Ads Area

राजस्थान की मीठे पानी की झीलें (Fresh Water Lakes of Rajasthan)

राजस्थान की मीठे पानी की झीलें (Fresh Water Lakes of Rajasthan)-

  • राजस्थान में मीठे पानी की झीलों का पानी मीठा होने का कारण वर्षा जल (ताजा पानी) को माना जाता है अर्थात् मीठे पानी की झीलें वर्षा पर निर्भर होती है।
  • राजस्थान में मीठे पानी की सर्वाधिक झीलें उदयपुर जिले में स्थित है।

 

राजस्थान में मीठे पानी की झीलें (Fresh Water Lakes in Rajasthan)-

  • 1. जयसमंद झील (सलूम्बर, राजस्थान)
  • 2. पिछोला झील (उदयपुर, राजस्थान)
  • 3. फतेह सागर झील (उदयपुर, राजस्थान)
  • 4. रंग सागर झील (उदयपुर, राजस्थान)
  • 5. उदयसागर झील (उदयपुर, राजस्थान)
  • 6. दूध तलाई झील (उदयपुर, राजस्थान)
  • 7. बड़ी झील या जाना सागर या जियान सागर (उदयपुर, राजस्थान)
  • 8. राजसमंद झील (राजसमंद, राजस्थान)
  • 9. नक्की झील (सिरोही, राजस्थान)
  • 10. आनासागर झील (अजमेर, राजस्थान)
  • 11. फॉय सागर झील (अजमेर, राजस्थान)
  • 12. पुष्कर झील (पुष्कर, अजमेर, राजस्थान)
  • 13. कायलाना झील (जोधपुर, राजस्थान)
  • 14. कोलायत झील (बीकानेर, राजस्थान)
  • 15. गजनेर झील (गजनेर, बीकानेर, राजस्थान)
  • 16. सिलीसेढ़ झील (अलवर, राजस्थान)
  • 17. रामगढ़ झील (बारां, राजस्थान)
  • 18. तलवाड़ा झील (तलवाड़ा गाँव, हनुमानगढ़, राजस्थान)
  • 19. अनूप सागर झील (बीकानेर, राजस्थान)
  • 20. सूरसागर झील (बीकानेर, राजस्थान)
  • 21. बुझ झील (जैसलमेर, राजस्थान)
  • 22. आनंद सागर झील (बांसवाड़ा, राजस्थान)
  • 23. मानसागर झील (जयपुर, राजस्थान)
  • 24. कनक सागर (बूंदी, राजस्थान)
  • 25. एडवर्ड सागर या गैब सागर या गैपसागर (डूंगरपुर, राजस्थान)
  • 26. नवलखा झील (बूंदी, राजस्थान)
  • 27. मावठा झील (जयपुर, राजस्थान)
  • 28. अमर सागर झील (जैसलमेर, राजस्थान)
  • 29. नन्दसमंद झील (राजसमंद, राजस्थान)
  • 30. देलाव सागर या देलाव तालाब (बांसवाड़ा)
  • 31. जयसमंद झील (अलवर, राजस्थान)
  • 32. नंदसमंद झील (राजसमंज, राजस्थान)
  • 33. सरदार समंद झील (पाली, राजस्थान)
  • 34. बाल समंद झील (जोधपुर, राजस्थान)
  • 35. जैत सागर (बूंदी, राजस्थान)
  • 36. मानसरोवर झील (सवाई माधोपुर, राजस्थान)
  • 37. मानसरोवर झील या काड़ला झील (झालावाड़, राजस्थान)
  • 38. पन्ना शाह तालाब (खेतड़ी, झुंझुनूं, राजस्थान)
  • 39. राम सागर झील (धौलपुर, राजस्थान)
  • 40. तालाब शाही (धौलपुर, राजस्थान)
  • 41. गड़ीसर झील (जैसलमेर, राजस्थान)
  • 42. बंध बारेठा झील (भरतपुर, राजस्थान)
  • 43. बुड्ढा जोहड़ (श्री गंगानगर, राजस्थान)


1. जयसमंद झील (सलूम्बर, राजस्थान)-

  • स्थित- जयसमंद झील सलूम्बर में गोमती नदी पर स्थित मीठे पानी की झील है। (पहले उदयपुर में थी)
  • निर्माण- जयसमंद झील का निर्माण 1685 से 1691 ई. तक महाराणा जयसिंह द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • जयसमंद झील में कुल 7 टापू स्थित है जिसमें सबसे बड़े टापू को बाबा का भाखड़ा या बाबा का मगरा व सबसे छोटे टापू को प्यारी कहा जाता है।
  • जयसमंद झील में स्थित टापूओं पर भील मीणा जनजाति निवास करती है। (भील, मीणा, भील मीणा तीनों अलग-अलग जनजातियां)
  • जयसमंद झील राजस्थान में सर्वाधिक टापू वाली झील है।
  • जयसमंद झील को ढेबर झील भी कहा जाता है क्योंकि जयसमंद झील ढेबर नाल में स्थित है।
  • जयसमंद झील राजस्थान में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • वुलर झील (जम्मू और कश्मीर) भारत में सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • जयसमंद झील राजस्थान में सबसे बड़ी मीठे पानी की कृत्रिम झील है।
  • 1950 में जयसमंद झील को सिंचाई हेतु शुरू किया गया था।
  • जयसमंद झील राजस्थान की एकमात्र झील है जिससे नहरें निकाली गयी है।
  • 1950 में जयसमंद झील से सिंचाई हेतु दो नहरें निकाली गयी है। जैसे-
  • (I) श्यामपुरा नहर
  • (II) भाट नहर
  • जयसमंद झील के किनारे नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। (शिव मंदिर)
  • नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण महाराणा जयसिंह ने करवाया था।
  • राजस्थान में हाथियों की प्रतिमा जयसमंद झील के पास बनायी गई है।
  • जयसमंद झील में जलचरों की संख्या अधिक होने के कारण जयसमंद झील को जलचरों की बस्ती (Colony of Aquatic Animals) भी कहा जाता है।
  • जयसमंद झील एक अभयारण्य भी है।


2. पिछोला झील (उदयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- पिछोला झील उदयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- 1388 ई. में राणा लाखा के शासन काल में बंजारे ने बैल की स्मृति में पिछोला झील का निर्माण करवाया था।
  • पिछोला झील में सीसारमा व बुझड़ा नदियों का पानी आता है। अर्थात् सीसारमा व बुझड़ा नदियों को नियंत्रित कर पिछोला झील का निर्माण करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • पिछोला झील के पास नटनी का चबूतरा स्थित है।
  • नटनी के चबूतरे का निर्माण राणा लाखा ने करवाया था।
  • पिछोला झील में जग मंदिर एवं जग निवास स्थित है।
  • जग मंदिर पहले बनाया गया बाद में जग निवास बनाया गया था।
  • जग मंदिर का निर्माण मेवाड़ के राजा कर्णसिंह ने प्रारम्भ करवाया था।
  • मेवाड़ के राजा जगतसिंह-I ने जग मंदिर का निर्माण पूरा करवाया था।
  • जगनिवास का निर्माण जगतसिंह-II ने करवाया था।
  • वर्तमान में जग मंदिर व जगनिवास होटल लैक पैलेस के रूप में संचालित है।
  • पिछोला झील के पास उदयपुर में सिटी पैलेस भी स्थित है।
  • मेवाड़ के राजा करण सिंह के शासन काल में उत्तराधिकारी संघर्ष के दौरान शाहजहाँ ने जग मंदिर में शरण ली थी।
  • शाहजहाँ ने जगमंदिर से प्रेरित होकर ताजमहल का निर्माण करवाया था।
  • पिछोला झील का अतिरिक्त पानी फतेह सागर झील में वितरित किया जाता है।
  • पिछोला झील व फतेहसागर झील को स्वरुप सागर चैनल या लिंक के द्वारा जोड़ा गया है।
  • स्वरुप सागर चैनल की आकृति धनुषाकार है।
  • 1388 ई. पिछोला झील के अतिरिक्त पानी को देवाली गाँव के देवाली तालाब में इकट्ठा किया जाता था। जिसे फतेह सागर झील कहा जाता है।
  • 1688 ई. में महाराणा जयसिंह के शासन काल में देवाली तालाब पर ड्यूक ऑफ कनॉट डैम (फतेह सागर झील) का निर्माण करवाया गया।
  • 1888 ई. में महाराणा फतेह सिंह ड्यूक ऑफ कनॉट डैम (फतेह सागर झील) का पुनःनिर्माण करवाया था इसलिए इस झील को फतेहसागर झील कहा जाता है।
  • फतेहसागर झील (ड्यूक ऑफ कनॉट डैम) का निर्माण महाराणा जयसिंह (ड्यूक ऑफ कनॉट) द्वारा करवाया गया था।
  • पिछोला झील "राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना" में शामिल है।
  • राजस्थान की पहली सोलर नाव (सोलर बोट) का संचालन पिछोला झील में किया गया है।
  • पिछोला झील के पास माछला मगरा पहाड़ी स्थित है जहाँ राजस्थान का दूसरा रोप वे स्थित है।
  • पिछोला झील के पास एक तालाब बना है जिसे दूध तलाई कहा जाता है।
  • दूध तलाई तालाब को ही दूध तलाई झील कहा जाता है।
  • पिछोला झील के पास स्थित माछला मगरा पहाड़ी को दूध तलाई तालाब से रोप वे के द्वारा जोड़ा गया है।
  • राजस्थान का पहला रोप वे सुंधा माता मंदिर जालौर में स्थित है।


3. फतेह सागर झील (उदयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- फतेह सागर झील उदयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- फतेह सागर झील का निर्माण 1688 ई. में महाराणा जयसिंह के द्वारा करवाया गया था।
  • पुनर्निर्माण- फतेह सागर झील का पुनर्निर्माण 1888 ई. में महाराणा फतेहसिंह के द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • फतेह सागर झील में सीसारमा व बुझड़ा नदियों का पानी आता है।
  • फतेह सागर झील के मध्य नेहरू उद्यान स्थित है।
  • फतेह सागर झील के किनारे टेलिस्कोप लगाया गया है।
  • फतेह सागर झील के किनारे सौर वेधशाला स्थित है।
  • फतेह सागर झील के पास वर्चुअल फिश एक्वेरियम स्थापित किया गया है।
  • फतेह सागर झील "राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना" में शामिल है।


4. रंग सागर झील (उदयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- रंग सागर झील उदयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- अमर सिंह बड़वा के द्वारा करवाया गया था।

  • विशेषताएं-

  • रंग सागर झील को अमर कूंट झील भी कहा जाता है।
  • रंग सागर झील को पिछोला झील व स्वरुप सागर चैनल या लिंक से जोड़ा गया है।
  • रंग सागर झील में सीसारमा व बुझड़ा नदियों का पानी आता है।


5. उदयसागर झील (उदयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- उदयसागर झील उदयपुर में आयड़ या बेड़च नदी पर स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- उदयसागर झील का निर्माण 1559 से 1564 ई. तक महाराणा उदय सिंह द्वारा करवाया गया था।

  • विशेषताएं-

  • आयड़ नदी उदयसागर झील में गिरने के बाद बेड़च नदी के नाम से जानी जाती है।


6. दूध तलाई झील (उदयपुर, राजस्थान)- 

  • स्थित- दूध तलाई झील उदयपुर में पिछोला झील के पास स्थित मीठे पानी की झील या तालाब है।
  • विशेष-
  • दूध बावड़ी सिरोही में स्थित है।
  • लाहिनी बावड़ी सिरोही में स्थित है। जो राजस्थान की सबसे पूरानी बावड़ी है।
  • बूंदी को राजस्थान में बावड़ियों का शहर कहा जाता है।


7. बड़ी झील या जाना सागर या जियान सागर (उदयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- बड़ी झील या जाना सागर झील उदयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  • बड़ी झील को ही जाना सागर झील या जियान सागर झील भी कहा जाता है।
  • राजसिंह ने अपनी माता जाना देवी के नाम पर उदयपुर के बड़ी गाँव में झील का निर्माण करवाया जिसे जाना सागर झील या बड़ी झील कहा जाता है।


8. राजसमंद झील (राजसमंद, राजस्थान)-

  • स्थित- राजसमंद झील राजसमंद में गोमती नदी पर स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- राजसमंद झील का निर्माण 1662 से 1676 ई. तक (14 वर्ष) महाराणा राज सिंह ने करवाया था।
  • विशेषताएं-
  • राजसमंद झील के उत्तरी भाग को नौ चोकी पाल कहा जाता है। अर्थात् राजसमंद झील के उत्तरी भाग में 9 सीढ़ियां बनी हुई है जिन्हें नौ चौकी पाल कहा जाता है
  • राजसमंद झील अकाल राहत के लिए बनाई गई भारत की पहली झील है।
  • विशेष- नागौर दरबार के दौरान अकबर ने नागौर में शुक्र तालाब का निर्माण करवाया था जो अकाल राहत के लिए बनाया गया भारत का पहला तालाब है।
  • राजसमंद झील के किनारे महाराणा राजसिंह ने 25 शिलालेख लगवाये जिन्हें राज प्रशस्ति कहा जाता है।
  • यह 25 शिलालेख मार्बल या संगमरमर के पत्थरों पर लिखवाये गये थे।
  • राज प्रशस्ति के लेखक महाराणा राजसिंह के दरबारी कवि रणछोड़ भट्ट तेलंग थे।
  • राज प्रशस्ति संस्कृत भाषा में लिखी गई।
  • राजसमंद झील के पास द्वारिकाधीश मंदिर व घेवर माता का मंदिर स्थित है।
  • राजसमंद झील के किनारे सूर्य घड़ी के अवशेष प्राप्त हुये है।
  • राजसमंद झील के निर्माण में सर्वाधिक लोगों का योगदान रहा है। (लगभग 60,000 लोग)


9. नक्की झील (सिरोही, राजस्थान)-

  • स्थित- नक्की झील सिरोही में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • गहराई- 35 मीटर
  • ऊँचाई- 1200 मीटर (समुद्र तल से)
  • विशेषताएं-
  • नक्की झील एक क्रेटर झील या कॉल्डेरा झील है। (ज्वालामुखी झील)
  • लोक कहावतों के अनुसार नक्की झील का निर्माण नाखूनों से किया गया है।
  • नक्की झील राजस्थान की सबसे ऊँची झील है। (1200 मीटर)
  • नक्की झील राजस्थान की सबसे गहरी झील है। (35 मीटर)
  • नक्की झील में गरासिया जनजाति द्वारा अस्थियों का विसर्जन किया जाता है।
  • नक्की झील राजस्थान की एकमात्र ऐसी झील है जो हिल स्टेशन (माउंट आबू) पर स्थित है।
  • राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) है।
  • नक्की झील राजस्थान की एकमात्र ऐसी झील है जो शीत ऋतु में जमती है।
  • नक्की झील के किनारे टॉड रॉक, नन रॉक, नंदी रॉक व हॉर्न रॉक जैसी प्रमुख चट्टानें स्थित है।
  • नक्की झील पर सूर्यास्त बिन्दु (Sunset Point) प्रसिद्ध है।


10. आनासागर झील (अजमेर, राजस्थान)-

  • स्थित- आनासागर झील अजमेर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- आनासागर झील का निर्माण 1136 से 1137 ई. तक अर्णोराज चौहान के द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • अर्णोराज चौहान को आना जी के नाम से भी जाना जाता था।
  • आनासागर झील बांडी नदी पर स्थित है।
  • बांडी, बनास नदी की सहायक नदी है।
  • आनासागर झील की पास दौलत बाग स्थित है जिसका निर्माण जहाँगीर ने करवाया था।
  • दौलत बाग को वर्तमान में सुभाष उद्यान कहा जाता है।
  • आनासागर झील के किनारे 5 बारहदरी स्थित है जिनका निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था।


11. फॉय सागर झील (अजमेर, राजस्थान)-

  • स्थित- फॉय सागर अजमेर जिले में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- फॉय सागर झील का निर्माण 1891 से 1892 तक इंजीनियर फॉय द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • फॉय सागर झील बांडी नदी पर स्थित है।
  • बांडी, बनास नदी की सहायक नदी है।
  • फॉय सागर झील अकाल राहत के लिए बनाई गई राजस्थान की दूसरी झील है।
  • राजसमंद झील अकाल राहत के लिए बनाई गई राजस्थान की पहली झील है।


12. पुष्कर झील (पुष्कर, अजमेर, राजस्थान)-

  • स्थित- पुष्कर झील अजमेर के पुष्कर नामक स्थान पर स्थित मीठे पानी की झील है।
  • पुष्कर एक क्रेटर झील है। (ज्वालामुखी झील)
  • अन्य नाम- पांचवा तीर्थ, तीर्थों का मामा, तीर्थ राज, राजस्थान का कोंकण तीर्थ, अर्द्ध चंद्राकार झील, बावन घाट झील
  • तीर्थों का भांजा- मचकुंड तीर्थ (धौलपुर)
  • तीर्थों की नानी- देवयानी तीर्थ (सांभर झील, जयपुर)
  • तीर्थों का मामा- पुष्कर झील (पुष्कर, अजमेर)
  • विशेषताएं-
  • पुष्कर झील के पास 52 घाट बने हुये है इसी कारण पुष्कर को बावन घाटा झील कहा जाता है।
  • इन 52 घाटों में ब्रह्म घाट स्थित है।
  • इस ब्रह्म घाट पर ब्रह्मा जी का मंदिर स्थित है।
  • इन 52 घाटों में क्वीन मेरी जनाना घाट स्थित है जिसका निर्माण ब्रिटेन की महारानी मेरी के द्वारा करवाया गया था इसलिए जनाना घाट को मेरी घाट भी कहा जाता है।
  • मैरी घाट को गांधी घाट भी कहा जाता है।
  • पुष्कर झील राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है।
  • पुष्कर झील राजस्थान की सबसे पवित्र झील है।
  • पुष्कर झील के किनारे कार्तिक पूर्णिमा के दिन मेले का आयोजन किया जाता है जिसे राजस्थान का रंगीला मेला कहा जाता है। (पशु मेला)
  • पुष्कर झील में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपक जलते हैं। अर्थात् दीपदान किया जाता है।
  • पुष्कर झील राजस्थान की मुख्य पवित्र झील है जहाँ प्रमुख व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन किया गया है। जैसे- महात्मा गांधी, बाबा साहेब ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी
  • पुष्कर झील अर्द्धचंद्राकार आकृति में बनी झील है।
  • अर्द्धचंद्राकार बालुका स्तूप- बरखान बालुका स्तूप
  • अर्द्धचंद्राकार पहाड़ियां- बूंदी व मुकुंदरा की पहाड़ियां
  • अर्द्धचंद्राकार जिला- सीकर
  • अर्द्धचंद्राकार झील- पुष्कर झील


13. कायलाना झील (जोधपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- कायलाना झील या सर प्रताप सागर झील जोधपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- कायलाना झील का निर्माण 1872 ई. में सर प्रताप सिंह के द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • कायलाना झील को ही सर प्रताप सागर झील कहा जाता है।
  • कायलाना झील को जलापूर्ति इंदिरा गांधी नहर परियोजना से की जाती है। अर्थात् इंदिरा गांधी नहर की राजीव गांधी लिफ्ट द्वारा कायलाना झील की जलापूर्ति की जाती है।
  • कायलाना झील राजस्थान की एकमात्रा ऐसी झील है जो इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) से जुड़ी हुई है।
  • इंदिरा गांधी नहर को सतलज व व्यास नदियों के संगम पर स्थित हरिकै बैराज से निकाला गया है।
  • तख्त सिंह व भीम सिंह के द्वारा बनाये गये बगीचे व महलों को तुड़वाकर कायलाना झील का निर्माण करवाया गया था।


14. कोलायत झील (बीकानेर, राजस्थान)-

  • स्थित- कोलायत झील बीकानेर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- कोलायत झील का निर्माण कपिल मुनि के करवाया था।
  • विशेषताएँ-
  • कोलायत झील को कपिल सरोवर भी कहा जाता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन कोलायत झील के किनारे मेले का आयोजन किया जाता है।
  • पुष्कर झील की तरह कोलायत झील में भी दीपदान किया जाता है।
  • पुष्कर झील की तरह कोलायत झील के किनारे 52 घाट स्थित है।
  • चारण जाति कोलायत झील के दर्शन नहीं करती है क्योंकि करणी माता के बच्चे की मृत्यु कोलायत झील में डुबने से हो गयी थी।
  • करणी माता ने यह बच्चा अपनी बहन से गोद लिया था।
  • कोलायत झील को मरु उद्यान या नखलिस्तान भी कहा जाता है।


15. गजनेर झील (गजनेर, बीकानेर, राजस्थान)-

  • स्थित- गजनेर बीकानेर के गजनेर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- गजनेर झील का निर्माण बीकानेर के महाराजा गजसिंह के द्वारा करवाया गया था।

  • विशेषताएं-

  • गजनेर झील को "पानी का शुद्ध दर्पण" (A Clean Mirror of Water) कहा जाता है।


16. सिलीसेढ़ झील (अलवर, राजस्थान)-

  • स्थित- सिलीसेढ़ी झील अलवर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- सिलीसेढ़ झील का निर्माण अलवर के महाराजा विनयसिंह के द्वारा करवाया गया था।

  • विशेषताएं-

  • सिलीसेढ़ झील स्वर्णिम त्रिकोण या गोल्डन ट्रायंगल (जयपुर, दिल्ली, आगरा) पर स्थित है।
  • सिलीसेढ़ झील को राजस्थान का नंदन कानन कहा जाता है।


17. रामगढ़ झील (बारां, राजस्थान)- 

  • स्थित- रामगढ़ झील बारां में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  • रामगढ़ एक क्रेटर झील है।
  • विज्ञानिकों के अनुसार रामगढ़ झील एक उल्का पिंड झील है।
  • रामगढ़ झील हाड़ौती की घोड़े की नाल जैसी पहाड़ियों के मध्य स्थित है।
  • रामगढ़ झील को यूनेस्को (UNESCO) की भू विरासत स्थल (Geo Heritage Site) में शामिल किया गया है।
  • रामगढ़ झील को अर्थ इम्पैक्ट डेटाबेस सोसायटी ऑफ कनाडा द्वारा विश्व के 200वें क्रेटर की मान्यता प्रदान की गई है।
  • भारत की कुल 3 झीलों को यूनेस्को (UNESCO) की भू विरासत स्थल (Geo Heritage Site) में शामिल किया गया है। जैसे-
  • (I) लोनार झील (महाराष्ट्र)
  • (II) ढाला झील (मध्य प्रदेश)
  • (III) रागमढ़ झील (बारां, राजस्थान)
  • रागमढ़ झील राजस्थान की एकमात्र झील है जो यूनेस्को के भू-विरासत स्थल में शामिल है।


18. तलवाड़ा झील (तलवाड़ा गाँव, हनुमानगढ़, राजस्थान)-

  • स्थित- तलवाड़ा झील हनुमानगढ़ के तलवाड़ा गाँव में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  • तलवाड़ा झील घग्गर नदी पर स्थित है।


19. अनूप सागर झील (बीकानेर, राजस्थान)-

  • स्थित- अनूप सागर झील बीकानरे में स्थित मीठे पानी की झील है।

  • विशेष- अनूपगढ़ श्री गंगानगर में स्थित है।


20. सूरसागर झील (बीकानेर, राजस्थान)-

  • स्थित- सूरसागर झील बीकानेर में स्थित मीठे पानी की झील है।

  • विशेष- सूरतसगढ़ श्री गंगानगर में स्थित है।


21. बुझ झील (जैसलमेर, राजस्थान)-

  • स्थित- बुझ झील जैसलमेर में स्थित मीठे पानी की झील है।

  • विशेषताएं-

  • बुझ झील काकनी नदी पर स्थित है।


22. आनंद सागर झील (बांसवाड़ा, राजस्थान)-

  • स्थित- आनंद सागर झील बांसवाड़ा में स्थित मीठे पानी की झील है।

  • विशेषताएं-

  • आनंद सागर झील को बाई तालाब भी कहा जाता है।


23. मानसागर झील (जयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- मानसागर झील जयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- मानसागर झील का निर्माण जयपुर के राजा मानसिंह के द्वारा 1610 ई. में करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • मानसागर झील राजस्थान की सबसे अधिक प्रदूषित झील है।
  • मानसागर झील से पहले राजस्थान की सबसे अधिक प्रदूषित पुष्कर झील थी।
  • मानसागर झील में स्थित महल को जल महल कहा जाता है।
  • मानसागर झील में द्रव्यवती नदी का पानी आता है।
  • द्रव्यवती नदी को अमानीशाह नाला भी कहा जाता है।


24. कनक सागर (बूंदी, राजस्थान)-

  • स्थित- कनक सागर बूंदी में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  •  कनक सागर झील को दुगारी बांध भी कहा जाता है।


25. एडवर्ड सागर या गैब सागर या गैपसागर (डूंगरपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- एडवर्ड सागर डूंगरपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • निर्माण- एडवर्ड सागर झील का निर्माण गोपीनाथ द्वारा करवाया गया था।
  • विशेषताएं-
  • एडवर्ड सागर को गैब सागर या गैप सागर झील भी कहा जाता है।


26. नवलखा झील (बूंदी, राजस्थान)-

  • स्थित- नवलखा झील बूंदी में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेष-
  • नवलखा बांवड़ी- डूंगरपुर
  • नवलखा तालाब- बारां
  • नवलखा झील- बूंदी


27. मावठा झील (जयपुर, राजस्थान)-

  • स्थित- मावठा झील जयपुर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  • मावठा झील आमेर पैलेस या आमेर दुर्ग के पास या नीचे स्थित है।


28. अमर सागर झील (जैसलमेर, राजस्थान)-

  • स्थित- अमर सागर झील जैसलमेर में स्थित मीठे पानी की झील है।
  • विशेषताएं-
  • 10 अप्रैल 1999 को राजस्थान का पहला पवन ऊर्जा संयंत्र अमर सागर झील में स्थापित किया गया था।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad