Ads Area

राजस्थान का आधुनिक इतिहास (Modern History of Rajasthan)

राजस्थान का आधुनिक इतिहास (Modern History of Rajasthan)- एक परिचय

  • 1803 ई. में राजस्थान में अलवर तथा भरतपुर रियासतों ने अंग्रेजों के साथ संधियां की।
  • 1803 ई. में अंग्रेजों का गवर्नर जनरल या ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड वेलेजली (Lord Wellesley) था।
  • 1817 ई. में राजस्थान में करौली व कोटा रियासतों ने अंग्रेजों के साथ संधियां की।
  • 1818 ई. में राजस्थान की अन्य रियासते अंग्रेजों के साथ संधियां करती है।
  • 1823 ई. में राजस्थान में सिरोही रियासत अंग्रेजों से साथ संधि करती है।
  • सिरोही रियासत राजस्थान की अंतिम रियासत थी जिसने अंग्रेजों के साथ संधि की थी। अर्थात् अंग्रेजों के साथ संधि करने वाली राजस्थान की अंतिम रियासत सिरोही थी।
  • 1823 ई. में अंग्रेजों का गवर्नर जनरल या ब्रिटिश गवर्नर जनरल लॉर्ड हेस्टिंग्स (Lord Hastings) था।
  • राजस्थान की इन संधियों से दौरान चार्ल्स मेटकॉफ (Charles Metcalfe) अंग्रेजों का प्रतिनिधि था। लेकिन दक्षिण राजस्थान (डुंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की रियासतों के साथ संधि के दौरान अंग्रेजों का प्रतिनिधि जॉन मेल्कम (John Malcom) था। अर्थात् जॉन मेल्कम ने संधियों पर हस्ताक्षर किये थे।
  • प्रत्येक रियासत में एक अंग्रेज अधिकारी नियुक्त किया जाता था जिसे पॉलिटिकल एजेन्ट (Political Agent) या रेजीडेंट कहा जाता था।
  • 1832 ई. में राजस्थान के अजमेर में A.G.G. मुख्यालय बनाया गया था।
  • अब्राहम लॉकेट (Abraham Locket) राजस्थान का पहला A.G.G. था।
  • अब्राहम लॉकेट को 1832 ई. में राजस्थान का A.G.G. बनाया गया था।
  • 1845 ई. में आबू में A.G.G. मुख्यालय स्थापित किया गया था।
  • 1864 ई. में आबू तथा अजमेर में 6-6 माह का प्रावधान किया गया। अर्थात् A.G.G. का मुख्यालय 6 माह आबू रहेगा तथा 6 माह अजमेर रहेगा।
  • आबू राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है।
  • A.G.G. Full Form = Agent to Governor General


डेविड ऑक्टरलोनी (David Ochterlony)-

  • डेविड ऑक्टरलोनी राजपूताना का प्रथम पॉलिटिकल एजेन्ट (Political Agent) या रेजीडेंट था अर्थात् राजपूताने का प्रथम पॉलिटिकल एजेंट था तथा दिल्ली इसका मुख्यालय था।

  • मुगल बादशाह ने डेविड ऑक्टरलोनी को नसीर-ए-दिल्ली की उपाधी दी थी।

 

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad