Ads Area

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (National Health Policy)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (National Health Policy)-

  • भारत में अब तक कुल 3 राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति लागू की गई है।
  • 1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 1983 (National Health Policy, 1983)
  • 2. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2002 (National Health Policy, 2002)
  • 3. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, 2017 (National Health Policy, 2017)


स्वास्थ्य (Health)-

  • स्वास्थ्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है न कि केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति- 2017 (National Health Policy- 2017)-

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति- 2017 भारत की तीसरी स्वास्थ्य नीति है।
  • भारत की पहली राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति सन् 1983 में जारी की गई थी।
  • भारत की दूसरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति सन् 2002 में जारी की गई थी।


राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के लक्ष्य (Goals of National Health Policy 2017)-

  • 1. स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च को 2025 तक जीडीपी (GDP) का 2.5% करना।
  • 2. 2025 तक जीवन प्रत्याशा 67.5 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष करना।
  • वर्तमान में भारत में जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) 67.2 वर्ष है।
  • 3. 2025 तक 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की मृत्यु दर (CMR) को कम करके 23 का लक्ष्य रखा गया है। (23/1000)
  • वर्तमान में भारत में बच्चों की मृत्यु दर (CMR) 32 है। (32/1000)
  • CMR Full Form = Child Mortality Rate
  • CMR का पूरा नाम = बाल मृत्यु दर
  • 4. नवजात शिशु मृत्यु दर (NMR) को घटाकर 16 करना तथा मृत जन्म वाली शिशु दर (Stillborn Child Rate) को वर्ष 2025 तक घटाकर "एक अंक" में लाना है।
  • वर्तमान में भारत में नवजात शिशु मृत्यु दर (NMR) 20 है। (20/1000)
  • NMR Full Form = Neonatal Mortality Rate
  • NMR का पूरा नाम = नवजात मृत्यु दर
  • 5. शिशु मृत्यु दर (IMR) को घटाकर 28 है। (28/1000)
  • IMR Full Form = Infant Mortality Rate
  • IMR का पूरा नाम = शिशु मृत्यु दर
  • 6. सन् 2020 तक मातृ मृत्यु दर (MMR) को 100 प्रति 1,00,000 करना है।
  • वर्तमान में भारत में मातृ मृत्यु दर (MMR) 97 प्रति 1,00,000 है।
  • MMR Full Form = Maternal Mortality Rate
  • MMR का पूरा नाम = मातृ मृत्यु दर
  • 7. भारत में अकाल मृत्यु दर (PMR) को 25% कम करना।
  • PMR Full Form = Premature Mortality Rate
  • PMR का पूरा नाम = अकाल मृत्यु दर
  • 8. सन् 2025 तक T.B. रोग को समाप्त करना। अर्थात् 2025 तक भारत को T.B. मुक्त देश बनाना है।
  • TB Full Form = Tuberculosis
  • TB  का पूरा नाम = ट्यूबरक्लोसिस
  • 9. सन् 2025 तक कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate) को 2.1 के स्तर तक लाना।
  • TFR Full Form = Total Fertility Rate
  • TFR का पूरा नाम = कुल प्रजनन दर
  • वर्तमान में भारत में कुल प्रजनन दर (TFR) 2.0 है। (2 Births per woman)
  • 10. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्द्धन पर बल देते हुए रुग्णता देखभाल की बजाय आरोग्यता पर ध्यान केंद्रित करने की अपेक्षा की गई है।
  • 11. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 का उद्देश्य सभी लोगों, विशेषकर अल्पसेवित (Unserved) और उपेक्षित (Neglected) लोगों को सुनिश्चित स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है।
  • 12. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में प्रति 1000 की आबादी के लिये अस्पतालों में एक नहीं बल्कि 2 बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर इसका लाभ उठाया जा सके।
  • 13. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में वित्तीय सुरक्षा के माध्यम से सभी सार्वजनिक अस्पतालों में निःशुल्क दवाएं (Free Medicines), निःशुल्क निदान (Free Diagnostics) तथा निःशुल्क आपात (Free Emergency) तथा अनिवार्य स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया है।
  • 14. नई स्वास्थ्य नीति में वर्ष 2025 तक दृष्टिहीनता की व्याप्तता घटाने और उसके रोगियों के वर्तमान स्तर को घटाकर एक तिहाई तक करने का प्रस्ताव किया गया है।
  • 15. वर्ष 2020 तक हर व्यक्ति तक स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
  • 16. वर्ष 2025 तक यह सुनिश्चित करना कि 90 प्रतिशत नवजातों को एक वर्ष के होने तक प्रतिरक्षित (Immunized) कर दिया जाये।
  • 17. चिकित्सा बहुलवाद (Medical Pluralism) को प्रोत्साहित करना।
  • 18. नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत योग को अच्छे स्वास्थ्य संवर्धन के भाग के रूप में स्कूलों एवं कार्यस्थलों में अधिक व्यापाक ढंग से लागू किया जायेगा।

Post a Comment

2 Comments
  1. National health policy ke bare me bhut achi jaankari diya aapne

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, GK Class.com में आपका स्वागत है।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad