Ads Area

चम्बल नदी

चम्बल नदी का उद्गम स्थल-
➧चम्बल नदी का उद्गम स्थल मध्य प्रदेश के महू जिले की जानापाव की पहाड़ियों से होता है। अर्थात् चम्बल नदी मध्य प्रदेश राज्य के महू जिले की जानापाव पहाड़ियों से निकलती है।

चम्बल नदी का बहाव क्षेत्र-
➧चम्बल नदी भारत के कुल तीन राज्यों में बहती है जैसे-
1. मध्य प्रदेश
2. राजस्थान
3. उत्तर प्रदेश
➧चम्बल नदी राजस्थान के 6 जिलों में से बहती है। जैसे-
1. चित्तौड़गढ़
2. कोटा
3. बूंदी
4. सवाई माधोपुर
5. करौली
6. धौलपुर
➧चम्बल नदी मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले में से बहती हुई राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग से राजस्थान  में प्रवेश करती है।
➧चम्बल नदी राजस्थान में चौरासीगढ़ (चित्तौड़गढ़) से प्रवेश करती है।
➧चम्बल नदी राजस्थान के दक्षिणी-पूर्वी भाग में बहती है।

भारत- चम्बल नदी भारत की सबसे लम्बी अन्तर्राज्यीय सीमा बनाने वाली नदी है।

चम्बल नदी के उपनाम या अन्य नाम-
1. चर्मण्वती नदी
2. कामधेनु नदी

1. चर्मण्वती नदी-
➧चम्बल नदी को चर्मण्वती नदी के नाम से भी जाना जाता है।

2. कामधेनु नदी-
➧चम्बल नदी को कामधेनु नदी के नाम से भी जाना जाता है।

चम्बल नदी की लम्बाई-
➧भारत में चम्बल नदी की कुल लम्बाई 965 किलोमीटर है।
➧चम्बल नदी भारत में कुल 965 किलोमीटर की लम्बाई तीन राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) में पुरी करती है।
➧राजस्थान में चम्बल नदी की कुल लम्बाई 135 किलोमीटर है।
➧चम्बल नदी का अपवाव क्षेत्र 18446 वर्ग किलोमीटर है।

राजस्थान में चम्बल नदी का प्रमुख जल प्रपात-
1. चुलिया जलप्रपात

1. चुलिया जलप्रपात-
➧चुलिया जलप्रपात चम्बल नदी पर बनाया गया है।
➧राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले की भैंसरोड़गढ़ नामक जगह पर चुलिया जलप्रपात बनाया गया है।
➧चुलिया जलप्रपात 18 मीटर ऊंचा है।

राजस्थान में चम्बल नदी की सहायक नदियां-
1. बनास नदी
2. काली सिंध नदी
3. बामनी नदी
4. कुराल नदी
5. आलनिया नदी
6. परवन नदी
7. पार्वती नदी
8. मेज नदी
9. छोटी काली सिंध नदी
10. सीप नदी

राजस्थान में चम्बल नदी में बांयी तरफ से मिलने वाली सहायक नदियां-
1. बनास नदी
2. कुराल नदी
3. बामनी नदी
4. चाकण नदी
5. मेज नदी

राजस्थान में चम्बल नदी में दांयी तरफ से मिलने वाली सहायक नदियां-
1. पार्वती नदी
2. काली सिंध नदी
3. छोटी काली सिंध नदी
4. कुन्नु नदी
5. आलनिया नदी

बनास नदी-
➧चम्बल नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी बनास नदी है।
➧राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले की रामेश्वरम नामक जगह पर बनास नदी चम्बल नदी में मिल जाती है।

यमुना नदी-
➧चम्बल नदी यमुना नदी की सहायक नदी है।
➧चम्बल नदी उत्तर प्रदेश राज्य की इटावा नामक जगह पर यमुना नदी में मिल जाती है।

मिट्टी का अपरदन (अवनालिका अपरदन)-
➧राजस्थान में सर्वाधिक अवनालिका अपरदन या मिट्टी का अपरदन या मिट्टी का कटाव चम्बल नदी के द्वारा होता है।
➧चम्बल नदी की प्रवाह प्रणाली वृक्षाकार है।

Post a Comment

4 Comments
  1. चम्बल नदी की सभी जानकारी बहुत ही अच्छी लगी है सर बनास नदी के बारे में भी जानकारी दीजिये

    ReplyDelete
    Replies
    1. ok jldi hi banaas nadee ke bare me jankari post kr dege thanks & Welcome to GK Class

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad