Ads Area

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की भूमिका

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व (Importance of Agriculture in Indian Economy)-

    • कृषि (Agriculture)
    • कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भूमिका (Role of Agriculture Sector in Economy)


      कृषि (Agriculture)-

      • परिभाषा (Definition)- उत्पादन से लेकर विपणन तक की सारी प्रक्रिया कृषि कहलाती है।
      • Agriculture दो लेटिन शब्दों में मिलकर बना है जैसे-
      • (I) Ager = Field
      • (II) Cultura = Growing


      कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भूमिका (Role of Agriculture Sector in Economy)-

      • भारत की GDP में कृषि का योगदान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 18.1% रहा है जबकि वित्तीय वर्ष 1950-51 में 55.4% था। इसके बावजूद भी अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व बहुत ज्यादा होता है। जिसे निम्न बिंदुओं में समझा जा सकता है।-
      • 1. रोजगार में भूमिका (Role in Employment)
      • 2. खाद्यान्न आवश्यकताओं के लिए कृषि अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका संपादित करती है।
      • 3. कृषि से उद्योगों के लिए कच्चे माल की प्राप्ति होती है। जैसे- चीनी उद्योग (Sugar Industry). कपड़ा उद्योग (Cloth Industry), मिठाई उद्योग (Sweets Industry) आदि के लिए कच्चा माल कृषि वस्तुओं से प्राप्त होता है। अतः यदि कृषि का विकास होगा तो इन उद्योगों का तेजी से विकास होगा। इससे बने हुए उत्पादों को कृषि क्षेत्र के लोग वापस खरीदते हैं।
      • 4. कृषिगत वस्तुएं निर्यात में भी बड़ी भूमिका निभाती है भारत का लगभग 15% निर्यात प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि से संबंधित होता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत का 50.2 बिलियम डॉलर निर्यात कृषि से संबंधित है।
      • 5. कृषि ग्रामीण संस्कृति का भी आधार है और ग्रामीण जीवन शैली, तीज त्योहार और उत्सव कृषि संरचना के इर्द-गिर्द ही घूमते हैं। इसके अलावा गावों की सामाजिक संरचना भी कृषि से प्रभावित होती है।
      • 6. ऊर्जा में (Energy) जैसे- Bio Fuel (Bio-Diesel)
      • 7. पशुओं के लिए चारा (Fodder for Livestock)
      • खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बैकबोन है।


      1. रोजगार में भूमिका (Role in Employment)

      • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey- PLFS) के अनुसार भारत में 45% लोग कृषि पर निर्भर है अतः यदि कृषि का विकास होगा तो इन लोगों की आय बढ़ेगी।
      • परिणाम-स्वरुप ये 45% लोग औद्योगिक वस्तुओं एवं सेवाओं की मांग करेंगे जिससे देश की GDP में तेजी से वृद्धि होगी।
      • आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के द्वारा जारी किया जाता है।
      • PLFO Full Form = Periodic Labour Force Survey
      • PLFO का पूरा नाम = आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण
      • NSO Full Form = National Statistics Office
      • NSO का पूरा नाम = राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय
      • GDP Full Form = Gross Domestic Product
      • GDP का पूरा नाम = सकल घरेलू उत्पाद

      Post a Comment

      0 Comments

      Top Post Ad

      Below Post Ad