Ads Area

अकबर दुर्ग (अजमेर जिला, राजस्थान)

अकबर दुर्ग (Akbar Fort)-

  • स्थित- अजमेर जिला, राजस्थान
  • 1570 ई. में अकबर ने अजमेर में इस किले का निर्माण करवाया था।
  • अकबर द्वारा हल्दीघाटी युद्ध की अंतिम योजना अकबर के किल में बनाई गयी थी।
  • 10 जनवरी 1616 ई. को अंग्रेज राजदूत सर टोमस रॉ (Sir Thomas Roe) ने अकबर के किले में जहाँगीर से मुलाकात की थी।
  • कालांतर में अंग्रेजों ने अकबर के किले में राजपूताना म्यूजियम बनाया था।
  • अकबर का किला राजस्थान का एकमात्र ऐसा किला है जो पूर्णतः मुस्लिम पद्धती पर आधारित है। अर्थात् अकबर का किला पूर्णतः मुस्लिम पद्धति में बना हुआ किला है।
  • अकबर का किला भूमि या स्थल दुर्ग की श्रेणी में शामिल है।


अकबर के किले के उपनाम या अन्य नाम-

  • (I) मैगजीन का किला
  • (II) अकबर का दौलतखाना
  • (III) अकबर का शास्त्रागार


(I) मैगजीन का किला-

  • अंग्रेज अकबर के किले में अपने हथियार रखते थे इसलिए अकबर के किले को मैगजीन किला कहा जाता था।


(II) अकबर का दौलतखाना-

  • अकबर के किले को अकबर का दौलतखाना भी कहा जाता है।


(III) अकबर का शास्त्रागार-

  • अकबर के किले को अकबर का शास्त्रागार भी कहा जाता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad