राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court)-
- राजस्थान उच्च न्यायालय "राजस्थान उच्च न्यायालय नियम, 1952" के अंतर्गत कार्य करता है।
- राजस्थान उच्च न्यायालय नियम 1952 के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय न्यायिक कार्य व प्रशासनिक कार्य करता है।
- "राजस्थान उच्च न्यायालय अध्यादेश 1949" द्वारा राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में स्थापित करने का निर्णय 21 जून 1949 को लिया गया।
- राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना की अधीसूचना 25 अगस्त 1949 को हुई थी।
- राजस्थान उच्च न्यायायल की स्थापना 29 अगस्त 1949 की गई थी।
- राजस्थान उच्च न्यायालय का उद्घाटन राज प्रमुख सवाई मानसिंह-2 द्वारा किया गया था।
राजस्थान में रियासत काल में उच्च न्यायालय-
- रियासत काल में राजस्थान में निम्नलिखत स्थानों पर उच्च न्यायालय थे। जैसे-
- (I) बीकानेर उच्च न्यायालय
- (II) जयपुर उच्च न्यायालय
- (III) जोधपुर उच्च न्यायालय
- (IV) उदयपुर उच्च न्यायालय
- (V) अलवर उच्च न्यायालय
बी.आर. पटेल समिति की सिफारिश- 27 मार्च 1949
- बी.आर. पटेल समिति ने 27 मार्च 1949 को सिफारिश की।
- 27 मार्च 1949 में बी.आर. पटेल समिति ने अपनी सिफारिश में कहा की राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में स्थापित की जानी चाहिए।
- बी.आर. पटेल समिति के सदस्य निम्नलिखित थे।-
- (I) बी. के गुप्ता (B.K. Gupta)
- (II) एस.पी. सिन्हा (S.P. Sinha)
राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के समय शपथ लेने वाले न्यायाधीश-
- स्थापना के समय राजस्थान उच्च न्यायालय में कुल 12 न्यायाधीश थे। जिसमें 1 मुख्य न्यायाधीश तथा 11 अन्य न्यायाधीश थे। जैसे-
- 1. न्यायमूर्ति कमल कांत वर्मा (Justice K.K. Verma)- (मुख्य न्यायाधीश)
- 2. न्यायमूर्ति कंवर लाल बापना (Justice K.L Bapna)- जयपुर
- 3. न्यायमूर्ति इब्राहिम (Justice Ibrahim)- जयपुर
- 4. न्यायमूर्ति शार्दूल सिंह मेहता (Justice S.S. Mehta)- उदयपुर
- 5. न्यायमूर्ति जवान सिंह राणावत (Justice J.S. Ranawat)- उदयपुर
- 6. न्यायमूर्ति नवल किशोर (Justice Nawal Kishore)- जोधपुर
- 7. न्यायमूर्ति अमर सिंह जसोल (Justice Amar Singh Jasol)- जोधपुर
- 8. न्यायमूर्ति त्रिलोचन दत्त (Justice Trilochan Dutt)- बीकानेर
- 9. न्यायमूर्ति दुर्गाशंकर दवे (Justice Durga Shankar Dave)- बूंदी
- 10. न्यायमूर्ति के.के. शर्मा (Justice K.K. Sharma)- भरतपुर
- 11. न्यायमूर्ति आनंद नारायण कौल (Justice Anand Narain Kaul)- अलवर
- 12. न्यायमूर्ति क्षेमचंद गुप्ता (Justice Kshemchand Gupta)- कोटा
- न्यायमूर्ति कमल कांत वर्मा (Justice K.K. Verma) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले उदयपुर व इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी रहे थे।
जयपुर उच्च न्यायलय-
- सत्य नारायण राव समिति की सिफारिश पर राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को सन् 1958 में समाप्त कर दिया गया।
- राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को "राजस्थान उच्च न्यायालय आदेश, 1976" द्वारा पुनर्स्थापित किया गया।
- राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ को पुनर्स्थापित करने का निर्णय 8 अगस्थ 1976 को लिया गया था।
- राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने 31 जनवरी 1977 को कार्य करना प्रारम्भ किया।
राजस्थान उच्च न्यायालय के अधीन कुल जजशिप या जिला न्यायालय-
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय के अधीन कुल 35 जजशिप या जिला न्यायालय है। जैसे-
- जोधपुर उच्च न्यायालय के अधीन- 19 जिला न्यायालय (अतिरिक्त न्यायालय- जोधपुर महानगर/ Jodhpur Metropolitan)
- जयपुर उच्च न्यायालय के अधीन- 16 जिला न्यायालय (अतिरिक्त न्यायालय- जयपुर मेट्रो)
- राजस्थान में कुल 2 जिला न्यायालय ऐसे है जिन्हें जिला मुख्यालय पर स्थापित नहीं किया गया है। जैसे-
- (I) बाड़मेर जिला न्यायालय को बालोतरा में स्थापित किया गया है।
- (II) नागौर जिला न्यायालय को मेड़ता में स्थापित किया गया है।
राजस्थान उच्च न्यायालय की वर्तमान संरचना या संगठन-
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के कुल 50 पद है। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 49
- राजस्थान उच्च न्यायालय में 50 न्यायाधीशों के पद वर्ष 2015 से वर्तमान तक है।
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में कुल 33 न्यायाधीश है। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 32
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश "न्यायमूर्ति संजय के. अग्रवाल/ न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल" (Justice Sanjay K. Agrawal/ Justice Sanjay Kumar Agrawal) है। यह राजस्थान उच्च न्यायालय के 44वें मुख्य न्यायाधीश हैं। इन्हें राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा 07 सितंबर, 2026 को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इनसे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश "न्यायमूर्ति के. आर. श्रीराम/ न्यायमूर्ति कलपाती राजेन्द्रन श्रीराम" (Justice K.R. Shriram/ Justice Kalpathi Rajendran Shriram) थे।
- न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे।
राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या-
- स्थापना के समय राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्य 12 थी। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 11
- सन् 1956 में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 7 कर दी गई थी। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 6
- सन् 2015 में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 50 कर दी गई थी। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 49
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 50 है। जैसे-
- (I) मुख्य न्यायाधीश- 1
- (II) अन्य न्यायाधीश- 49
राजस्थान उच्च न्यायालय में वर्तमान महिला न्यायाधीश-
- वर्तमान में राजस्थान उच्च न्यायालय में कुल 38 न्यायाधीश (1 मुख्य न्यायाधीश + 37 न्यायाधीश) कार्यरत हैं, जिनमें 4 महिला न्यायाधीश शामिल हैं। जैसे-
- 1.न्यायमूर्ति रेखा बोराणा (Justice Rekha Borana)
- 2. न्यायमूर्ति शुभा मेहता (Justice Shubha Mehta)
- 3. न्यायमूर्ति नूपुर भाटी (Justice Nupur Bhati)
- 4. न्यायमूर्ति संगीता शर्मा (Justice Sangeeta Sharma)
- न्यायमूर्ति रेखा बोराणा राजस्थान की बार काउंसिल (Bar Council of Rajasthan) से बनी पहली महिला न्यायाधीश है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल-
- राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम रजिस्ट्रार जनरल श्री माधो प्रसाद गुप्ता (Madho Prasad Gupta) थे।
- राजस्थान उच्च न्यायालय के वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल चंद्र प्रकाश श्रीमाली (Chandra Prakash ShriMali) है।
राजस्थान उच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य-
- राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश 1976 के एक आदेश द्वारा किसी भी अपील को किसी भी पीठ में सुन सकते हैं। (आदेश 1976)
- राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम कार्यवाह मुख्य न्यायाधीश जे. एम. पांचाल (J.M. Panchal) है।
- अब तक (1949-2023 तक) राजस्थान उच्च न्यायालय के 2 ऐसे न्यायाधीश है जो सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने अर्थात् राजस्थान उच्च न्यायालय से सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने। जैसे-
- (I) न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा (Justice G.S. Mishra)
- (II) न्यायामूर्ति बेला एम त्रिवेदी (Justice Bela M. Trivedi)
- राजस्थान उच्च न्यायालय के ऐसे न्यायाधीश जो राजस्थान सरकार में मंत्री भी रहे है। जैसे-
- (I) न्यायमूर्ति फारूक हसन (Justice Farooq Hasan)
- राजस्थान उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल वाले मुख्य न्यायाधीश निम्नलिखत है।-
- (I) न्यायमूर्ति कैलाश नाथ वांचू (Kailas Nath Wanchoo)