Ads Area

भारत के भौतिक प्रदेश (Physiographic Divisions of India)

भारत के भौतिक प्रदेश या भारत के भू-आकृतिक प्रदेश (Physiographic Divisions on India)-

  • भौतिक प्रदेश को भू-आकृतिक प्रदेश भी कहा जाता है।

  • भारत में भूगर्भिक संरचना (Geological Structure) से संबंधित विविधता पायी जाती है। जिसके कारण भारत में विभिन्न प्रकार की उच्चावच (Relief) परिस्थितियां पायी जाती है। जैसे-
  • पर्वत (Mountains)- 10.5%
  • पहाड़ियाँ (Hills)- 18.6%
  • पठार (Plateau)- 27.7%
  • मैदान (Plain)- 43.2%
  • भारत का कुल भाग- 100%
  • इन उच्चावच परिस्थितियों तथा भौतिक लक्षणों के आधार पर भारत को विभिन्न भौतिक प्रदेशों में विभाजित किया जाता है। जैसे-

  • 1. उत्तरी पर्वतीय प्रदेश (Northern Mountain Region)
  • 2. उत्तरी मैदानी प्रदेश (Northern Plain Region)
  • 3. प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश (Peninsular Plateau Region)
  • 4. तटवर्ती मैदानी प्रदेश (Coastal Plain Region)
  • 5. द्वीपीय समूह प्रदेश (Island Group Region)
  • 6. उत्तर-पश्चिमी मरुस्थलीय प्रदेश या मरुस्थलीय प्रदेश (Desert Region)
  • भारत में कुल 6 भौतिक प्रदेश (Physiographic Division) है।
  • भारत में कुल 4 प्राकृतिक प्रदेश (Natural Region/Natural Division) है। जैसे-
  • 1. हिमालय प्रदेश (Himalaya Region)
  • 2. उत्तरी मैदान व मरुस्थल (Northern Plain and Desert)
  • 3. प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश (Peninsular Plateau Region)
  • 4. तटवर्ती मैदान व द्वीपीय प्रदेश (Coastal Plains and Island Region)


विशेष-

  • बंगाल का शोक दामोदर नदी (Damodar River) को कहते हैं
  • बिहार का शोक कोसी नदी (Koshi River) को कहते हैं
  • विश्वासघाती नदी हुगली नदी (Hooghly River) को कहते हैं।
  • कर्णाली नदी को नेपाल में कर्णाली नदी (Karnali river) तथा भारत में आने के बाद कर्णाली नदी को घाघरा नदी (Ghaghara river) के नाम से जाना जाता है।


विशेष- विश्व की सर्वोच्च चोटियाँ (Highest Peaks of World)-

  • विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है।
  • माउंट एवरेस्ट की कुल ऊँचाई 8848 या 8849 मीटर (29,032 फीट) है।
  • माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पहला व्यक्ति एडमंड हिलेरी (Edmund Hillary) था।
  • एडमंड हिलेरी न्यूजीलैंड (New Zealand) का एक पर्वतारोही है।
  • एडमंड हिलेरी के तिब्बती गाइड तेनजिंग नोर्गे (Tenzing Norgay) था।
  • एडमंड हिलेरी माउंट एवरेस्ट पर सन् 1953 में चढ़ा था।
  • माउंट एवरेस्ट को संस्कृत व नेपाली भाषा में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है।
  • माउंट एवरेस्ट को तिब्बती भाषा में चोमोलुंगमा के नाम से जाना जाता है।
  • माउंट एवरेस्ट को चीनी भाषा में जुमुलंगमा फेंग के नाम से जाना जाता है।
  • विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 (काराकोरम) है।
  • K2 चोटी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित है।
  • विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा है।
  • कंचनजंगा चोटी भारत में स्थित है।
  • भारत की सर्वोच्च चोटी- K2
  • अविवादित भारत (Undistributed India) की सर्वोच्च चोटी- कंचनजंगा चोटी

  • अविवादित भारत की पूर्ण रूप से भारत में ही स्थित सर्वोच्च चोटी- नंदा देवी चोटी


महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad