Ads Area

भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI)

भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India- FCI)-

  • FCI Full Form = Food Corporation of India
  • FCI का पूरा नाम = भारतीय खाद्य निगम
  • भारतीय खाद्य निगम एक सांविधिक निकाय है। (It is a statutory body)
  • स्थापना (Establishment)- भारतीय खाद्य निगम (FCI) की स्थापना भारतीय खाद्य निगम अधिनियम, 1964 के तहत सन् 1965 में दिल्ली में की गई थी।


उद्देश्य (Objective)-
  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) का उद्देश्य खाद्यान्न तथा अन्य खाद्य सामग्री का व्यापार करना और इससे संबंद्ध आनुशंगिक कार्यों को देखना है।


मंत्रालय (Ministry)-

  • भारतीय खाद्य निगम (FCI) उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) के अंतर्गत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।


भारतीय खाद्य निगम के मुख्य कार्य (Major Function of FCI)-

  • एमएसपी (MSP) पर खाद्यान्नों की अधिप्राप्ति (खरीदारी) करना।
  • MSP Full Form = Minimum Support Prices
  • MSP का पूरा नाम = न्यूनतम समर्थन मूल्य
  • ऐसे खाद्यान्नों का भंडारण करना।
  • आश्यकता से अधिक खाद्यान्नों को कमी वाले राज्यों में भेजना।
  • भारत सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य (CIP) पर इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राज्य सरकारों को जारी करना।
  • CIP Full Form = Central Issue Price
  • CIP का पूरा नाम = केंद्रीय निर्गम मूल्य
  • PDS Full Form = Public Distribution System
  • PDS का पूरा नाम = सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  • सरकार के आदेशानुसार बफर स्टॉक (Buffer Stock) का रखरखाव करना।
  • खाद्यान्नों के बढ़ते मूल्यों को नियंत्रित करने के लिए घरेलू बाजार में हस्तक्षेप करना।


बफर स्टॉक (Buffer Stock)-

  • बफर स्टॉक एक ऐसी व्यवस्था है जिसके अंतर्गत मूल्य में उतार-चढ़ाव से बचने के लिए और आकस्मिक आपातकालीन स्थितियों में खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए खाद्यान्नों का भंडारण किया जाता है।
  • उद्देश्य (Objective)-
  • (I) खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना। (To ensure food security)
  • (II) खाद्यान्नों के मूल्यों को स्थिर बनाए रखना। (To keep the prices of food grains stable)
  • (III) किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना। (To provide fair price to the farmers for their produce)
  • (IV) मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखना। (To control inflation)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad