तापमान के पैमाने (Scales of Temperature)-
- तापमान मापने के तीन पैमाने होते हैं। जैसे-
- 1. सेल्सियस पैमाना (Celsius Scale- ℃)
- 2. फारेनहाइट पैमाना (Fahrenheit Scale- ℉)
- 3. केल्विन पैमाना (Kelvin Scale- K)
1. सेल्सियस पैमाना (Celsius Scale- ℃)-
- यदि जल के हिमांक बिन्दु (Freezing Point) को 0℃ अंकित किया जाए व क्वथनांक बिन्दु (Boiling Point) को 100℃ अंकित किया जाए तथा इनके मध्य भाग को 100 बराबर भागों में विभाजित किया जाए तो प्रत्येक भाग 1℃ कहलाता है।
- सेल्सियस तापमान में ऋणात्मक मान न्यूनतम -273℃ तक होता है।
- -40° तापमान पर सेल्सियस पैमाने व फारेनहाइट पैमाने की रिडिंग एक समान होती है।
2. फारेनहाइट पैमाना (Fahrenheit Scale- ℉)
- यदि जल के हिमांक बिन्दु (Freezing Point) को 32℉ अंकित किया जाए व क्वथनांक बिन्दु (Boiling Point) को 212℉ अंकित किया जाए तथा इनके मध्य भाग को 180 बराबर भागों में विभाजित किया जाए तो प्रत्येक भाग 1℉ कहलाता है।
- फारेनहाइट तापमान में ऋणात्मक मान न्यूनतम -459℉ तक होता है।
3. केल्विन पैमाना (Kelvin Scale- K)-
- यदि जल के हिमांक बिन्दु (Freezing Point) को 273 केल्विन (K) अंकित किया जाए व क्वथनांक बिन्दु (Boiling Point) को 373 केल्विन (K) अंकित किया जाए तथा इनके मध्य भाग को 100 बराबर भागों में विभाजित किया जाए तो प्रत्येक भाग 1 केल्विन (1K) कहलाता है।
- केल्विन तापमान में ऋणात्मक मान नहीं होता है।
ताप के विभिन्न पैमानों के बीच संबंध (Relationship Between Different Scales of Temperature)-
- ℃/100 = (℉-32)/180 = (K-273)/100