Ads Area

पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police- SP)

पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police/ SP)-

  • भारत में पुलिस अधीक्षक (SP) का पद 1808 में अस्तीत्व में आया था।


नियुक्ति (Appointment)-

  • पुलिस अधीक्षक भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service/IPS) का अधिकारी होता है।
  • पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति दो प्रकार से की जाती है। जैसे-
  • (I) सीधी भर्ती द्वारा- भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service- IPS)
  • (II) पदौन्नति द्वारा-  (RPS/DySP) के पद से पदौन्नत होकर


कार्यकाल (Tenure)-

  • पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल अनिश्चित होता है।


प्रत्यक्ष नियंत्रण (Direct Control)-

  • पुलिस अधीक्षक पर प्रत्यक्ष नियंत्रण भारत सरकार के गृह मंत्रालय का होता है।


पदस्थापन (Posting)-

  • राजस्थान में पुलिस अधीक्षक के पदस्थापन का कार्य राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (Department of Personnel- DOP) द्वारा किया जाता है।


स्थानांतरण (Transfer)-

  • राजस्थान में पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण का कार्य राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (Department of Personnel- DOP) द्वारा किया जाता है।


निलंबन (Suspension)-

  • राजस्थान में पुलिस अधीक्षक के निलंबन का आदेश राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग (Department of Personnel- DOP) द्वारा जारी किया जाता है।


पुलिस अधीक्षक के कार्य एवं भूमिका (Functions and Role of Superintendent of Police)-

  • जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना।
  • जिले में FIR व FR की समीक्षा करना।
  • जिले की गुंडा सूची का अवलोकन करना।
  • जिले में पुलिस थानों व चोकियों का निरीक्षण करना।
  • जिले में यातायात प्रबंधन
  • जिले के अन्य विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करना।
  • जिले में संगठित अपराध पर नियंत्रण।
  • जिला पुलिस बल पर नियंत्रण जैसे-
  • (I) पदौन्नति
  • (II) प्रशिक्षण
  • (III) निलंबन (Constable से CI तक)
  • (IV) स्थानांतरण  (Constable से CI तक)- जिले में कही भी
  • राज्य पुलिस के विभिन्न अभियानों का क्रियान्वयन करना। जैसे-
  • (I) ऑपरेशन आग (Operation AAG)
  • (II) ऑपरेशन मिलाप (Operation Milap) या आवाज अभियान
  • जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को सुनिश्चित करना।
  • जिले में प्रदर्शन व रेलियों हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करना।


पुलिस अधीक्षक के समक्ष चुनौतियां (Challenges in front of Superintendent of Police)-

  • कार्यकाल की अनिश्चितता।
  • राजनैतिक दबाव
  • संसाधनों का अभाव जैसे-
  • (I) मानव संसाधन
  • (II) वित्तीय संसाधन
  • (III) भौतिक संसाधन
  • बढ़ता साइबर अपराध
  • बढ़ती कानून व्यवस्था से संबंधिक समस्याएं
  • बढ़ती VIP संस्कृति
  • प्रोटोकोल कार्य
  • परम्परागत हथियार
  • आम आदमी में खाकी का भय


राजस्थान में पुलिस प्रशासन का पदसोपान (Hierarchy of Police Administration in Rajasthan)-

  • राजस्थान में जयपुर व जोधपुर को छोड़कर पूरे राजस्थान में पुलिस प्रशासन का निम्नलिखित पदसोपान है। क्योंकि जयपुर व जोधपुर जिलों में आयुक्त प्रणाली लागू है।

  • मुख्यमंत्री (Chief Minister- CM)
  • गृह मंत्री (Home Minister)
  • गृह सचिव / अतिरिक्त मुख्य सचिव (Home Secretary)- गृह विभाग (IAS अधिकारी)
  • पुलिस महानिदेशक (Director General of Police- DGP)
  • अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (Additional Director General of Police- ADGP)
  • पुलिस महानिरिक्षक (Inspector General of Police- IG)
  • पुलिस उप महानिरीक्षक (Deputy Inspector General of Police- DIG)
  • पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police- SP)

  • सहायक पुलिस अधीक्षक (Assistant Superintendent of Police- ASP)

  • पुलिस उप अधीक्षक (Deputy Superintendent of Police- DySP)
  • अंचल निरीक्षक या मंडल निरीक्षक या क्षेत्र निरीक्षक (Circle Inspector- CI)
  • उप निरीक्षक (Sub Inspector- SI)
  • सहायक उप निरीक्षक (Assistant Sub Inspector- ASI)
  • हवलदार (Head Constable- HC)
  • सिपाही (Constable)


आयुक्त प्रणाली (Commissionerate System)-

  • राजस्थान में आयुक्त प्रणाली की शुरुआत 1 जनवरी 2011 को की गई थी।
  • राजस्थान में आयुक्त प्रणाली की शुरुआत जयपुर व जोधपुर से की गई थी।
  • राजस्थान में वर्तमान में कुल 2 जिलों में आयुक्त प्रणाली है। जैसे-
    • (I) जयपुर (Jaipur)
    • (II) जोधपुर (Jodhpur)
  • आयुक्त प्रणाली में आयुक्त (Commissioner) के पास दंडनायक की शक्तियां होती है।
  • पुलिस महानिरिक्षक (Inspector General of Police- IG) रेंक के IPS अधिकारी को आयुक्त के पद पर नियुक्त किया जाता है।


आयुक्त प्रणाली की आवश्यकता या महत्व या कारण (Need or Importance or Reason for Commissioner System)-

  • अधिक जनसंख्या वाले शहरों में अपराध पर नियंत्रण।
  • पुलिस प्रशासन को अधिक स्वायत्ता प्रदान करने हेतु।
  • पुलिस बल का उच्च मनोबल बनाये रखने हेतु।
  • अन्य राज्यों से प्रेरणा जैसे- दिल्ली, कर्नाटक
  • आम आदमी हेतु पुलिस व दंडनायक के कार्यों की एक ही छत के नीचे उपलब्धता।


जयपुर जिले में आयुक्त प्रणाली का पदसोपान (Hierarchy of Commissioner System in Jaipur District)-

  • आयुक्त (Commissioner)
  • अतिरिक्त आयुक्त (Additional Commissioner)
  • जिला पुलिस आयुक्त (District Commissioner of Police- DCP)
  • अतिरिक्त जिला पुलिस आयुक्त (Additional District Commissioner of Police- ADCP)
  • सहायक पुलिस आयुक्त (Assistant Commissioner of Police- ACP)


आयुक्त के कार्य एवं भूमिका (Functions and Role of Commissioner)-

  • कमीश्नरेट क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाये रखना।
  • कमीश्ररेट क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना- दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत (Under Section 144 of the Code of Criminal Procedure/ CrPC)
  • शांति भंग के मामलों में जमानत प्रदान करना- दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 151 के तहत (Under Section 151 of the Code of Criminal Procedure/ CrPC)
  • शहरी क्षेत्र में रेलियों व प्रदर्शनों को अनुमति प्रदान करना।
  • हथियारों के लाइसेंस प्रदान करना।
  • शहरी क्षेत्र में तस्करी व आतंकवाद जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा कानून 1980 का क्रियान्वयन।


Full Form-

  • FIR Full Form- First Information Report (प्रथम सूचना रिपोर्ट)
  • FR Full Form- Final Report (अंतिम रिपोर्ट)
  • CM Full Form- Chief Minister (मुख्यमंत्री)
  • DGP Full Form- Director General of Police (पुलिस महानिदेशक)
  • AGDP Full Form- Additional Director General of Police (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक)
  • IG Full Form- Inspector General of Police (पुलिस महानिरिक्षक)
  • DIG Full Form- Deputy Inspector General of Police (पुलिस उप महानिरीक्षक)
  • SP Full Form- Superintendent of Police (पुलिस अधीक्षक)
  • ASP Full Form- Assistant Superintendent of Police (सहायक पुलिस अधीक्षक)
  • DySP Full Form- Deputy Superintendent of Police (पुलिस उप अधीक्षक)
  • CI Full Form- Circle Inspector (अंचल निरीक्षक या मंडल निरीक्षक या क्षेत्र निरीक्षक)
  • SI Full Form- Sub Inspector (उप निरीक्षक)
  • ASI Full Form- Assistant Sub Inspector (सहायक उप निरीक्षक)
  • HC Full Form- Head Constable (हवलदार)
  • DOP Full Form- Department of Personnel (कार्मिक विभाग)
  • IPS Full Form- Indian Police Service (भारतीय पुलिस सेवा)
  • RPS Full Form- Rajasthan Police Service (राजस्थान पुलिस सेवा)
  • DCP Full Form- District Commissioner of Police (जिला पुलिस आयुक्त)
  • ADCP Full Form- Additional District Commissioner of Police (अतिरिक्त जिला पुलिस आयुक्त)
  • ACP Full Form- Assistant Commissioner of Police (सहायक पुलिस आयुक्त)
  • CrPC Full Form- Code of Criminal Procedure (दंड प्रक्रिया संहिता)
  • NOC Full Form- No Objection Certificate (अनापत्ति प्रमाण पत्र)


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Other Important Facts)-

  • जयपुर के प्रथम पुलिस आयुक्त (Commissioner)- श्री B.L सोनी
  • जयपुर के वर्तमान पुलिश आयुक्त (Commissioner)- श्री आनंद श्रीवास्तव (ADG रेंक अधिकारी)
  • जोधपुर के प्रथम पुलिस आयुक्त (Commissioner)- श्री भूपेन्द्र कुमार दक
  • जोधपुर के वर्तमान पुलिश आयुक्त (Commissioner)- श्री रवि दत्त गौड़ (IG रेंक अधिकारी)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad