Ads Area

उत्तरकालीन मुगल शासक (Later Mughal Emperors)

उत्तरकालीन मुगल बादशाह (Later Mughal Emperors)-

    • 1. बहादुर शाह- प्रथम (Bahadur Shah-I)
    • 2. जहाँदरशाह (Jahandar Shah)
    • 3. फर्रुखसियर (Farrukhsiyar)
    • 4. रफी-उद्-दरजात (Rafi-ud-Darjat)
    • 5. रफी-उद-दौला (Rafi-ud-Daula)
    • 6. मुहम्मद शाह रंगीला (Muhammad Shah Rangeela)
    • 7. अहमद शाह (Ahmad Shah)
    • 8. आलमगीर-द्वितीय (Alamgir-II)
    • 9. शाह आलम द्वितीय (Shah Alam-II)
    • 10. अकबर-द्वितीय (Akbar-II)
    • 11. बहादुर शाह द्वितीय (Bahadur Shah-II)


    1. बहादुर शाह- प्रथम (Bahadur Shah-I)-

    • शासन काल (Time Period)- 1707-1712 ई.
    • वास्तविक नाम (Real Name)- मुअज्जम (Muazzam)
    • उपाधि (Title)-
    • (I) शाह-ए-बेखबर (Shah-i-Bekhbar)
    • (II) शाह आलम प्रथम (Shah Alam-I)
    • बहादुरशाह-प्रथम अपने भाई आजम को जाजऊ के युद्ध (Battle of Jajau) में हराकर बादशाह बनता है।
    • उत्तर मुगल कालीन बादशाहों में सर्वाधिक आयु में बहादुरशाह-प्रथम मुगल बादशाह बना था। अर्थात् बहादुरशाह-प्रथम 63 वर्ष की आयु में मुगल बादशाह बना था।
    • बहादुरशाह-I ने जोधपुर के राजा अजीतसिंह (Ajit Singh) तथा सिख गुरु गोविन्द सिंह (Gobind Singh) के साथ समझौता किया था।


    2. जहाँदरशाह (Jahandar Shah)-

    • शासन काल (Time Period)- 1712- 1713 ई.
    • उपाधि (Title)- लम्पट मूर्ख (Lampat Murkh)
    • जहाँदरशाह, जुल्फिकार खाँ की सहायता से बादशाह बना था।


    3. फर्रुखसियर (Farrukhsiyar)-

    • शासन काल (Time Period)- 1713-1719 ई.
    • फर्रुखसियर, सैय्यद बन्धुओं (Sayyid Brothers) की सहायता से बादशाह बना था।
    • सैय्यद बन्दु (Sayyid Brothers)-
    • (I) मोहम्मद अब्दुल्ला खाँ (Mohammad Abdulla Khan)- बड़ा भाई
    • (II) हुसैन अली खान (Hussain Ali Khan)- छोटा भाई
    • हुसैन अली खान, मोहम्मद अब्दुल्ला खाँ का छोटा भाई था।
    • फर्रुखसियर ने शासक बनने के बाद मोहम्मद अब्दुल्ला खाँ को अपना वजीर (Wazir) या दीवान (Diwan) तथा हुसैन अली खान को अपना मीर बख्शी (मुख्य सैनापति) नियुक्त किया था।
    • फर्रुखसियर ने सिख नेता बंदा बहादुर (Banda Bahadur) की बेरहमी से हत्या करवा दी थी।
    • बंदा बहादुर का वास्तविक नाम लक्ष्मण देव था।
    • गुरु गोविन्द सिंह की मृत्यु के बाद बंदा बहादुर ने ही सिखों का नेतृत्व किया था।
    • सैय्यद बंधुओं ने बालाजी विश्वनाथ (Balaji Vishwanath) की सहायता से फर्रुखसियर की हत्या कर दी थी।
    • फर्रुखसियर घृणित कायर (Grahnit Kayar) के नाम से प्रसिद्ध है।


    4. रफी-उद्-दरजात (Rafi-ud-Darjat)-

    • शासन काल (Time Period)- फरवरी 1719 ई. - जून 1719 ई.
    • सैय्यद बंधुओं के द्वारा फर्रुखसियर की हत्या करने के बाद सैय्यद बंधुओं ने रफी-उद्-दरजात को शासक बनाया था।
    • रफी-उद्-दरजात ने मराठों से संधि की थी।
    • उत्तर मुगल कालीन बादशाहों में सबसे कम शासनकाल वाला बादशाह रफी-उद्-दरजात था। अर्थात् रफी-उद्-दरजात ने 1719 ई. में फरवरी से जून तक शासन किया था।


    5. रफी-उद-दौला (Rafi-ud-Daula)-

    • शासन काल (Time Period)- जून-दिसम्बर 1719 ई.

    • रफी-उद्-दरजात की मृत्यु के बाद सैय्यद भाइयों ने रफी-उद-दौला को शासक बनाया था।


    6. मुहम्मद शाह रंगीला (Muhammad Shah Rangeela)-

    • शासन काल (Time Period)- 1719 ई.-1748 ई.
    • रफी-उद्-दौला की मृत्यु के बाद मुहम्मद शाह रंगीला को शासक बनाया गया था।
    • उपनाम (Other Name)- रंगीला (Rangeela)
    • मुहम्मद शाह रंगीला सैय्यद भाइयों की सहायता से शासक बना था।
    • मुहम्मद शाह रंगीला के शासन काल में कई लोगों ने खुद को स्वतंत्र घोषित किया तथा नए राज्यों की स्थापना की। जैसे-
    • (I) हैदराबाद (Hyderabad)
    • (II) अवध (Oudh)
    • (III) बंगाल (Bengal)
    • (IV) कर्नाटक (Carnatic)
    • (V) भरतपुर (Bharatpur)
    • (VI) रुहेलखण्ड (Rohilkhand)
    • नादिरशाह (Nadir Shah) ने दिल्ली पर आक्रमण किया।
    • अहमद शाह अब्दाली (Ahmad Shah Abdali) ने भी 1748 ई. में दिल्ली पर आक्रमण किया था।


    (I) हैदराबाद (Hyderabad)-

    • संस्थापक (Founder)- चिनकिलच खाँ (Chin Qilich Khan)

    • हैदराबाद का संस्थापक चिनकिलच खान है।


    (II) अवध (Oudh)-

    • संस्थापक (Founder)- सआदत खाँ या सादत खाँ (Sadat Khan)
    • अवध का संस्थापक सआदत खान या सादत खान है।
    • सआदत खान या सादत खान को बुरहान उल मुल्क के नाम से भी जाना जाता है।


    (III) बंगाल (Bengal)-

    • संस्थापक (Founder)- मुर्शीद कुली खाँ (Murshid Quli Khan)

    • बंगाल का संस्थापक मुर्शीद कुली खान है।


    (IV) कर्नाटक (Carnatic)-

    • संस्थापक (Founder)- सआदत-उल-खाँ (Sadat-ul-Khan)

    • कर्नाटक का संस्थापक सआदत-उल-खान या सादत खान (Sadat Khan) है।


    (V) भरतपुर (Bharatpur)-

    • संस्थापक (Founder)- बदन सिंह (Badan Singh)

    • भरतपुर का संस्थापक बदन सिंह है।


    (VI) रुहेलखण्ड (Rohilkhand)-

    • संस्थापक (Founder)- अली मुहम्मद खाँ (Ali Mohammad Khan) + वीर दाउद (Veer Daud)
    • रुहेलखण्ड का संस्थापक अली मुहम्मद खान व वीर दाउद थे।
    • अली मुहम्मद खान, वीर दाउद का बेटा था।


    करनाल का युद्ध (Battle of Karnal)-

    • समय- 24 फरवरी 1739 ई.
    • मध्य- नादिरशाह (Nadir Shah) Vs मुगल (Mughal)
    • करनाल के युद्ध के दौरान दिल्ली का शासक मुहम्मद शाह रंगीला था।
    • मुगलों की तरफ से चिनकिलच खाँ (Chin Qilich Khan) ने करनाल के युद्ध में भाग लिया था। अर्थात् चिनकिलच खाँ मुगल सैनापति था।
    • करनालय के युद्ध में मुगल सेना की हार हुई थई।
    • चिनकिलच खाँ ने नादिरशाह को 50 लाख रुपये देकर वापस भेजने का प्रयास किया था।
    • सआदत खाँ (बुरहान उल मुल्क) ने नादिरशाह को दिल्ली पर आक्रमण करने के लिए कहा था।
    • नादिरशाह ने सआदत खाँ (बुरहान उल मुल्क) से 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।
    • सआदत खाँ (बुरहान उल मुल्क) ने आत्महत्या कर ली थी।
    • नादिरशाह दिल्ली से कोहिनूर हीरा (Kohinoor Diamond) तथा मयूर सिंहासन (Peacock Throne) लूट कर ले गया था।


    7. अहमद शाह (Ahmad Shah)-

    • शासन काल (Time Period)- 1748 ई.- 1754 ई.

    • अहमद शाह के शासन काल में एक नर्तकी उधमबाई (Udhambai) दिल्ली के शासन कार्यों में अत्यधिक हस्तक्षेप करती थी।


    8. आलमगीर-द्वितीय (Alamgir-II)-

    • शासन काल (Time Period)- 1754 ई.- 1759 ई.

    • इमाद-उल-मुल्क (Imad-ul-Mulk) ने दरबार में आलमगीर द्वितीय की हत्या कर दी थी।


    9. शाह आलम द्वितीय (Shah Alam-II)-

    • शासन काल (Time Period)- 1759 ई. - 1806 ई. 
    • शाह आलम द्वितीय ने बक्सर के युद्ध (Battle of Buxar) में भाग लिया था।
    • शाह आलम द्वितीय ने अंग्रेजों के साथ इलाहाबद की संधि (Treaty of Allahabad) की थी।
    • शाह आलम द्वितीय 1765 ई. से 1772 ई. तक इलाहाबाद में अंग्रेजों से पेंशन लेकर रहा था।
    • 1772 ई. में महादजी सिंधिया (Mahadji Scindia) ने शाहआलम द्वितीय को दिल्ली में पुनः स्थापित किया था।
    • एक रुहेला सैनापति गुलाम ने शाहआलम द्वितीय की आँखे फोड़ अंधा कर दिया था।
    • मराठों ने शाह आलम द्वितीय की सहायत की तथा रुहेला सैनापति गुलाम की हत्या कर दी थी।
    • 1803 ई. में अंग्रेजों ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया था।
    • 1806 ई. में शाहआलम द्वितीय की मृत्यु हो गई थी।


    10. अकबर-द्वितीय (Akbar-II)-

    • शासन काल (Time Period)- 1806-1836 ई.
    • अकबर द्वितीय ने राजा राम मोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) को 'राजा' की उपाधि दी थी।
    • राजा राम मोहन राय अकबर द्वितीय की पेंशन बढ़वाने के लिए लंदन गये थे।
    • 1833 ई. में ब्रिस्टल (Bristal) में राजा राम मोहन राय की मृत्यु हो गई थी।


    11. बहादुर शाह द्वितीय (Bahadur Shah-II)-

    • शासन काल (Time Period)- 1836-1857 ई.
    • बहादुर शाह द्वितीय 'जफर' (Zafar) के नाम से कविताएं लिखता था।
    • बहादुर शाह द्वितीय ने 1857 ई. में विद्रोह में नेता के रूप में भाग लिया था।
    • अंग्रेजों ने बहादुर शाह द्वितीय को रंगून, म्यांमार (Rangoon, Myanmar) भेज दिया था।
    • 1862 ई. में रंगून (Rangoon) में बहादुर शाह द्वितीय की मृत्यु हुई थी।

    Post a Comment

    0 Comments

    Top Post Ad

    Below Post Ad