Ads Area

राजस्थान की उत्पत्ति (Origin of Rajasthan)

राजस्थान की उत्पत्ति (Origin of Rajasthan)-

  • पृथ्वी पर पहले दो भाग स्थित थे जैसे-

  • (I) महाद्वीप (Continent)- 29%
  • (II) महासागर (ocean)- 71%

  • पृथ्वी पर स्थित महाद्वीप का नाम पैंजिया (Pangea) था।
  • पैंजिया के विस्थापन से ही अंगारालैंड (Angaraland) व गोंडवानालैंड (Gondwanaland) का निर्माण हुआ है।

 

पैंजिया (Pangea)-

  • अल्फ्रेड वेगनर (Alfred Wegener) के अनुसार सभी महाद्वीपों (Super Continent) को संयुक्त रूप से पैंजिया कहा जाता है।
  • वर्तमान में पैंजिया दो भागों में विभाजित है। जैसे-
  • 1. अंगारालैंड (Angaraland)- उत्तरी भाग
  • 2. गोंडवानालैंड (Gondwanaland)- दक्षिणी भाग


1. अंगारालैंड (Angaraland)-

  • पैंजिया का उत्तरी भाग अंगारालैंड कहलाता है।
  • अंगारालैंड को लॉरेशिया (Laurasia) भी कहा जाता है।
  • उदाहरण (Example)-
  • (I) उत्तरी अमेरिका (North America)
  • (II) यूरोप (Europe)
  • (III) उत्तरी एशिया (North Asia)
  • भारत का केवल ट्रांस हिमालय वाला भाग अंगारालैंड पर स्थित है शेष भाग गौंडवाना लैंड पर स्थित है।


2. गोंडवानालैंड (Gondwanaland)-

  • पैंजिया का दक्षिणी भाग गोंडवानालैंड कहलाता है।
  • भारत गोंडवानालैंड में स्थित है।
  • राजस्थान गोंडवानालैंड में स्थित है।
  • उदाहरण (Example)-
  • (I) दक्षिण अमेरिका (South America)
  • (II) अफ्रीका (Africa)
  • (III) दक्षिण एशिया (South Asia)- भारत (India)/राजस्थान (Rajasthan)
  • (IV) ऑस्ट्रेलिया (Australia)
  • (V) अंटार्कटिका (Antarctica )


टेथिस सागर (Tethys Ocean)-

  • टेथिस सागर एक भूसन्नति (Geosyncline) है।

  • टेथिस सागर अंगारालैंड तथा गोंडवानालैंड के मध्य स्थित है।

  • हिमालय पर्वतमाला (Himalaya Mountain), उत्तर विशाल मैदान (North Great Plain) तथा थार के मरुस्थल (Thar Desert) का निर्माण टेथिस सागर पर हुआ है।

 

पैंथालासा (Panthalassa)-

  • अल्फ्रेड वेगनर के अनुसार सभी महासागरों (Super Oceanic) को संयुक्त रूप से पैंथालासा कहा जाता है।
  • पैंथालासा का मौलिका या मूल महासागर प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) है।

 

राजस्थान का निर्माण (Formation of Rajasthan)-

  • राजस्थान का निर्माण दो भागों से हुआ है जैसे-
  • (I) गोंडवानालैंड (इसका निर्माण पहले हुआ था।- प्राचीन)
  • (II) टेथिस सागर (इसका निर्माण बाद में हुआ था।- नवीनतम)

 

(I) गोंडवानालैंड (Gondwanaland)-

  • गोंडवानालैंड से राजस्थान के दो भागों का निर्माण हुआ है। जैसे-
  • (अ) अरावली पर्वत (Aravalli Mountain)
  • (ब) हाड़ौती पठार (Hadoti Pathar)

 

(II) टेथिस सागर (Tethys Sea)-

  • टेथिस सागर से राजस्थान के दो भागों का निर्माण हुआ है। जैसे-
  • (अ) मरुस्थल (Desert)
  • (ब) पूर्वी मैदान (Eastern Plain)

 

राजस्थान के भौतिक प्रदेशों का विभाजन (Divisions of physical regions of Rajasthan)-

  • निर्माण के आधार पर राजस्थान के भौतिक प्रदेशों का क्रम-
  • (अ) अरावली पर्वत (Aravalli Mountain)- पहले स्थान पर (सबसे प्राचीन/Oldest)
  • (ब) हाड़ौती पठार (Hadoti Pathar)- दूसरे स्थान पर
  • (स) मरुस्थल (Desert)- तीसरे स्थान पर
  • (द) पूर्वी मैदान (Eastern Plain)- चौथे स्थान पर (सबसे नवीनतम निर्मित)
  • राजस्थान के अरावली पर्वत एवं हाडौती पठार दोनों ही भारत के प्रायद्वीप पठार (Peninsular Plateau) का भाग है।
  • राजस्थान के मरुस्थल एवं पूर्वी मैदान दोनों ही भारत के उत्तर विशाल मैदान (North Great Plain) का भाग है।
  • अरावली पर्वत राजस्थान का प्राचीनतम भौतिक प्रदेश है।
  • पूर्वी मैदान राजस्थान का नवीनतम भौतिक प्रदेश है।


अन्य तथ्य (Other Facts)-

  • राजस्थान का निर्माण किस स्थलीय भाग से हुआ है- गोंडवानालैंड
  • राजस्थान का निर्माण किस जलीय भाग या भूसन्नति से हुआ है- टेथिस सागर
  • राजस्थान के भौतिक प्रदेश अरावली व हाडौती भारत के किस भौतिक प्रदेश में शामिल है- प्रायद्वीप पठार
  • राजस्थान के भौतिक प्रदेश मरुस्थल व हाड़ौती भारत के किस भौतिक प्रदेश में शामिल हैं- उत्तर विशाल मैदान व प्रायद्वीप पठार
  • राजस्थान के भौतिक प्रदेश मरुस्थल व पूर्वी मैदान भारत के किस भौतिक प्रदेश में शामिल है- उत्तर विशाल मैदान

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad