Ads Area

राजस्थान का एकीकरण महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कुल कितनी रियासते थी?

उत्तर- 19 रियासत

प्रश्न 2. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की सबसे प्राचीन रियासत कौनसी थी?

उत्तर- मेवाड़ रियासत

प्रश्न 3. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कुल कितने ठिकाने थे?

उत्तर- 3 ठिकाने

प्रश्न 4. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की सबसे बड़ी रियासत कौनसी थी?

उत्तर- मारवाड़ रियासत (जोधपुर रियासत)

प्रश्न 5. स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कुल कितने केन्द्रशासित प्रदेश थे?

उत्तर- 1 केन्द्रशासित प्रदेश

प्रश्न 6. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की सबसे छोटी रियासत कौनसी थी?

उत्तर- शाहपुरा रियासत

प्रश्न 7. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान में कौनसा केन्द्रशासित प्रदेश (चीफ कमीश्नरी क्षेत्र) था?

उत्तर- अजमेर (मेरवाड़ा)

प्रश्न 8. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की सबसे नयी रियासत कौनसी थी?

उत्तर- झालावाड़ रियासत

प्रश्न 9. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की सबसे नवीनतम रियासत झालावाड़ को किस क्षेत्र से अलग कर बनाया गया था?

उत्तर- कोटा

प्रश्न 10. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था?

उत्तर- क्लिमेण्ट रिचर्ड एट्ली

प्रश्न 11. स्वतंत्रता के समय भारत का वायसराय तथा गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर- लॉर्ड माउन्ट बेटन

प्रश्न 12. माउन्ट बेटन योजना की घोषणा कब की गई थी?

उत्तर- 3 जून, 1947

प्रश्न 13. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान में तीन ठिकाने कौनसे थे?

उत्तर- 1 लावा (जयपुर), 2 कुशलगढ़ (बाँसवाड़ा), 3 नीमराणा (अलवर)

प्रश्न 14. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की एकमात्र ऐसी कौनसी रियासत थी जिसे तोपो की सलामी का अधिकार नहीं था?

उत्तर- शाहपुरा रियासत (किशनगढ़)

प्रश्न 15. राजस्थान का एकीकरण कुल कितने चरणों में पूरा हुआ था?

उत्तर कुल 7 चरण

प्रश्न 16. संविधान निर्मात्री सभा में सर्वप्रथम अपना प्रतिनिधि राजस्थान की किस रियासत ने भेजा था?

उत्तर- बीकानेर रियासत

प्रश्न 17. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की किस रियासत ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर सर्वप्रथम हस्ताक्षर किया था?

उत्तर- बीकानेर रियासत

प्रश्न 18. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान की किस रियासत ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर सबसे अंत में हस्ताक्षर किया था?

उत्तर- धौलपुर रियासत

प्रश्न 19. भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाला राजस्थान का प्रथम शासक कौन था?

उत्तर- बीकानेर नरेश शार्दुलसिंह

प्रश्न 20. भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने वाला राजस्थान का अंतिम शासक कौन था?

उत्तर- धौलपुर नरेश उदयभान सिंह

प्रश्न 21. बीकानेर नरेश शार्दुलसिंह ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर हस्ताक्षर कब किये थे?

उत्तर- 7 अगस्त 1947

प्रश्न 22. धौलपुर नरेश उदयभान सिंह ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर हस्ताक्षर कब किये थे?

उत्तर- 14 अगस्त 1947

प्रश्न 23. राजस्थान का एकीकरण कब प्रारंभ हुआ था?

उत्तर- 18 मार्च 1948

प्रश्न 24. राजस्थान का एकीकरण पूर्णतः कब पूरा हुआ था?

उत्तर- 1 नवम्बर 1956

प्रश्न 25. राजस्थान एकीकरण में कुल कितना समय लगा था?

उत्तर- 8 वर्ष, 7 माह व 14 दिन

प्रश्न 26. राजस्थान के किस शासक ने भारत में विलय हेतु विलय पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा था की "मैं अपनी मृत्यु दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहा हुँ"?

उत्तर- बाँसवाड़ा महारावल चन्द्रवीर

प्रश्न 27. राजस्थान एकीकरण में मत्सय संघ की कौनसी दो रियासते भाषा के आधार पर उत्तर प्रदेश में मिलना चाहती थी?

उत्तर- भरतपुर रियासत व धौलपुर रियासत

प्रश्न 28. रियासती विभाग की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- 5 जुलाई 1947

प्रश्न 29. रियासती विभाग बनाने का मुख्य उद्देश्य क्या था?

उत्तर- देशी रियासतों का एकीकरण

प्रश्न 30. देशी रियासतों के मामले को हल करने के लिए 5 जुलाई 1947 को सरदार वल्लभ भाई पटेल के नेतृत्व में किस विभाग का गठन किया गया था?

उत्तर- रियासती विभाग

प्रश्न 31. रियासती विभाग का सचीव कौन था?

उत्तर- वी.पी. मेनन

प्रश्न 32. रियासती विभाग का अध्यक्ष कौन था?

उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल

प्रश्न 33. राजस्थान एकीकरण के समय राजस्थान में शामिल होने वाली अंतिम रियासत कौनसी थी?

उत्तर- देलवाड़ा व आबू (सिरोही)

प्रश्न 34. राजस्थान एकीकरण में सिरोही का राजस्थान में विलय कितने चरणों में पूरा हुआ था?

उत्तर- 2 चरण

प्रश्न 35. राजस्थान एकीकरण के समय किस समिति की सिफारिस पर सिरोही को राजस्थान में मिलाया गया था?

उत्तर- शंकर देव समिति

प्रश्न 36. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 18 मार्च 1948

प्रश्न 37. राजस्थान एकीकरण में प्रथम चरण का नाम मत्स्य संघ रखने का सुझाव किसने दिया था?

उत्तर- के. एम. मुंशी (कन्हैया लाल माणिक्य लाल मुंशी

प्रश्न 38. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण का नाम क्या रखा गया था?

उत्तर- मत्स्य संघ

प्रश्न 39. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण (मत्स्य संघ) में कुल कितनी रियासते शामिल थी?

उत्तर- कुल 4 रियासते

प्रश्न 40. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण में कौन-कौन सी रियासते शामिल थी?

उत्तर- अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर

प्रश्न 41. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण (मत्स्य संघ) में कितने ठिकानों को शामिल किया गया था?

उत्तर- 1 ठिकाना

प्रश्न 42. राजस्थान एकीकरण के प्रथम चरण (मत्स्य संघ) में किस ठिकाने को शामिल किया गया था?

उत्तर- नीमराणा (अलवर)

प्रश्न 43. मत्स्य संघ (प्रथम चरण) की राजधानी क्या थी?

उत्तर- अलवर

प्रश्न 44. मत्स्य संघ का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

उत्तर- लोहागढ़ दुर्ग, भरतपुर (भरतपुर का किला)

प्रश्न 45. मत्स्य संघ का उद्घाटन किसने किया गया था?

उत्तर- एन.वी. गाडगिल (नरहरी विष्णु गोडगिल)

प्रश्न 46. मत्स्य संघ का राज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- धौलपुर नरेश उदयभान सिंह

प्रश्न 47. मत्स्य संघ का प्रधानमंत्री कौन था?

उत्तर- शोभाराव कुमावत (अलवर)

प्रश्न 48. मत्स्य संघ का उप प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था?

उत्तर- युगल किशोर चतुर्वेदी

प्रश्न 49. राजस्थान का नेहरू किसे कहा जाता है?

उत्तर- युगल किशोर चतुर्वेदी

प्रश्न 50. राजस्थान एकीकरण के दूसरे चरण का नाम क्या रखा गया था?

उत्तर- पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ)

प्रश्न 51. राजस्थान एकीकरण के दूसरे चरण कुल कितनी रियासते शामिल थी?

उत्तर- 9 रियासते

प्रश्न 52. राजस्थान एकीकरण के दूसरे चरण (पूर्व राजस्थान या राजस्थान संघ) में कौन कौन सी रियासत शामिल की गई थी?

उत्तर- कोटा, झालावड़, बूँदी, टोंक, किशनगढ़, शाहपुरा, बाँसवाड़ा, डूँगरपुर, प्रतापगढ़

प्रश्न 53. पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ) का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 25 मार्च 1948

प्रश्न 54. पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ) का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

उत्तर- कोटा

प्रश्न 55. राजस्थान संघ (पूर्व राजस्थान) में कितने ठिकाने शामिल थे?

उत्तर- 2 ठिकाने

प्रश्न 56. पूर्व राजस्थान में कौन कौन से ठिकाने को शामिल किया गया था?

उत्तर- लावा (जयपुर) व कुशलगढ़

प्रश्न 57. राजस्थान एकीकरण के दूसरे चरण पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ) की राजधानी किसे बनाया गया था?

उत्तर- कोटा

प्रश्न 58. राजस्थान एकीकरण के दूसरे चरण पूर्व राजस्थान (राजस्थान सघ) का उद्घाटन किसने किया था?

उत्तर- एन.वी. गाडगिल

प्रश्न 59. पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ) का राज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- कोटा नरेश भीमसिंह

प्रश्न 60. पूर्व राजस्थान (राजस्थान संघ) का उपराज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- बूँदी नरेश बहादुर सिंह

प्रश्न 61. राजस्थान संघ (पूर्व राजस्थान) का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था?

उत्तर- गोकुल लाल असावा (शाहपुरा)

प्रश्न 62. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 18 अप्रैल 1948

प्रश्न 63. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण का क्या नाम रखा गया था?

उत्तर- संयुक्त राजस्थान

प्रश्न 64. संयुक्त राजस्थान में कुल कितनी रियासते शामिल थी?

उत्तर- 10 रियासते

प्रश्न 65. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण संयुक्त राजस्थान में कौन कौन सी रियासते शामिल थी?

उत्तर- कोटा, झालावड़, बूँदी, टोंक, किशनगढ़, शाहपुरा, बाँसवाड़ा, डूँगरपुर, प्रतापगढ़, उदयपुर

प्रश्न 66. राजस्थान एकीकरण में दूसरा चरण पूर्व राजस्थान व उदयपुर रियासत को मिलाकर कौनसा चरण पूरा किया गया था?

उत्तर- तीसरा चरण संयुक्त राजस्थान

प्रश्न 67.- राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण संयुक्त राजस्थान की राजधानी क्या थी?

उत्तर- उदयपुर (मेवाड़)

प्रश्न 68. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर- पण्डित जवाहर लाल नेहरू

प्रश्न 69. संयुक्त राजस्थान का राज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- उदयपुर महाराजा भूपालसिंह

प्रश्न 70. संयुक्त राजस्थान का उपराज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- कोटा नरेश भीमसिंह

प्रश्न 71. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण संयुक्त राजस्थान का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था?

उत्तर- माणिक्य लाल वर्मा

प्रश्न 72. राजस्थान एकीकरण के तीसरे चरण संयुक्त राजस्थान का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

उत्तर- मेवाड़ (उदयपुर)

प्रश्न 73. राजस्थान एकीकरण के चौथे चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 30 मार्च 1949

प्रश्न 74. राजस्थान एकीकरण के चोथे चरण का क्या नाम रखा गया था?

उत्तर- वृहद राजस्थान

प्रश्न 75. राजस्थान एकीकरण का चौथा चरण वृहद राजस्थान में कौनसी रियासते शामिल थी?

उत्तर- संयुक्त राजस्थान, जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर

प्रश्न 76. वृहद राजस्थान का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 77. वृहद राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया  गया था?

उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल

प्रश्न 78. वृहद राजस्थान की राजधानी क्या थी?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 79. राजस्थान एकीकरण के चौथे चरण वृहद राजस्थान का आजीवन राज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय

प्रश्न 80. वृहद राजस्थान का महाराज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- उदयपुर महाराणा भूपालसिंह

प्रश्न 81. वृहद राजस्थान का उपराज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- कोटा महाराज भीमसिंह

प्रश्न 82. राजस्थान एकीकरण के चौथे चरण वृहद राजस्थान का प्रधानमंत्री किसे बनाया गया था?

उत्तर- हिरा लाल शास्त्री

प्रश्न 83. राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- 30 मार्च

प्रश्न 84. राजस्थान का प्रथम मनोनित मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- हिरालाल शास्त्री

प्रश्न 85. किस समिति की सिफारिस पर जयपुर को राजस्थान की राजधानी बनाने की घोषणा की गई थी?

उत्तर- सत्यनारायण राव समिति

प्रश्न 86. सत्यनारायण समिति की सिफारिस पर जयपुर को किस आधार पर राजस्थान की  राजधानी बनाने की घोषणा की गई थी?

उत्तर- भोगोलिक व पेयजल की दृष्टि से

प्रश्न 87. राजस्थान एकीकरण के किस चरण में हिरालाल शास्त्री को राजस्थान का प्रथम मनोनित मुख्यमंत्री बनाया गया था?

उत्तर- चौथा चरण (वृहद राजस्थान)

प्रश्न 88. राजस्थान एकीकरण के चौथे चरण वृहद राजस्थान के गठन के समय अजमेर किस श्रेणी का राज्य था?

उत्तर- सी श्रेणी

प्रश्न 89. सत्य नारायण समिति की सिफारिस पर राजस्थान उच्च न्यायालय कहाँ बनाने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर- जोधपुर

प्रश्न 90. सत्य नारायण समिति की सिफारिस पर राजस्थान कृषि विभाग कहाँ बनाने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर- भरतपुर

प्रश्न 91. सत्य नारायण समिति की सिफारिस पर राजस्थान खनिज विभाग कहाँ बनाने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर- उदयपुर

प्रश्न 92. सत्य नारायण समिति की सिफारिस पर राजस्थान शिक्षा विभाग कहाँ बनाने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर- बीकानेर

प्रश्न 93. सत्य नारायण समिति की सिफारिस पर राजस्थान वन विभाग कहाँ बनाने का निर्णय लिया गया था?

उत्तर- कोटा

प्रश्न 94. राजस्थान एकीकरण के पाँचवे चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 15 मई 1949

प्रश्न 95. राजस्थान एकीकरण के पाँचवे चरण का क्या नाम रखा गया था?

उत्तर- संयुक्त वृहत राजस्थान

प्रश्न 96. संयुक्त वृहत राजस्थान में कोनसी रियासत शामिल थी?

उत्तर- वृहत राजस्थान व मत्स्य संघ

प्रश्न 97. राजस्थान एकीकरण के पाँचवे चरण संयुक्त वृहत राजस्थान की राजधानी किसे बनाया गया था?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 98. संयुक्त वृहत राजस्थान का उद्घाटन कहाँ किया गया था?

उत्तर- जयपुर

प्रश्न 99. संयुक्त वृहत राजस्थान का उद्घाटन किसके द्वारा किया गया था?

उत्तर- सरदार वल्लभ भाई पटेल

प्रश्न 100. संयुक्त वृहत राजस्थान का राज प्रमुख किसे बनाया गया था?

उत्तर- सवाई मानसिंह द्वितीय

प्रश्न 101. संयुक्त वृहत राजस्थान का प्रधानमंत्री किसे बनाया  गया था?

उत्तर- हिरालाल शास्त्री

प्रश्न 102. किस समिति की सिफारिस पर वृहत राजस्थान को राजस्थान एकीकरण के पाँचवे चरण में शामिल किया गया था?

उत्तर- शंकर राय देव समिति

प्रश्न 103. राजस्थान एकीकरण के छठे चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 26 जनवरी 1950

प्रश्न 104. राजस्थान एकीकरण के छठे चरण को क्या नाम दिया गया था?

उत्तर- राजस्थान

प्रश्न 105. राजस्थान एकीकरण के छठे चरण राजस्थान में कौनसी रियासते शामिल थी?

उत्तर- संयुक्त वृहद राजस्थान व सिरोही (आबू व देलवाड़ा को छोड़कर)

प्रश्न 106. राजस्थान एकीकरण के सातवे चरण का गठन कब किया गया था?

उत्तर- 1 नवम्बर 1956

प्रश्न 107. राजस्थान एकीकरण के सातवे चरण का क्या नाम रखा गया था?

उत्तर- पुनर्गठित राजस्थान (आधुनिक राजस्थान)

प्रश्न 108. राजस्थान एकीकरण के सातवे चरण आधुनिक राजस्थान में कौनसी रियासते शामिल थी?

उत्तर- राजस्थान संघ, आबू, देलवाड़ा, सुमेल टप्पा व अजमेर

प्रश्न 109. सुमेल टप्पा को मध्यप्रदेश के मंदसोर जिले की भानुपुरा तहसील से अलग कर राजस्थान के किस क्षेत्र में मिलाया गया था?

उत्तर- झालावाड़

प्रश्न 110. राजस्थान एकीकरण के समय कोटा के किस क्षेत्र को मध्यप्रदेश में मिलाया गया था?

उत्तर- सिरोंज उपखण्ड

प्रश्न 111. राजस्थान एकीकरण के किस चरण में राजस्थान को ए श्रेणी का दर्जा दिया गया था?

उत्तर- सातवा चरण

प्रश्न 112. राजस्थान के पुनर्गठन के बाद 1 नवम्बर 1956 को राजस्थान में कुल कितने जिले थे?

उत्तर- 26 जिले

प्रश्न 113. राजस्थान में राज प्रमुख का पद कब समाप्त किया गया था?

उत्तर- 1 नवम्बर 1956

प्रश्न 114. राजस्थान में महाराज प्रमुख का पद कब समाप्त किया गया था?

उत्तर- 5 जुलाई 1955

प्रश्न 115. राजस्थान का अंतिम महाराज प्रमुख कौन था?

उत्तर- महाराणा भूपाल सिंह

प्रश्न 116. राजस्थान में राज्यपाल के पद की शुरूआत कब की गई थी?

उत्तर- 1 नवम्बर 1956

प्रश्न 117. राजस्थान का प्रथम राज्यपाल किसे बनाया गया था?

उत्तर- गुरुमुख निहालसिंह

प्रश्न 118. राजस्थान में राजप्रमुख के पद के स्थान पर किस पद की शुरूआत की गई थी?

उत्तर- राज्यपाल

प्रश्न 119. संविधान के किस संशोधन से राजस्थान में राज्यपाल के पद की शुरूआत की गई थी?

उत्तर- 7वां संविधान संशोधन

प्रश्न 120. सिरोही की आबू व दिलवाड़ा तहसीलों को राजस्थान एकीकरण के किस चरण में राजस्थान में शामिल किया गया था?

उत्तर- सातवां चरण

प्रश्न 121. सिरोही की आबू व दिलवाड़ा तहसीलों को किसके प्रयासो से राजस्थान में मिलाया गया था?

उत्तर- गोकुल भाई भट्ट

प्रश्न 122. राजस्थान का गांधी किस कहते है?

उत्तर- गोकुल भाई भट्ट

प्रश्न 123. राजस्थान एकीकरण के समय कौनसे दो शासक पाकिस्तान में मिलना चाहते थे?

उत्तर- धौलपुर नरेश उदयभान सिंह व जोधपुर नरेश हनुमन्त सिंह

प्रश्न 124. राजस्थान एकीकरण के अंतिम चरण के समय राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर- मोहनलाल सुखाड़िया

प्रश्न 125. सिरोही रियासत की आबू व दिलवाड़ा तहसीलों को सन् 1950 में किस प्रांत में मिला दिया गया था?

उत्तर- बम्बई प्रांत

प्रश्न 126. कोटा के सिरोंज क्षेत्र को मध्यप्रदेश में कब मिलाया गया था?

उत्तर- 1 नवम्बर 1956


राजस्थान का एकीकरण अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।


राजस्थान एकीकरण के चरण अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Post a Comment

6 Comments
  1. Bahut acche questions hai .... please current gk ke questions bhi post kiya karo.

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, जीके क्लास में आपका स्वागत है।

      Delete
  2. बढ़िया भाई जय भीम जय भारत

    ReplyDelete
    Replies
    1. धन्यवाद, gkclass.com में आपका स्वागत है।

      Delete
  3. भाई सच में आपने बहुत मेहनत की है....कृपा करके राजस्थान के पूरे इतिहास के questions अपलोड कर दीजिए ।। शुक्रिया एक बार फिर से 👍🙏

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपकी बात को ध्यान में रखते हुए कोशिश की जायेगी की जल्दी ही आपको अन्य विषयों के प्रश्न उत्तर भी देखने को मिले, धन्यवाद, gkclass.com में आपका स्वागत है।

      Delete

Top Post Ad

Below Post Ad