Ads Area

उत्तरी मैदानी प्रदेश (Northern Plain Region)

भारत का उत्तरी मैदानी प्रदेश (Northern Plain Region of India)-

  • यह भारत का सबसे नवीनतम भौतिक प्रदेश है। जिसका निर्माण चतुर्थ कल्प (Quaternary Period) में हुआ था।
  • यह विश्व का सबसे बड़ा जलोढ़ मैदानी क्षेत्र (Alluvial Plain Region) है जो 7 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
  • इस प्रदेश की चौड़ाई 240 से 320 किलोमीटर है।
  • यह एक समतल (Flat) मैदान है जिसका ढाल मंद (Gentle Slope) है।
  • इस प्रदेश की ऊँचाई 185 मीटर है।
  • इस क्षेत्र में 2000 मीटर की गहराई तक जलोढ़ अवसादों का निक्षेपण (Sediment Deposition) पाया जाता है।
  • यह उपजाऊ मैदानी प्रदेश है जो कृषि के लिए उपयोगी है।
  • यहाँ जनसंख्या निवास सर्वाधिक पाया जाता है।
  • इस प्रदेश को 4 भागों में विभाजित किया जाता है। जैसे-
  • 1. राजस्थान का मैदान (Rajasthan Plains)
  • 2. सतलज का मैदान (Satluj Plains/ Sutlej Plains)
  • 3. गंगा का मैदान (Ganga Plains)
  • 4. ब्रह्मपुत्र का मैदान (Brahmaputra Plains)


1. राजस्थान का मैदान (Rajasthan Plains)-

  • राजस्थान के मैदान में शुष्क तथा अर्द्ध शुष्क परिस्थितियां पायी जाती है।
  • राजस्थान के मैदान का ढाल उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है।
  • राजस्थान के मैदान के दो भाग जैसे-
  • (I) राजस्थान बागर (Rajasthan Bagar)
  • (II) मरुस्थली (Marusthali)


(I) राजस्थान बागर (Rajasthan Bagar)-

  • राजस्थान का बागर मैदान अरावली व 25 सेमी समवर्षा रेखा के मध्य स्थित है।

  • राजस्थान बागर मैदान में 25-50 सेमी समवर्षा।


(II) मरुस्थली (Marusthali)-

  • राजस्थान का मरुस्थली मैदान 25 सेमी समवर्षा रेखा व रेडक्लिफ रेखा के मध्य स्थित है।

  • मरुस्थली मैदान में 25 सेमी से कम वर्षा होती है।


2. सतलज का मैदान (Satluj Plains/ Sutlej Plains)-

  • यह मैदान मुख्यतः पंजाब तथा हरियाणा में स्थित है।
  • यहाँ की प्रमुख नदियां रावी, व्यास तथा सतलज है।
  • इस मैदान का ढाल उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है।
  • यह अत्यधिक उपजाऊ मैदान है।
  • इस मैदान में सर्वाधिक उत्पादकता पायी जाती है।
  • इस मैदानी क्षेत्र में 'बारी' (Bari) तथा 'बिस्त दोआब' (Bist Doab) पाये जाते हैं।
  • बारी दोआब रावी तथा व्यास नदी के मध्य स्थित है।
  • बिस्त दोआब व्यास तथा सतलज नदी के मध्य स्थित है।
  • 'मालवा का मैदान' (Malwa Plains) सतलज तथा घग्गर नदी के बीच पंजाब में स्थित है।
  • घग्गर तथा यमुना नदी के मध्य 'हरियाणा भिवानी बागर' (Haryana Bhiwani Bagar) स्थित है।


पंच दोआब (Panch Doab)- भारत के प्रमुख दोआब या पंजाब के दोआब

  • (I) बिस्त दोआब (Bist Doab)- सतलज तथा व्यास नदी के मध्य स्थित है।
  • (II) बारी दोआब (Bari Doab)- व्यास तथा रावी नदी के मध्य स्थित है।
  • (III) रेचना दोआब (Rechana Doab)- रावी तथा चिनाब नदी के मध्य स्थित है।
  • (IV) छाज दोआब (Chhaj Doab)- चिनाब तथा झेलम नदी के मध्य स्थित है।
  • (V) सिंधु सागर दोआब (Sindhu Sagar Doab)- झेलम तथा सिंधु नदी के मध्य स्थित है।


3. गंगा का मैदान (Ganga Plains)-

  • यह मैदान मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  • इस मैदान का ढाल उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर है।
  • यह भारत का सबसे बड़ा मैदान है।
  • इस मैदान में सर्वाधिक उत्पादन पाया जाता है।
  • सर्वाधिक जनसंख्या भी इसी मैदानी क्षेत्र में पायी जाती है।
  • इस मैदान के विभिन्न प्रादेशिक नाम है। जैसे-
  • (I) रोहिलखण्ड (Rohilkhand)- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहते हैं।
  • (II) अवध (Awadh)- लखनऊ के पास कहते हैं।
  • (III) मिथिला (Mithila)- बिहार में गंगा के उत्तर में कहते हैं।
  • (IV) मगध (Magadh)- बिहार में गंगा के दक्षिण में कहते हैं।
  • (V) बारिन्द (Barind)- कोसी तथा महानंदा नदी के मध्य स्थित है।
  • (VI) रार (Rarh)- पश्चिम बंगाल में दामोदर व स्वर्ण रेखा नदी के मध्य स्थित है। 


4. ब्रह्मपुत्र का मैदान (Brahmaputra Plains)-

  • यह मैदान असम में धुबरी (Dhubri) से सादिया (Sadiya) तक 650 किलोमीटर दूरी में विस्तृत है।
  • यह संकड़ा मैदान है जिसकी चौड़ाई 100 से 150 किलोमीटर है।
  • इस मैदानी क्षेत्र में चावल तथा जूट (पटसन) की खेती की जाती है।
  • इस मैदान का ढाल उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर है।


संरचना के आधार पर मैदानी भाग का वर्गीकरण (Physiographic Structural Division of Plains)-

    • 1. भाबर मैदान (Bhabar Plain)
    • 2. तराई मैदान (Tarai Plain)
    • 3. खादर मैदान (Khadar Plain)
    • 4. बांगर मैदान (Bangar Plain)
    • 5. डेल्टा प्रदेश (Delta Region)


            1. भाबर मैदान (Bhabar Plain)-

            • गिरीपद क्षेत्र में बड़े अवसादों से बने मैदान को भाबर कहते हैं।
            • भाबर की चौड़ाई 8 से 15 किलोमीटर है।
            • इस मैदानी क्षेत्र में नदियां बड़े अवसादों के निचे से बहकर जाती है अतः नदी सतह पर अदृशय हो जाती है।
            • यह मैदान कृषि के लिए उपयोगी नहीं है।


            2. तराई मैदान (Tarai Plain)-

            • भाबर के आगे 15 से 30 किलोमीटर चौड़ाई में विस्तृत मैदान को तराई कहते हैं।
            • इस क्षेत्र में जल का अनियमित प्रवाह होता है।
            • यहाँ गहन वनस्पति एवं विविध वन्य जीव पाये जाते हैं।
            • इस क्षेत्र में नदी पुनः सतह पर दिखने लगती है।
            • पंजाब तथा उत्तर प्रदेश में तराई क्षेत्र में कृषि की जाती है।


            3. खादर मैदान (Khadar Plain)-

            • बाढ़ के मैदान में नए जलोढ़ अवसादों (New Alluvial Sediments) से बने मैदान को खादर कहते हैं।
            • पंजाब में इन्हें बेट (Bet) कहते हैं।
            • यह अत्यधिक उपजाऊ मैदान है।
            • यहाँ सर्वाधिक उत्पादकता पायी जाती है।


            4. बांगर मैदान (Bangar Plain)-

            • पूराने जलोढ़ अवसादों (Old Alluvial Sediments) से बने मैदान को बांगर कहते हैं।
            • पंजाब में इन्हें धाया (Dhaya) कहते हैं।
            • बांगर क्षेत्र में कैल्सियम के पिण्ड (Lumps of Calcium) पाये जाते हैं जिन्हें कंकर कहते हैं।
            • यह उपजाऊ मैदान है।
            • यहाँ सर्वाधिक उत्पादन पाया जाता है।


            भूड़ (Bhur)-

            • बांगर क्षेत्र में अधिक अपरदन के कारण ऊपर की मुलायम मिट्टी नष्ट हो जाती है तथा पीछे कंकर युक्त भूमि बचती है जिसे भूड़ कहते हैं।


            5. डेल्टा प्रदेश (Delta Region)-

            • पश्चिम बंगाल में सुंदरबन डेल्टा (Sunderban Delta) के रूप में गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा का विस्तार है।
            • इस डेल्ट क्षेत्र में पायी जाने वाली उच्च भूमि को चर (Char) कहते हैं तथा इस डेल्टा क्षेत्र में पायी जाने वाली निम्न भूमि को बील (Beel) कहते हैं।
            • उच्च जवार के समय बील क्षेत्र जलमग्न हो जाता है तथा चर क्षेत्र जलस्तर के ऊपर रहता है।
            • बील क्षेत्र का उपयोग जूट (पटसन) को धोने के लिए किया जाता है तथा चर क्षेत्र में मानव बस्तियां पायी जाती है।

            Post a Comment

            0 Comments

            Top Post Ad

            Below Post Ad