Ads Area

गुरुत्वीय त्वरण (Gravitational Acceleration)

गुरुत्वीय त्वरण (Gravitational Acceleration)-

  • पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण किसी वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं।
  • गुरुत्वीय त्वरण को 'g' से प्रदर्शित किया जाता है।
  • गुरुत्वीय त्वरण एक सदिश राशि (Vector Quantity) होती है।


गुरुत्वीय त्वरण 'g' के मान का परिकलन (Calculation the value of gravitational acceleration 'g')-

  • पृथ्वी द्वारा किसी पिण्ड पर लगने वाला बल F = G × Me × m/ R^2................(1)
  • यहाँ-
  • Me = पृथ्वी का द्रव्यमान (Mass of the earth)
  • m = पिण्ड का द्रव्यमान (Mass of the body)
  • R = पृथ्वी की त्रिज्या (Radius of the earth)
  • F बल लगने के कारण उत्पन्न त्वरण गुरुत्वीय त्वरण होगा तब, F = m × g...................(2)
  • समीकरण (1) व समीकरण (2) से-
  • m × g = G × Me × m/ R^2
  • g = G × Me/R^2
  • Me (पृथ्वी का द्रव्यमान) = 6 × 10^24 kg
  • R (पृथ्वी की त्रिज्या) = 6.4 × 10^6 m
  • g = 9.8 m/s^2


गुरुत्वीय त्वरण (g) में परिवर्तन (Change in Gravitational Acceleration)-

  • (I) ऊँचाई के कारण (Due to height)
  • (II) गहराई के कारण (Due to depth)
  • (III) पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण (Due to the earths rotation on its axis)


(I) ऊँचाई के कारण (Due to height)-

  • ऊँचाई बढ़ने के साथ गुरुत्वीय त्वरण के मान में कमी आती है।


(II) गहराई के कारण (Due to depth)-

  • गहराई बढ़ने के साथ गुरुत्वीय त्वरण के मान में कमी आती है।

  • पृथ्वी के केंद्र पर गुरुत्वीय त्वरण का मान शून्य हो जाता है।


(III) पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण (Due to the earths rotation on its axis)-

  • पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण विषुवत रेखा (Equator) से ध्रुवों (Poles) की ओर जाने पर गुरुत्वीय त्वरण का मान बढ़ता है।
  • यदि पृथ्वी की घुर्णन गति में वृद्धि कर दी जाये तो ध्रुवों को छोड़कर सभी बिन्दुओं पर गुरुत्वीय त्वरण के मान में कमी आती है।
  • यदि घुर्णन गति को कम कर दिया जाए या पृथ्वी को रोक दिया जाए तो ध्रुवों को छोड़कर सभी बिन्दुओं पर गुरुत्वीय त्वरण का मान बढ़ जाता है। अर्थात् यदि पृथ्वी की घूर्णन गति में कमी कर दी जाए तो ध्रुवों को छोड़कर सभी बिन्दुओं पर गुरुत्वीय त्वरण का मान बढ़ जाता है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad