Ads Area

एशिया की प्रमुख नदियां (Major Rivers of Asia)

एशिया की प्रमुख नदियां (Major Rivers of Asia)-

  • 1. यूफ्रेट्स नदी (Euphrates River)
  • 2. टिगरिस नदी (Tigris River)
  • 3. हेलमंद नदी (Helmand River)
  • 4. सिर दरिया नदी (Syr Darya River)
  • 5. अमु दरिया नदी (Amu Darya River)
  • 6. ओब नदी (Ob River)
  • 7. येनिसे नदी (Yenisei River)
  • 8. लीना नदी (Lena River)
  • 9. अमूर नदी (Amur River)

  • 10. हुवांगही नदी (Hwang he River)
  • 11. यांग्त्सी नदी (Yangtze River)
  • 12. सिकियांग नदी (Si Kiang River)

  • 13. रेड नदी (Red River)
  • 14. चाओ फ्राया नदी (Chao Phraya River)
  • 15. मेकांग नदी (Mekong River)
  • 16. साल्वीन नदी (Salween River)

  • 17. इरावदी नदी (Irrawaddy)

  • 18. सुरमा नदी (Surma River)


1. यूफ्रेट्स नदी (Euphrates River)-

  • उद्गम (Origin)- यूफ्रेट्स नदी का उद्गम टॉरस पर्वत (Toros Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- यूफ्रेट्स नदी का संगम फारस की खाड़ी (Gulf of Persia) में होता है। अर्थात् यूफ्रेट्स नदी फारस की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • यूफ्रेट्स नदी मेसोपोटामिया के मैदान (Mesopotamia Plains) बनाती है।
  • यूफ्रेट्स नदी को प्राचीन काल में फरात नदी (Farat River) के नाम से जाना जाता था।
  • यूफ्रेट्स नदी पश्चिमी एशिया की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river of western Asia)


2. टिगरिस नदी (Tigris River)-

  • उद्गम (Origin)- टिगरिस नदी का उद्गम टॉरस पर्वत (Toros Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- टिगरिस नदी का संगम फारस की खाड़ी (Gulf of Persia) में होता है। अर्थात् टिगरिस नदी फारस की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • टिगरिस नदी मेसोपोटामिया के मैदान (Mesopotamia Plains) बनाती है।
  • टिगरिस नदी को प्राचीन काल में दजला नदी (Dajla River)  के नाम से जाना जाता था।
  • टिगरिस नदी के किनारे ईराक (Iraq) का बगदाद (Baghdad) शहर स्थित है।


शत-अल-अरब नदी (Shatt-al-Arab River)-

  • टिगरिस नदी व यूफ्रेट्स नदी ईराक में जाकर आपस में मिलती है।
  • ईराक में मिलने के बाद टिगरिस नदी व यूफ्रेट्स नदी को शत-अल-अरब नदी कहा जाता है।
  • शत-अल-अरब नदी को अरब की नदियां (Rivers of Arab) भी कहा जाता है।
  • शत-अल-अरब नदी का संगम फारस की खाड़ी में होता है। अर्थात् शत-अल-अरब नदी फारस की खाड़ी में जाकर गिरती है।


3. हेलमंद नदी (Helmand River)-

  • उद्गम (Origin)- हेलमंद नदी हिंदुकुश पर्वत (Hindukush Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- हलमंद नदी का संगम हामून पू झील (Hamun-Pu-Lake) में होता है। अर्थात् हलमंद नदी हामून पू झील में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • हेलमंद नदी अफगानिस्तान की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river of Afghanistan)
  • हेलमंद नदी के बेसिन में अफीम की खेती की जाती है। (Cultivation of opium in basin)
  • (Golden Half Moon or Golden Crescen)
  • पाकिस्तान (Pakistan), अफगानिस्तान (Afghanistan) व ईरान (Iran) तीनों देशों के सीमा क्षेत्र में हेलमंद नदी के बेसिन में अफीम की गैर कानूनी खेती की जाती है इस कारण से इस क्षेत्र (PAI) को स्वर्णिम अर्द्ध-चंद्रमा (Golden Half Moon or Golden Crescent) कहा जाता है।


4. सिर दरिया नदी (Syr Darya River)-

  • उद्गम (Origin)- सिर दरिया नदी का उद्गम पामीर गाँठ क्षेत्र (Parmir Knot Region) से होता है।

  • संगम (Falls in)- सिर दरिया नदी का संगम अरल सागर (Aral Sea) में होता है। अर्थात् सिर दरिया नदी अरल सागर में जाकर गिरती है।


5. अमु दरिया नदी (Amu Darya River)-

  • उद्गम (Origin)- अमु दरिया नदी का उद्गम पामीर गाँठ क्षेत्र (Parmir Knot Region) से होता है।

  • संगम (Falls in)- अमु दरिया नदी का संगम अरल सागर (Aral Sea) में होता है। अर्थात् अमु दरिया नदी अरल सागर में जाकर गिरती है।


6. ओब नदी (Ob River)-

  • उद्गम (Origin)- ओब नदी का उद्गम अल्ताई पर्वत (Altai Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- ओब नदी का संगम ओब की खाड़ी (Gulf of Ob), कारा सागर में होता है। अर्थात् ओब नदी ओब की खाड़ी (कारा सागर) में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • ओब नदी नदमुख (Estuary) का निर्माण करती है।
  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary)- ओब नदी की प्रमुख सहायक नदी इर्तिश नदी (Irtysh River) है।


7. येनिसे नदी (Yenisei River)-

  • उद्गम (Origin)- येनिसे नदी का उद्गम सयान पर्वत (Sayan Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- येनिसे नदी का संगम येनिसे की खाड़ी (Gulf of Yenisei) में होता है। अर्थात् येनिसे नदी येनिसे की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • येनिसे नदी नदमुख (Estuary) का निर्माण करती है।
  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributaries)- येनिसे नदी का प्रमुख सहायक नदी अंगारा नदी (Angara River) व तुंगस्का नदी (Tungaska River)  है।
  • येनिसे नदी के बेसिन में तेल के भंडार (Oil Reserves) पाये जाते हैं।


8. लीना नदी (Lena River)-

  • उद्गम (Origin)- लीना नदी का उद्गम बैकाल पर्वत (Baikal Mountain) से होता है।
  • संगम (Falls in)- लीना नदी का संगम लेप्टेव सागर (Laptev Sea) में होता है। अर्थात् लीना नदी लेप्टेव सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • लीना नदी डेल्टा (Delta) का निर्माण करती है।
  • लीना नदी रूस की सबसे लम्बी नदी है। (Russia's longest river)
  • लीना नदी के बेसिन में सोने के प्लेसर निक्षेप पाये जाते हैं। (Placer deposits of gold in basin)


9. अमूर नदी (Amur River)-

  • उद्गम (Origin)- अमूर नदी का उद्गम रूस व चीन के सीमा क्षेत्र (Russia-China Border Region) से होता है।
  • संगम (Falls in)- अमूर नदी का संगम टार्टरी की खाड़ी (Gulf of Tartary) में होता है। अर्थात् अमूर नदी टार्टरी की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • अमूर नदी रूस (Russia) तथा चीन (China) के बीच सीमा का निर्माण करती है।
  • अन्य नाम (Other Name)- अमूल नदी का ब्लैक ड्रैगन नदी (Black Dragon River) के नाम से भी जाना जाता है।


10. हुवांगही नदी (Hwang he River)-

  • उद्गम (Origin)- हुवांगही नदी का उद्गम किंघाई प्रान्त (Kinghai State) से होता है।
  • संगम (Falls in)- हुवांगही नदी का संगम बोहाई की खाड़ी (Gulf of Bo Hai) में होता है। अर्थात् हुवांगही नदी बोहाई की खाड़ी में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • हुवांगही नदी एशिया की दूसरी सबसे लम्बी नदी है। (Second longest river of Asia)
  • हुवांगही नदी विश्व में सर्वाधिक अवसाद लाने वाली नदी है। (River which brings largest amount of sediments in world)
  • हुवांगही नदी अपने साथ सर्वाधिक अवसाद लेकर आती है जिसके कारण चीन में बाढ़ की समस्या (Flooding problem) पैदा हो जाती है और इसी कारण से हुवांगही नदी को चीन का शोक (Sorrow of China) कहा जाता है।
  • पीले रंग के अवसाद (Yellow Coloured Sediments) लाने के कारण हुवांगही नदी को पीली नदी (Yellow River) भी कहा जाता है।


11. यांग्त्सी नदी (Yangtze River)-

  • उद्गम (Origin)- यांग्त्सी नदी का उद्गम तिब्बत के पठार (Tibet Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- यांग्त्सी नदी का संगम पूर्वी चीन सागर (East China Sea) में होता है। अर्थात् यांग्त्सी नदी पूर्वी चीन सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • यांग्त्सी नदी एशिया की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river of Asia)
  • यांग्त्सी नदी विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। (World's third longest river)
  • बाँध (Dam)- यांग्त्सी नदी पर थ्री गॉर्जिस बाँध (Three Gorges Dam) स्थित है।
  • विश्व में जल विद्युत उत्पादन की दृष्टि से थ्री गॉर्जिस बाँध विश्व का सबसे बड़ी बाँध है। (World's largest Hydro-Electric Power production project)
  • यांग्त्सी नदी के बेसिन में लौह अयस्क तथा तेल के भंडार पाये जाते हैं। (Iron ore and oil reserves in basin)
  • शहर (City)- यांग्त्सी नदी के किनारे चीन के दो शहर शंघाई (Shanghai) व वुहान (Wuhan) स्थित है।


12. सिकियांग नदी (Si Kiang River)-

  • उद्गम (Origin)- सिकियांग नदी का उद्गम तिब्बत के पठार (Tibet Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- सिकियांग नदी का संगम दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में होता है। अर्थात् सिकियांग नदी दक्षिण चीन सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • सिकियांग नदी के बेसिन में चावल की खेती की जाती है। (Rice Cultivation in Basin)
  • सिकियांग नदी जब दक्षिण चीन सागर में जाकर गिरती है तब वह कई धाराओं में गिरती है तो इसीलिए सिकियांग नदी को पर्ल नदी (Pearl River) भी कहा जाता है।


13. रेड नदी (Red River)-

  • रेड नदी के किनारे वियतनाम (Vietnam) की राजधानी 'हनोई' (Hanoi) स्थित है।


14. चाओ फ्राया नदी (Chao Phraya River)-

  • चाओ फ्राया नदी के किनारे (On river bank) थाईलैंड (Thailand) की राजधानी बैंकॉक (Bangkok) स्थित है।


15. मेकांग नदी (Mekong River)-

  • उद्गम (Origin)- मेकांग नदी का उद्गम तिब्बत के पठार (Tibet Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- मेकांग नदी का संगम दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में होता है। अर्थात् मेकांग नदी दक्षिण चीन सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • मेकांग नदी दक्षिण पूर्वी एशिया की सबसे लम्बी नदी है। (Longest river of south-eastern Asia)
  • मेकांग नदी कंबोडिया में तोन्ले सैप नदी (Tonle Sap River) से जाकर मिलती है।
  • मेकांग नदी के बेसिन में स्वर्णिम त्रिभुज (Golden Triangle) पाया जाता है।
  • स्वर्णिम त्रिभुज म्यांमार (Mayanmar), लाओस (Laos), थाईलैंड (Thailand) के सीमा क्षेत्र में स्थित है।
  • स्वर्णिम त्रिभुज में अफीम की खेती व तस्करी (Opium Production and Smuggling) की जाती है।
  • मेकांग नदी के किनारे कंबोडिया (Camboida) की राजधानी नाम पेन्ह (Phnom Pehn) स्थित है।
  • मेकांग नदी के किनारे लाओस (Laos) की राजधानी विएन्तिएन (Vientian) स्थित है।
  • मेकांग नदी विभिन्न देशों के बीच सीमा का निर्माण करती है। (Forms border between various countries)


16. साल्वीन नदी (Salween River)-

  • उद्गम (Origin)- साल्वीन नदी का उद्गम तिब्बत के पठार (Tibet Plateau) से होता है।
  • संगम (Falls in)- साल्वीन नदी का संगम मर्तबान की खाड़ी (Gulf of Martaban) में होता है। अर्थात् साल्वीन नदी मर्तबान के पठार में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • साल्वीन नदी म्यांमार (Myanmar) तथा थाईलैंड (Thailand) के बीच सीमा का निर्माण करती है।
  • साल्वीन नदी शान के पठार में बहती है। अर्थात् साल्वीन नदी का बहाव क्षेत्र शान के पठार में है। (Flows on Shan plateau)


17. इरावदी नदी (Irrawaddy)-

  • उद्गम (Origin)- इरावदी नदी का उद्गम हिमालय से निकलने वाली विभिन्न धाराओं के मिलने से होता है। (Originates by the convergance of various streams coming from Himalaya)
  • संगम (Falls in)- इरावदी नदी का संगम अंडमान सागर (Andaman Sea) में होता है। अर्थात् इरावदी नदी अंडमान सागर में जाकर गिरती है।
  • विशेषताएं-
  • इरावदी नदी पेगु योमा (Pegu Yoma Mountain) तथा अराकान योमा पर्वतों (Arakan Yoma Mountain) के बीच में बहती है। अर्थात् इरावदी नदी का बहाव पेगु योमा तथा अराकान योमा पर्वतों के बीच है।
  • प्रमुख सहायक नदी (Major Tributary)- इरावदी नदी का प्रमुख सहायक नदी चिंदविन नदी (Chindwin River) है।
  • इरावदी नदी पूर्ण रूप से म्यांमार में बहने वाली सबसे लम्बी नदी है। (Longest river flowing completely in Myanmar)
  • शहर (City)- इरावदी नदी के किनारे म्यांमानर का यांगून या रंगून (Yangon) नामक शहर स्थित है।


18. सुरमा नदी (Surma River)-

  • सुरमा नदी बांग्लादेश की प्रमुख नदी है। (Major river of Bangladesh)
  • अन्य नाम (Other name)- सुरमा नदी को मणिपुर (Manipur) में बराक नदी (Barak River) के नाम से जाना जाता है। 
  • सुरमा नदी अन्य धाराओं के साथ मिलकर मेघना नदी (Meghna River) का निर्माण करती है। अर्थात् सुरमा नदी में अन्य धाराएं (Other Streams) मिलने के बाद सुरमा नदी को मेघना नदी कहा जाता है।
  • सुरमा नदी पर भारत में तिपाईमुख परियोजना (Tipaimukh Project) चल रही है।
  • तिपाईमुख परियोजना भारत (India) तथा बांग्लादेश (Bangladesh) द्वारा सम्मिलित रूप (Collectively) से चलायी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad