Ads Area

हिजरी कैलेंडर (Hijri Calendar)

हिजरी कैलेंडर (Hijri Calendar)-

  • हिजरी कैलेंडर को इस्लामिक कैलेंडर (Islamic Calendar) भी कहते हैं।
  • हिजरी कैलेंडर को मुस्लिम कैलेंडर (Muslim Calendar) भी कहते हैं।
  • मुस्लिम त्योहार हिजरी कैलेंडर के अनुसार मनाये जाते हैं।
  • हिजरी कैलेंडर एक चंद्रमा आधारित कैलेंडर है।
  • हिजरी कैलेंडर में अधिक मास नहीं होता है।
  • 570 ई. में मक्का में पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था।
  • 622 ई. में पैगम्बर मोहम्मद साहब मक्का (सऊदी अरब) से मदीना (सऊदी अरब) चले गये थे। इस घटना को हिजरत कहा जाता है।
  • हिजरी कैलेंडर की शुरुआत 622 ई. से हुई थी।
  • 632 ई. में मदीना में पैगम्बर मोहम्मद साहब की मृत्यु हो गई थी।

  • हिजरी कैलेंडर में वर्ष में 354 या 355 दिन होते हैं।


हिजरी कैलेंडर के महीने (Months of Hijri calendar)-

  • हिजरी कैलेंडर में 12 महीने ही होते हैं। अर्थात् हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत के तरह अधिक मास नहीं होता है।

  • हिजरी कैलेंडर के 12 महीने निम्नलिखित है।

  • 1. मेहर्रम- (हिजरी कैलेंडर का प्रथम माह)
  • 2. सफर
  • 3. रबी-उल-अव्वल
  • 4. रबी-उस्-सानी
  • 5. जमात-उल-अव्वल
  • 6. जमात-उस्- सानी
  • 7. रज्जब या रजब
  • 8. शाबान
  • 9. रमजान या रमदान
  • 10. शव्वाल
  • 11. जिल्काद या जु अल-कादा
  • 12. जिल्हिज या जु अल-हज्जा - (हिजरी कैलेंडर का अंतिम माह)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad