Ads Area

भारत में जनसंख्या वृद्धि (Population Growth in India)

भारत में जनसंख्या वृद्धि (Population Growth in India)-

  • जनसंख्या की वृद्धि दशकीय आधार (Decadal Basis) पर देखी जाती है।
  • सन् 1901 से 2011 के मध्य भारत में जनसंख्या वृद्धि को चार अवस्थाओं में विभाजित किया जा सकता है। जैसे-
  • (I) मंद वृद्धि का काल (Period of Slow Growth)- (1901-1921)
  • (II) स्थिर वृद्धि का काल (Period of Stable Growth)- (1921-1951)
  • (III) तीव्र वृद्धि का काल (Period of High Growth Rate)- (1951-1981)
  • (IV) घटती वृद्धि का काल (Period of Declining Growth)- (1981-2011)


भारत की जनसंख्या (Population of India)-

अवधि
(Period)
जनसंख्या
(Population)
#
1901-192123-15 Cr.मंद
(Slow)
1921-195125-36 Cr.स्थिर
(Stable)
1951-198136-68 Cr.तीव्र
(High)
1981-201168-121 Cr.घटती
(Declining)


भारत में वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate in India)-

अवधि
(Period)
वार्षिक वृद्धि दर
(Annual Growth Rate)
#
1901-19210.27%मंद
(Slow)
1921-19511.45%स्थिर
(Stable)
1951-19812.9%तीव्र
(High)
1981-20112.5%घटती
(Declining)


भारत में प्राकृतिक वृद्धि दर (Natural Growth Rate in India)-

अवधि
(Period)
प्राकृतिक वृद्धि दर
(Natural Growth Rate)
(जन्म दर-मृत्यु दर)
#
1901-19211मंद
(Slow)
1921-195113स्थिर
(Stable)
1951-198123तीव्र
(High)
1981-201116घटती
(Declining)


(I) मंद वृद्धि का काल (Period of Slow Growth)- (1901-1921)

  • काल (Period)- सन् 1901 से 1921 तक
  • वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate)- 0.27%
  • जनसंख्या में वृद्धि (Growth in Population)- 23 करोड़ से 25 करोड़ 
  • जन्म दर (Birth Rate)- 48 (उच्च जन्म दर)
  • मृत्यु दर (Death Rate)- 47 (उच्च मृत्यु दर)
  • प्राकृतिक वृद्धि दर (Natural Growth Rate)- 1 (जन्म दर-मृत्यु दर)
  • सन् 1911 से 1921 के दशक में अकाल (Famine), महामारियों (Epidemics) और भोजन की कमी के कारण मृत्यु दर बहुत अधिक थी जिससे भारत में जनसंख्या वृद्धि की दर नकारात्मक (-0.31%) रही।
  • सन् 1921 को महान जनांकिकीय विभाजक (Great Demographic Divide) कहा जाता है क्योंकि सन् 1921 को बाद भारत की जनसंख्या में निरंतर वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई थी।


(II) स्थिर वृद्धि का काल (Period of Stable Growth)- (1921-1951)-

  • काल (Period)- सन् 1921 से 1951 तक
  • वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate)- 1.45%
  • जनसंख्या में वृद्धि (Growth in Population)- 25 करोड़ से 36 करोड़ 
  • जन्म दर (Birth Rate)- 40 (उच्च जन्म दर)
  • मृत्यु दर (Death Rate)- 27 (मृत्यु दर में थोड़ी कमी)
  • प्राकृतिक वृद्धि दर (Natural Growth Rate)- 13 (जन्म दर-मृत्यु दर)
  • स्थिर वृद्धि काल में अकाल (Famine) एवं महामारी (Epidemics) पर नियंत्रण पा लिया गया था। इसलिए इस काल के दौरान स्थिर वृद्धि दर्ज हुई थी।


(III) तीव्र वृद्धि का काल (Period of High Growth Rate)- (1951-1981)-

  • काल (Period)- सन् 1951 से 1981 तक
  • वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate)- 2.9%
  • जनसंख्या में वृद्धि (Growth in Population)- 36 करोड़ से 68 करोड़ 
  • जन्म दर (Birth Rate)- 4 (जन्म दर में गिरावट)
  • मृत्यु दर (Death Rate)- 12 (मृत्यु दर में गिरावट)
  • प्राकृतिक वृद्धि दर (Natural Growth Rate)- 23 (जन्म दर-मृत्यु दर)
  • परिणामस्वरुप भारत में तीव वृद्धि काल में जनसंख्या में उच्च वृद्धि दृष्टिगोचर (Visible) हुई थी।
  • सन् 1951 को द्वितीय जनांकिकीय विभाजक (Second Demographic Divide) कहा जाता है क्योंकि सन् 1951 के बाद भारत की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि प्रारम्भ हुई थी।
  • सन् 1961 से 1971 के मध्य सर्वाधिक दशकीय वृद्धि 24.8% दर्ज हुई थी जो विकास कार्यों (Economic Development) में तेजी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं (Medical Facilities) में सुधार के कारण थी।


(IV) घटती वृद्धि का काल (Period of Declining Growth)- (1981-2011)-

  • काल (Period)- सन् 1981 से 2011 तक
  • वार्षिक वृद्धि दर (Annual Growth Rate)- 2.5%
  • जनसंख्या में वृद्धि (Growth in Population)- 68 करोड़ से 121 करोड़ 
  • जन्म दर (Birth Rate)- 15 (जन्म दर में गिरावट)
  • मृत्यु दर (Death Rate)- 8 (मृत्यु दर में गिरावट)
  • प्राकृतिक वृद्धि दर (Natural Growth Rate)- 16 (जन्म दर-मृत्यु दर)
  • घटती वृद्धि काल में भारत में जनसंख्या वृद्धि दर घटने की प्रवृत्ति दृष्टिगोचर हुई जिसका प्रमुख कारण परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता को माना जाता है।


भारत में दशकीय वृद्धि (Decadal Growth in India)- (2001-2011)-

  • काल (Period)- सन् 2001 से 2011 तक

  • दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth Rate)- 17.7%

  • सन् 2001-2011 के दशक में सन् 1951 के बाद पहली बार भारत की दशकीय वृद्धि दर (Decadal Growth Rate) 20% के कम रही है।


भारत में सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले राज्य (States with highest decadal growth rate in India)-

  • भारत में सन् 2001 से 2011 तक सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले राज्य निम्नलिखित है।-
  • (I) मेघालय (Meghalaya)- 27.9% (सर्वाधिक)
  • (II) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)- 26%
  • (III) बिहार (Bihar)- 25.4%
  • (IV) जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)- 23.6%
  • (V) मिजोरम (Mizoram)- 23.5%


भारत में सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाले राज्य (States with lowest decadal growth rate in India)-

  • भारत में सन् 2001 से 2011 तक सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाले राज्य निम्नलिखित है।
  • (I) नागालैंड (Nagaland)- 0.6% (सबसे कम)
  • (II) केरल (Kerala)- 4.9%
  • (III) गोवा (Goa)- 8.2%
  • (IV) आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh)- 11%
  • (V) हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)- 12.9%
  • (VI) सिक्किम (Sikkim)- 12.9%


भारत में सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले केंद्रशासित प्रदेश (Union Territories with highest decadal growth rate in India)-

  • भारत में सन् 2001 से 2011 तक सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाले केंद्रशासित प्रदेश निम्नलिखित है।-
  • (I) दादर नागर हवेली (Dadra and Nagar Haveli)- 55.9% (सर्वाधिक)
  • (II) दमन दीव (Daman and Diu)- 53.8%
  • (III) पुडुचेरी (Puducherry)- 28.1%
  • (IV) दिल्ली (Delhi)- 21.2%
  • (V) चंडीगढ़ (Chandigarh)- 17.2%


भारत में सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाले केंद्रशासित प्रदेश (Union Territories with lowest decadal growth rate in India)-

  • भारत में सन् 2001 से 2011 तक सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाले केंद्रशासित प्रदेश निम्नलिखित है।-
  • (I) लक्षद्वीप (Lakshadweep)- 6.3% (सबसे कम)
  • (II) अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar Island)- 6.9%
  • (III) चंडीगढ़ (Chandigarh)- 17.2%
  • (IV) दिल्ली (Delhi)- 21.2%
  • (V) पुडुचेरी (Puducherry)- 28.1%


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad