Ads Area

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI)

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India- RBI)-

  • RBI की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को की गई थी।
  • RBI की स्थापना RBI अधिनयम 1934 के माध्यम से की गई थी।
  • RBI की स्थापना करने की सिफारिश यंग हिल्टन कमीशन (Young Hilton Commission) के द्वारा की गई थी।
  • यंग हिल्टन कमीशन (Young Hilton Commission) सन् 1926 में बनाया गया था।
  • RBI एक वैधानिक या सांविधक संस्था है
  • RBI शुरुआत से ही एक केन्द्रिय बैंक है।
  • कुछ समय के लिए RBI ने वर्मा तथा पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की भूमिका निभाई है।
  • 1 जनवरी 1949 को RBI का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था।
  • RBI अपनी सभी शक्तियां RBI अधिनियम से प्राप्त करता है।
  • RBI के प्रमुख को गवर्नर कहा जाता है।
  • RBI के गवर्नर कि नियुक्ति भारत सरकार के द्वारा की जाती है।
  • RBI के गवर्नर का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है।
  • वर्तमान में RBI का गवर्नर शक्तिकांत दास है।
  • RBI एक स्वायत्त संस्था है। अतः भारत सरकार इसके कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करती परन्तु जनहित में सरकार RBI को निर्देश दे सकती है इसके लिए RBI अधिनियम 1934 की धारा 7 का प्रयोग किया जाता है।


RBI का मुख्यालय (Headquarters of RBI)-

  • RBI का मुख्यालय प्रारंभ में कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन वर्ष 1937 में RBI का मुख्यालय स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था।
  • वर्तमान में RBI का मुख्यालय मुंबई में स्थित है।


RBI के कार्य (Functions of RBI)-

  • 1. मुद्रा का निर्गमन
  • 2. बैंकों की विनियामक संस्था (Regulatory Body of Bank)
  • 3. सरकार का बैंकर
  • 4. विदेशी मुद्रा भंडार का प्रबंधन
  • 5. विनिमय दर का प्रबंधन
  • 6. क्लियरिंग हाउस की सुविधा (Clearing House Facility) या समाशोधन गृह
  • 7. तरलता का नियंत्रण (Controlling Liquidity)

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Latest Post Down Ads