हिमालय का प्रादेशिक विभाजन (Regional Division of Himalayas)-
- हिमालय का प्रादेशिक विभाजन या उत्तरी पर्वतीय प्रदेश का प्रादेशिक विभाजन
- हिमालय के प्रादेशिक विभाजन को सिडनी बुराड का विभाजन भी कहते हैं। क्योंकि हिमालय का प्रादेशिक विभाजन सिडनी बुरार्ड द्वारा दिया गया था।
- हिमालय का प्रादेशिक विभाजन 'सिडनी बुरार्ड' (Sydney Burrard) द्वारा दिया गया है।
- सिडनी बुरार्ड एक भूगर्भशास्त्री (Geologist) है।
- हिमालय के प्रादेशिक विभाजन (Regional Division) को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है।-
- 1. कश्मीर हिमालय (Kashmir Himalaya)- 560 किलोमीटर
- 2. कुमाऊँ हिमालय (Kumaon Himalaya)- 320 किलोमीटर
- 3. नेपाल हिमालय (Nepal Himalaya)- 800 किलोमीटर
- 4. असम हिमालय (Assam Himalaya)- 720 किलोमीटर
1. कश्मीर हिमालय (Kashmir Himalaya)-
- कश्मीर हिमालय को पंजाब हिमालय भी कहते हैं।
- हिमालय का 'कश्मीर हिमालय' भाग सिंधु नदी (Indus River) से सतलज नदी (Satluj River) के बीच 560 किलोमीटर की दूरी में विस्तृत है।
- कश्मीर हिमालय में सम्मिलित श्रेणियाँ निम्नलिखित है।-
- (I) जास्कर (Zaskar)
- (II) पीर पंजाल (Pir Panjal)
- (III) धौलाधर (Dhauladhar)
- कश्मीर हिमालय की सर्वोच्च चोटी नंगा पर्वत (Nanga Parbat) है।
- कश्मीर हिमालय में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल निम्नलिखित है।-
- (I) चरार-ए-शरीफ (Charar-e-Sharif)
- (II) बैष्णो देवी (Vaishno Devi)
- (III) अमरनाथ (Amarnath)
2. कुमाऊँ हिमालय (Kumaon Himalaya)-
- हिमालय का 'कुमाऊँ हिमालय' भाग सतलज नदी (Satluj River) से काली नदी (Kali River) के बीच 320 किलोमीटर की दूरी में विस्तृत है।
- कुमाऊँ हिमालय मुख्यतः उत्तराखंड (Uttarakhand) में स्थित है।
- कुमाऊँ हिमालय की सर्वोच्च चोटी नंदा देवी (Nanda Devi Peak) है।
- कुमाऊँ हिमालय में स्थित प्रमुख हिमनद (Glaciers) निम्नलिखित है-
- (I) गंगोत्री हिमनद (Gangotri Glacier)
- (II) यमुनोत्री हिमनद (Yamunotri Glacier)
- (III) सतोपंथ हिमनद (Satopanth Glacier)
- (IV) पिंडर हिमनद या पिंडारी हिमनद (Pindari Glacier)
- (V) मिलम हिमनद (Milam Glacier)
- उपर्युक्त हिमनदों से भारत की प्रमुख नदियों का उद्गम होता है।
- कुमाऊँ हिमालय में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल (Religious Places) निम्नलिखित है।-
- (I) गंगोत्री (Gangotri)
- (II) यमुनोत्री (Yamunotri)
- (III) केदारनाथ (Kedarnath)
- (IV) बद्रीनाथ (Badrinath)
- (V) हेमकुण्ड साहिब (Hemkund Sahib)
3. नेपाल हिमालय (Nepal Himalaya)-
- हिमालय का 'नेपाल हिमालय' भाग काली नदी (Kali River) से तीस्ता नदी (Teesta River) के बीच 800 किलोमीटर की दूरी में विस्तृत है।
- हिमालय का सबसे ऊंचा भाग 'नेपाल हिमालय' है।
- नेपाल हिमालय में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) स्थित है।
- हिमालय की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट है।
- माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर या 8849 मीटर (29,032 फीट) है।
- विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है।
- नेपाल हिमालय के अन्य प्रमुख चोटियाँ निम्नलिखित है।-
- (I) कंचनजंगा (Kanchengunga)- भारत में
- (II) मकालू (Makalu)- नेपाल में
- (III) धौलागिरी (Dhaulagiri)- नेपाल में
- (IV) अन्नापूर्ण (Annapurna)- नेपाल में
4. असम हिमालय (Assam Himalaya)-
- हिमालय का 'असम हिमालय' भाग तीस्ता नदी (Teesta River) से दिहांग नदी (Dihang River) से बीच 720 किलोमीटर की दूरी में विस्तृत है।
- असम हिमालय की सर्वोच्च चोटी नामचा बरवा (Namcha Barwa) है।
- नामचा बरवा चोटी चीन में स्थित है।
- असम हिमालय में हिमालय की चौड़ाई सबसे कम पायी जाती है।
- असम हिमालय की अन्य प्रमुख चोटियाँ निम्नलिखित है।-
- (I) पौहुनरी (Pauhunri)- पौहुनरी सिक्किम (Sikkim), चीन (China)
- (II) कांगटो (Kangto)- अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), चीन (China)
- पौहुनरी चोटी सिक्किम तथा चीन की सीमा पर स्थित है।
- कांगटो चोटी अरुणाचल प्रदेश तथा चीन की सीमा पर स्थित है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)-