-

  • 1. बयाना, भरतपुर (Bayana, Bharatpur)
  • 2. बडवा अभिलेख, बारां (Badawa Inscription, Baran)
  • 3. बाडोली, चित्तौड़गढ़ (Badoli, Chittorgarh)
  • 4. चारचौमा, कोटा (Charchauma, Kota)


1. बयाना, भरतपुर (Bayana, Bharatpur)-

  • स्थित (Located)- बयाना राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।
  • समुद्रगुप्त ने बयाना पर अधिकारी किया या जीत लिया था।
  • समुद्रगुप्त के सामंत विष्णुवर्धन पुंडरीक ने बयाना में भीमलाट का निर्माण करवाया।
  • भीमलाट को समुद्रगुप्त का विजय स्तम्भ भी कहा जाता है।
  • भीमलाट राजस्थान का पहला विजय स्तम्भ है।
  • विष्णुवर्धन पुंडरीक वरीक वंश का था।
  • बयाना के पास नगला छैल (Nagala Chhail) नामक स्थान से गुप्त सिक्कों का डेर प्राप्त होता है।
  • नगला छैल राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित है।
  • प्रतिहार राजा लक्ष्मण सेन (Laxman Sen) की रानी चित्रलेखा (Chitralekha) ने बयाना में उषा मंदिर (Usha) का निर्माण करवाया था।
  • मध्यकाल में बयाना नील (Indigo) की खेती के लिए प्रसिद्ध था।
  • बयाना का उषा मंदिर भगवान श्री कृष्ण के पोते अनिरुद्ध की रानी का उषा का है।
  • बयाना के उषा मंदिर को तुर्कों ने तोड़ दिया था और तुर्कों ने उषा मंदिर के स्थान पर उषा मस्जिद बनवा दी थी। लेकिन जब भरतपुर में जाटों का राज आया तो उषा मस्जिद को तोड़ कर फिर से उषा मंदिर का निर्माण करवाया।
  • मंदिर - मस्जिद - मंदिर = प्रतिहार - तुर्क - भरतपुत का जाट वंश


2. बडवा अभिलेख, बारां (Badawa Inscription, Baran)-

  • स्थित (Located)- बडवा राजस्थान के बारां जिले में स्थित जगह का नाम है
  • बारां के बडवा अभिलेख से मौखरि वंश (Maukharri Dynasty)की जानकारी मिलती है।
  • बडवा से 4 स्तम्भ प्राप्त होते हैं जिनमें से 3 लेख युक्त (engraved) है।


3. बाडोली, चित्तौड़गढ़ (Badoli, Chittorgarh)-

  • स्थित (Located)- बाडोली राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित जगह का नाम है

  • हुण राजा मिहिर कुल ने बाडोली (चित्तौड़गढ़) में शिव मंदिर का निर्माण करवाया था।


4. चारचौमा, कोटा (Charchauma, Kota)-

  • स्थित (Located)- चारचौमा राजस्थान के कोटा जिले में स्थित जगह का नाम है।

  • कोटा के चारचौमा में गुप्त कालीन शिव मंदिर बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad