Ads Area

भारत के प्रमुख दर्रे (Major Passes of India)

भारत के प्रमुख दर्रे (Major Passes of India) या हिमालय के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Himalayas)-

  • दर्रो को स्थानीय भाषा में ला (La) कहते हैं।

  • 1. जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Jammu and Kashmir)
  • 2. लद्दाख के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Ladakh)
  • 3. हिमालच प्रदेश के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Himachal Pradesh)
  • 4. उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Uttarakhand)
  • 5. सिक्किम के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Sikkim)
  • 6. अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे (Major Passes or Arunachal Pradesh)
  • 7. मणिपुर के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Manipur)


1. जम्मू कश्मीर के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Jammu and Kashmir)

  • (I) बुर्जिला दर्रा (Burzila Pass)
  • (II) जोजिला दर्रा (Zojila Pass)
  • (III) बनिहाल दर्रा (Banihal Pass)
  • (IV) पीर पंजाल दर्रा (Pir Panjal Pass)


(I) बुर्जिला दर्रा (Burzila Pass)-

  • बुर्जिला दर्रे को बुर्जि ला (Burzi La) या बुर्जिल दर्रा (Burzil Pass) भी कहते हैं।
  • बुर्जिला दर्रा श्रीनगर (Srinagar) को गिलगित या गिलगिट (Gilgit) से जोड़ता है।
  • बुर्जिला दर्रा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील (Sensitive) या महत्वपूर्ण (Important) है।

  • बुर्जिला दर्रा वृहद हिमालय (Great Himalaya) में स्थित है।


(II) जोजिला दर्रा (Zojila Pass)-

  • ज़ोजिला दर्रे को जोजि ला (Zoji La) भी कहते हैं।
  • ज़ोजिला दर्रा श्रीनगर (Srinagar) को लेह (Leh) से जोड़ता है।
  • राष्ट्रीय राज मार्ग 1D (National Highway 1D/ NH 1D) जोजिला दर्रे से गुजरता है।

  • जोजिला दर्रा वृहद हिमालय (Great Himalaya) में स्थित है।


(III) बनिहाल दर्रा (Banihal Pass)-

  • बनिहाल दर्रा श्रीनगर (Srinagar) को जम्मू (Jammu) से जोड़ता है।
  • राष्ट्रीय राज मार्ग 1A (National Highway 1A/ NH 1A) बनिहार दर्रे से गुजरता है।
  • जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) बिनहाल दर्रे से गुजरती है।
  • जवाहर सुरंग को बनिहार सुरंग (Banihal Tunnel) भी कहते हैं।

  • बनिहाल दर्रा मध्य हिमालय (Middle Himalaya) में स्थित है।


(IV) पीर पंजाल दर्रा (Pir Panjal Pass)-

  • पीर पंजाल दर्रा श्रीनगर (Srinagar) को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर POK से जोड़ता है।
  • POK का पूरा नाम अंग्रेजी में = Pakistan Occupied Kashmir
  • POK का पूरा नाम हिन्दी में = पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर
  • पीर पंजाल दर्रा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील (Sensitive) या महत्वपूर्ण (Important) है।

  • पीर पंजाल दर्रा मध्य हिमालय (Middle Himalaya) में स्थित है।


2. लद्दाख के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Ladakh)-

  • (I) उमलिंग ला दर्रा (Umling La Pass)


(I) उमलिंग ला दर्रा (Umling La Pass)-

  • उमलिंग ला दर्रे को उमलिंग ला (Umling La) भी कहते हैं।
  • उमलिंग ला दर्रा लद्दाख श्रेणी (Ladakh Range) में स्थित है।
  • सिंधु नदी (Indus River) दमचोक (Demchok) नामक स्थान से भारत में प्रवेश करती है।
  • चिसुमले गाँव (Chisumle Village)
  • हाल ही में दमचोक से लेकर चिसुमले गाँव के मध्य 52 किलोमीटर लम्बी पक्की सड़क बनायी गयी है।
  • दमचोक-चिसुमले के मध्य सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation- BRO) द्वारा किया गया है।
  • दमचोक-चिसुमले के मध्य सड़क का निर्माण वर्ष 2021 में पुरा कर लिया गया था।
  • दमचोक से लेकर चिसुमले के मध्य बनायी गयी सड़क उमलिंग ला दर्रे से होकर गुजरती है।
  • हाल ही में उमलिंग ला दर्रे को गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) में दर्ज किया गया है। क्योंकी उमलिंग ला दर्रा विश्व का सबसे ऊंचा वाहन गमय दर्रा (World Highest Motorable Pass) है। जिसमें पक्की सड़क का निर्माण किया गया है।
  • उमलिंग ला दर्रा भारत का सबसे ऊंचा वाहन गमय दर्रा (India Highest Motorable Pass) है।
  • दमचोक से चिसुमले के मध्य निर्मित सड़क दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क है।
  • दमचोक से चिसुमले के मध्य सड़क का निर्माण 19,300 फीट की ऊंचाई पर किया गया है।
  • विश्व की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क 19,300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
  • दमचोक से चिसुमले के मध्य सड़क का निर्माण हिमांक परियोजना (Himank Project) के तहत किया गया है।


3. हिमालच प्रदेश के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Himachal Pradesh)-

  • (I) रोहतांग दर्रा (Rohtang La/ Rohtang Pass)
  • (II) बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass)
  • (III) तांगलांग दर्रा (Tanglang Pass)
  • (IV) शिपकीला दर्रा (Shipkila Pass)


(I) रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)-

  • रोहतांग दर्रे को रोहतांग ला (Rohtang La) भी कहा जाता है।
  • रोहतांग दर्रा मध्य हिमालय (Middle Himalaya) में स्थित है।

  • रोहतांग दर्रा 3978 मीटर (13,051 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है।

  • रोहतांग दर्रा कुल्लू घाटी (Kullu Valley) को लाहौल-स्पीति घाटी (Lahaul-Spiti Valley) से जोड़ता है।
  • रोहतांग दर्रे के पास अटल सुरंग (Atal Tunnel) स्थित है।
  • अटल सुरंग को रोहतांग सुरंग (Rohtang Tunnel) भी कहा जाता है।
  • रोहतांग दर्रा मनाली (Manali) लेह (Leh) मार्ग का प्रमुख दर्रा है।

  • मनाली (Manali) से लेह (Leh) की तरफ जाने पर पहले स्थान पर रोहतांग दर्रा आता है।


अटल सुरंग (Atal Tunnel)-

  • अटल सुरंग 9.02 किलोमीटर लम्बी सुरंग है।
  • अटल सुरंग हिमालय के पीर पंजाल श्रेणी (Pir Panjal Range) में स्थित है।
  • अटल सुरंग को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में विश्व की सबसे ऊँचाई पर स्थित विश्व की सबसे लम्बी राजमार्ग सुरंग के रूप में दर्ज किया गया है।
  • अटल सुरंग 3100 मीटर (10,171 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।
  • अटल सुरंग का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था।


(II) बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass)-

  • बारालाचा दर्रे (Baralacha Pass) को बारालच्छा दर्रा (Baralachha Pass) या बारालाचा ला (Baralacha La) भी कहते हैं।
  • बारालाचा दर्रा वृहद हिमालय या ग्रेट हिमालय (Great Himalaya) में स्थित है।
  • बारालाचा दर्रा लाहौल-स्पीति जिले (Lahaul-Spiti District) को लद्दाख (Ladakh) से जोड़ता है।
  • बारालाचा दर्रा मनाली-लेह (Manali-Leh) मार्ग का प्रमुख दर्रा है।

  • मनाली (Manali) से लेह (Leh) की तरफ जाने पर दूसरे स्थान पर बारालाचा दर्रा आता है।


(III) तांगलांग दर्रा (Tanglang Pass)-

  • तांगलांग दर्रे को थांगलांगला दर्रा (Thanglangla Pass) या तांगलांग ला (Tanglang La) भी कहते हैं।
  • थांगलांगला दर्रा जास्कर श्रेणी (Zaskar Range) में स्थित है।
  • थांगलांगला दर्रा मनाली (Manali) लेह (Leh) मार्ग का प्रमुख दर्रा है।

  • मनाली (Manali) से लेह (Leh) की तरफ जाने पर तीसरे स्थान पर तांगलांग दर्रा आता है।


(IV) शिपकीला दर्रा (Shipkila Pass)-

  • शिपकीला दर्रे को शिपकी ला (Shipki La) या शिपकी दर्रा (Shipki Pass) भी कहते हैं।
  • शिपकीला दर्रा हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) तथा तिब्बत (Tibet) के बीच स्थित है।
  • शिपकीला दर्रे से सतलज नदी (Satluj River) भारत में प्रवेश करती है।
  • सतलज नदी ने ही शिपकी ला दर्रे का निर्माण किया है।


4. उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Uttarakhand)-

  • (I) थांगला दर्रा (Thangla Pass)
  • (II) माणा दर्रा (Mana Pass)
  • (III) नीति दर्रा (Niti Pass)
  • (IV) लिपुलेख दर्रा (Lipulekh Pass)
  • (V) ट्रेल्स दर्रा (Traill's Pass)


(I) थांगला दर्रा (Thangla Pass)-

  • थांगला दर्रा उत्तराखंड (Uttarakhand) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।


(II) माणा दर्रा (Mana Pass)-

  • माणा दर्रे को माना दर्रा (Mana Pass) या माना ला (Mana La) भी कहते हैं।

  • माणा दर्रा उत्तराखंड (Uttarakhand) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।


(III) नीति दर्रा (Niti Pass)-

  • नीति दर्रा उत्तराखंड (Uttarakhand) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।


(IV) लिपुलेख दर्रा (Lipulekh Pass)-

  • लिपुलेख दर्रे को लिपुलेख ला (Lipulekh La) भी कहते हैं।
  • लिपुलेख दर्रा भारत (India), चीन (China), एवं नेपाल (Nepal) सीमा पर स्थित है।
  • लिपुलेख दर्रा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
  • लिपुलेख दर्रे से कैलाश मानसरोवर की यात्रा (Kailash Mansarovar Pilgrimage) की जाती है। इसीलिए लिपुलेख दर्रे को मानसरोवर का द्वार (Gateway to Mansarovar) कहते हैं।


(V) ट्रेल्स दर्रा (Traill's Pass)-

  • ट्रेल्स दर्रे को ट्रेल दर्रा (Trail Pass) भी कहते हैं।
  • ट्रेल्स दर्रा नंदादेवी (Nandadevi) तथा नंदकोट (Nandkot) चोटियों के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) में स्थित है।
  • ट्रेल्स दर्रा पिंडार हिमनद घाटी (Pindar Glacier Valley) को मिलाम हिमनद घाटी (Milam Glacier Valley) से जोड़ता है।


5. सिक्किम के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Sikkim)-

  • (I) नाथुला दर्रा (Nathula Pass)
  • (II) जेलेपला दर्रा (Jelepla Pass)


(I) नाथुला दर्रा (Nathula Pass)-

  • नाथुला दर्रा सिक्किम (Sikkim) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।
  • वर्तमान में नाथुला दर्रे का उपयोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा (Kailash Mansarovar Pilgrimage) के लिए किया जाता है। क्योंकि कैलाश मानसरोव की यात्रा नाथुला दर्रे से ज्यादा सुगम (सरल) है।
  • प्राचीन रेशम मार्ग या प्राचीन सिलक रूट (Ancient Silk Route) नाथुला दर्रे से गुजरता था।
  • नाथुला दर्रा सिलीगुड़ी गलियारे (Siliguro Corridor) के पास स्थित है इसीलिए नाथुला दर्रा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।


(II) जेलेपला दर्रा (Jelepla Pass)-

  • जेलेपला दर्रे को जेलेप ला (Jelep La) या जलीपला दर्रा (Jaleepla Pass) भी कहते हैं।

  • जेलेपला दर्रा सिक्किम (Sikkim) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।


6. अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे (Major Passes or Arunachal Pradesh)-

  • (I) बोमडिला दर्रा (Bomdila Pass)
  • (II) यांगयाप (Yangyap)
  • (III) दीफू दर्रा (Diphu Pass)
  • (IV) पांगसांग दर्रा (Pangsang Pass)


(I) बोमडिला दर्रा (Bomdila Pass)-

  • बोमडिला दर्रा अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।


(II) यांग्याप दर्रा (Yangyap Pass)-

  • यांग्याप दर्रा अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को तिब्बत (Tibet) से जोड़ता है।

  • ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) यांगयाप दर्रे से ही भारत में प्रवेश करती है।


(III) दीफू (Diphu)-

  • दीफू दर्रा भारत (India), चीन (China), म्यांमार (Myanmar) सीमा क्षेत्र पर स्थित है।

  • दिफू दर्रा अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को म्यांमार (Myanmar) से जोड़ता है।


(IV) पांगसांग दर्रा (Pangsang Pass)-

  • पांगसांग दर्रे को पांगसांड दर्रा या पांडसांग दर्रा या पंगसौ दर्रा (Pangsau Pass) भी कहते हैं।

  • पांगसांग दर्रा अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को म्यांमार (Myanmar) से जोड़ता है।


7. मणिपुर के प्रमुख दर्रे (Major Passes of Manipur)-

  • (I) तुजू दर्रा (Tuju Pass)


(I) तुजू दर्रा (Tuju Pass)-

  • तुजू दर्रा मणिपुर (Manipur) को म्यांमार (Myanmar) से जोड़ता है।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad