हिंदू कैलेंडर (Hindu Calendar) या हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang)
- हिन्दू कैलेंडर (विक्रमी संवत) चन्द्रमा आधारित कैलेंडर है।
- हिंदू कैलेंडर विक्रमी संवत पर आधारित कैलेंडर है। अर्थात् हिंदू कैलेंडर को विक्रम संवत कैलेंडर भी कहते हैं।
- सूर्य आधारित कैलेंडर से बराबर करने के लिए प्रत्येक तीसरे वर्ष विक्रमी संवत (चन्द्रमा आधारित) में एक माह अतिरिक्त जोड़ा जाता है जिसे "अधिक मास" कहा जाता है अर्थात् प्रत्येक तीसरे वर्ष विक्रमी संवत में 13 माह होते हैं।
- अधिक मास को पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं।
- अधिक मास को मलमास भी कहते हैं।
- हिंदू कैलेंडर (विक्रमी संवत) में 1 वर्ष में 354 या 355 दिन होते हैं।
विक्रमी संवत कैलेंडर के माह या हिन्दू कैलेंडर के माह-
- 1. चैत्र (चैत्र के शुक्ल पक्ष के एकम् से नववर्ष की शुरुआत होती है।)
- 2. वैशाख
- 3. ज्येष्ठ
- 4. आषाढ़
- 5. श्रावण
- 6. भाद्रपद
- 7. आश्विन
- 8. कार्तिक
- 9. मार्गशीर्ष
- 10. पौष
- 11. माघ
- 12. फाल्गुन
ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार हिन्दू कैलेंडर के मास-
- 1. जनवरी = पौष - माघ
- 2. फरवरी = माघ - फाल्गुन
- 3. मार्च = फाल्गुन - चैत्र
- 4. अप्रैल = चैत्र - वैशाख
- 5. मई = वैशाख - ज्येष्ठ
- 6. जून = ज्येष्ठ - आषाठ
- 7. जुलाई = आषाठ - श्रावण
- 8. अगस्त = श्रावण - भाद्रपद
- 9. सितंबर = भाद्रपद - आश्विन
- 10. अक्टूबर = आश्विन - कार्तिक
- 11. नवम्बर = कार्तिक - मार्गशीर्ष
- 12. दिसम्बर = मार्गशीर्ष - पौष
हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year)-
- हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत में नववर्ष चैत्र शुक्ल एकम् के दिन मनाई जाती है। अर्थात् हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत में नये साल की शुरुआत चैत्र शुक्ल एकम् से होती है।
- हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत में साल का अंतिम दिन चैत्र अमावस्या होता है।
- वर्तमान में हिन्दू कैलेंडर में विक्रम संवत 2080 चल रही है। (मार्च 2023 से प्रारम्भ)
- वर्तमान विक्रम संवत 2080 वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल एकम् से हुई है।
- विक्रम संवत 2079 चैत्र कृष्ण अमावस्या को समाप्त हुई है। (मार्च 2023 में समाप्त)
- हिन्दू कैलेंडर में वर्ष का प्रथम दिन भी चैत्र मास में होती है तथा हिन्दू कैलेंडर में वर्ष का अंतिम दिन भी चैत्र मास में होता है।
छोटी तीज-
- हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत की श्रावण शुक्ल तृतीया से त्योहारों की शुरुआत होती है। अर्थात् छोटी तीज से त्योहारों की शुरुआत मानी जाती है।
- छोटी तीज त्योहार श्रावण शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है।
गणगौर-
- हिन्दू कैलेंडर विक्रम संवत की चैत्र शुक्ल तृतीया से त्योहारों की समाप्ती होती है। अर्थात् गणगौर से त्योहारों की समाप्ती मानी जाती है।
- गणगौर का त्योहार चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है।
"तीज त्योहार बावडी, ले डूबी गणगौर"-
- "तीज त्योहार बावडी, ले डूबी गणगौर" का अर्थ है की छोटी तीज से त्योहारों का आगमन होता है तथा गणगौर से त्योहारों का समापन होता है।