Ads Area

राजस्थान का अपवाह तंत्र (Drainage System of Rajasthan)

राजस्थान का अपवाह तंत्र (Drainage System of Rajasthan)-

  • संगम के आधार पर राजस्थान के अपवाह तंत्र को तीन भागों में बांटा गया है। जैसे-
  • (अ) अरब सागरीय नदियां (Arabian Sea Rivers)- 17%
  • (ब) अन्तःप्रवाही नदियां (Inland Drainage Rivers)- 60%
  • (स) बंगाल की खाड़ी की नदियां (Bay of Bengal Rivers)- 23%


राजस्थान के अपवाह तंत्र की विशेषताएं (Features of Drainage System of Rajasthan)-

  • राजस्थान का अपवाह तंत्र मानसून पर आधारित है अर्थात् राजस्थान में मौसमी नदियां है।
  • राजस्थान में अन्तःप्रवाही नदियां सर्वाधिक है क्योंकि राजस्थान में मरुस्थल का विस्तार अधिक है।
  • अरावली राजस्थान के अपवाह तंत्र को दो भागों में बांटती है इस कारण अरवाली को राजस्थान की जल विभाजक रेखा कहा जाता है।-
  • (अ) अरब सागरीय नदियां (Arabian Sea Rivers)- अरावली के पश्चिम में
  • (ब) बंगाल की खाड़ी की नदियां (Bay of Bengal Rovers)- अरावली के पूर्व में
  • भारत के कुल सतही जल (नदी जल) में राजस्थान का योगदान 1.16% है।
  • भारत में कुल भूमिगत जल में राजस्थान का योगदान 1.72% है।
  • राजस्थान के अपवाह तंत्र में मुख्य नदियां या मुख्य नदी बेसिन 15 है।
  • राजस्थान के अपवाह तंत्र में सहायक नदियां या उप-बेसिन 58 है।


(अ) अरब सागरीय नदियां (Arabian Sea Rivers)- 17%

  • 1. लूनी नदी (Luni River)
  • 2. माही नदी (Mahi River)
  • 3. पश्चिम बनास नदी (West Banas River)
  • 4. साबरमती नदी (Sabarmati River)


1.👉लूनी नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

2.👉माही नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

3.👉पश्चिम बनास नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

4.👉साबरमती नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।


    (ब) अन्तः प्रवाही नदियां (Inland Drainage Rivers)- 60%

    • 1. घग्गर नदी (Ghaggar River)
    • 2. कांतली नदी (Kantali River)
    • 3. साबी नदी (Sabi River) या साहिबी नदी (Sahibi River)
    • 4. बाणगंगा नदी (Banganga River)
    • 5. रूपारेल नदी (Ruparel River)
    • 6. काकनी नदी (Kakani River) या काकनेय नदी (Kakney River)


    1.👉घग्गर नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    2.👉कांतली नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    3.👉साबी नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    4.👉बाणगंगा नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    5.👉रूपारेल नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    6.👉काकनी नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।


    7. अन्य अन्तःप्रवाही नदियां (Other Inland Rivers)-

    • सांभर झील तीन जिलों की सीमा पर स्थित है। जैसे- जयपुर ग्रामीण जिला, अजमेर जिला, डीडवाना कुचामन जिला
    • राजस्थान में सर्वाधिक खारे पानी की झीलें डीडवाना कुचामन में है। जैसे- डीडवाना झील, कुचामन झील, नावा झील
    • (I) खारी नदी (Khari River)-
    • उद्गम (Origin)- खारी नदी का उद्गम डीडवाना कुचामन जिले से होता है।
    • संगम (Confluence)- खारी नदी का संगम सांभर झील में होता है।
    • (II) तुरतमती नदी (Turatmati River)-
    • उद्गम (Origin)- तुरतमती नदी का उद्गम डीडवाना कुचामन जिले की नावा तहसील से होता है।
    • संगम (Confluence)- तुरतमती नदी का संगम सांभर झील में होता है।
    • (III) मेंथा (Mentha River) या मेंडा नदी (Menda River)-
    • उद्गम (Origin)- मेंथा या मेंडा नदी का उद्गम जयपुर की मनोहरपुर पहाड़ी से होता है।
    • संगम (Confluence)- मेंथा या मेंडा नदी का संगम सांभर झील में होता है।
    • (IV) खंडेल नदी (Khandel River)-
    • उद्गम (Origin)- खंडेल नदी का उद्गम सीकर की खंडेला पहाड़ी से होता है।
    • संगम (Confluence)- खंडेल नदी का संगम सांभर झील में होता है।
    • (V) रूपनगढ़ नदी (Roopangarh River)-
    • उद्गम (Origin)- रूपनगढ़ नदी का उद्गम अजमेर की नाग पहाड़ी से होता है।
    • संगम (Confluence)- रूपनगढ़ नदी का संगम सांभर झील में होता है।
    • राजस्थान में सांभर झील का निर्माण 5 अन्तः प्रवाही नदियों से होता है। जैसे- खारी नदी, तुरतमती नदी, मेंथा या मेंडा नदी, खंडेल नदी, रूपनगढ़ नदी 
    • विश्व, भारत व राजस्थान में वृक्षाकार (द्रुमाकृतिक) आकार की नदियां सर्वाधिक पायी जाती है।
    • सांभर में सर्वाधिक लवणता लाने वाली नदी मेंथा नदी (Mentha River) या मेडा नदी (Menda River) है।
    • सांंभर झील अभिकेंद्रीय नदी प्रतिरूप (Centripetal River Pattern) का उदाहरण है।
    • अपकेंद्रीय नदी प्रतिरूप- एक बिंदु से नदियों का बाहर की ओर जाना अपकेंद्रीय नदी प्रतिरूप कहलाता है।
    • अभिकेंद्रीय नदी प्रतिरूप- नदियों का बाहर से एक बिंदु या जल बेसिन में आकर मिलना अभिकेंद्रीय नदी प्रतिरूप कहलाता है।


    (स) बंगाल की खाड़ी की नदियां (Bay of Bengal Rivers)- 23%

    • 1. चम्बल नदी (Chambal River)
    • 2. बनास नदी (Banas River)
    • 3. आयड़ (Ayar River) या बेड़च नदी (Berach River)
    • 4. गंभीर नदी (Gambhir River)


    1.👉चम्बल नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    2.👉बनास नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    3.👉आयड़ या बेड़च नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।

    4.👉गंभीर या उटगंन नदी की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें।


    राजस्थान में नदियां (Rivers in Rajasthan)-

    • सर्वाधिक (Maximum)-
    • (I) जिला (District)- राजस्थान में सर्वाधिक नदियां चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।
    • (II) संभाग (Division)- राजस्थान में सर्वाधिक नदियां कोटा संभाग में स्थित है।
    • न्यूनतम (Minimum)-
    • (I) जिला (District)- राजस्थान में न्यूनतम नदियां बीकानेर व चूरू जिले में स्थित है।
    • (II) संभाग (Division)- राजस्थान में न्यूनतम नदियां बीकानेर संभाग में स्थित है।
    • विशेष- बीकानेर व चूरू जिलों में कोई नदी नहीं है।


    राजस्थान में लम्बाई की दृष्टि से प्रसिद्ध नदियां (Famous rivers in terms of length in Rajasthan)-

    • राजस्थान में सबसे लम्बी अन्तः प्रवाही नदी- कांतली नदी (काटली नदी)
    • राजस्थान की सबसे लम्बी अन्तः प्रवाही नदी- घग्घर नदी
    • भारत की सबसे लम्बी अन्तः प्रवाही नदी- घग्घर नदी
    • उत्तरी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी- घग्घर नदी
    • पश्चिमी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी- लूनी नदी
    • भारत में मरुस्थल की सबसे लम्बी नदी- लूनी नदी
    • दक्षिणी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी- माही नदी
    • राजस्थान में आदिवासी क्षेत्र की सबसे लम्बी नदी- माही नदी
    • पूर्वी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी- चम्बल नदी
    • राजस्थान की सबसे लम्बी नदी- चम्बल नदी
    • राजस्थान में सबसे लम्बी नदी- बनास नदी (केवल या पूर्णतः राजस्थान में)


    राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी नदियां (Longest Rivers of Rajasthan)-

    • राजस्थान की सर्वाधिक लम्बी नदियां क्रमशः-
    • 1. चम्बल नदी (Chambal River)- 1051 किलोमीटर
    • 2. माही नदी (Mahi River)- 576 किलोमीटर
    • 3. बनास नदी (Banas River)- 512 किलोमीटर
    • 4. लूनी नदी (Luni River)- 495 किलोमीटर


    राजस्थान में सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र वाली नदियां (Rivers with highest drainage area in Rajasthan)-

    • राजस्थान में सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र वाली नदियां क्रमशः-

    • 1. बनास नदी (Banas River)
    • 2. लूनी नदी (Luni River)
    • 3. चम्बल नदी (Chambal River)
    • 4. माही नदी (Mahi River)
    • विशेष- राजस्थान की सर्वाधिक अपवाह क्षेत्र वाली नदी चम्बल नदी है। अर्थात् राजस्थान की वह नदी जिसका अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है- चम्बल नदी


    राजस्थान में सर्वाधिक उप-बेसिन (Maximum Sub-Basins in Rajasthan)-

    • राजस्थान में सर्वाधिक उप-बेसिन वाली नदियां क्रमशः-
    • 1. लूनी नदी (Luni River)- 12 उप-बेसिन
    • 2. बनास नदी (Banas River)- 10 उप बेसिन
    • 3. चम्बल नदी (Chambal River)- 7 उप-बेसिन
    • 4. माही नदी (Mahi River)- 6 उप-बेसिन
    • बेसिन (Basin)- मुख्य नदी
    • उप-बेसिन (Sub Basin)- मुख्य सहायक नदी
    • सूक्ष्म-बेसिन (Micro Basin)- मुख्य सहायक नदी की सहायक नदी


    राजस्थान में सर्वाधिक जल उपलब्धता वाली नदियां (Rivers with maximum water availability in Rajasthan)-

    • राजस्थान में जल उपलब्धता की दृष्टि से सबसे बड़ी नदियां क्रमशः-
    • 1. चम्बल नदी (Chambal River)
    • 2. बनास नदी (Banas River)
    • 3. माही नदी (Mahi River)


    राजस्थान की प्रमुख, मुख्य एवं सहायक नदियां (Famous, Main and Tributaries of Rajasthan)-

    • 1. पश्चिम बनास नदी (West Banas River)- अरब सागर का भाग
    • 2. बनास नदी (Banas River)- बंगाल की खाड़ी का भाग
    • 3. सुकली नदी (Sukali River)- पश्चिम बनास नदी की सहायक नदी
    • 4. सुकड़ी नदी (Sukari River)- लूनी नदी की सहायक नदी
    • 5. सीपू नदी (Seepu River)- पश्चिम बनास नदी की सहायक नदी
    • 6. सीप नदी (Seep River)- चम्बल नदी की सहायक नदी
    • 7. सागी नदी (Sagi River)- लूनी नदी की सहायक नदी
    • 8. साबी नदी (Sabi River)- अन्तः प्रवाही नदी
    • 9. काकनी नदी (Kakani River)- जैसलमेर की मसूरदी
    • 10. कांतली या काटली नदी (Kantali River)- तोरावाटी की नदी
    • 11. रूपारेल नदी (Ruparel River)- अलवर से निकलकर मोती झील (भरतपुर) में जाती है। (अन्तः प्रवाही)
    • 12. रूनगढ़ नदी (Rupangarh River)- अजमेर के निकलकर सांभर झील में जाती है। (अन्तः प्रवाही)
    • 13. कालीसिंध नदी (Kalisindh River)- चम्बल नदी की सहायक नदी (मध्य प्रदेश से निकलकर कोट में मिलती है।)
    • 14. कालीसिल नदी (Kalisil River)- बनास नदी की सहायक नदी (करौली से निकलकर सवाई माधोपुर में मिलती है।)
    • 15. मान्सी नदी (Mansi River)- बनास नदी की सहायक नदी है।
    • 16. मानसी नदी (Mansi River)- मानसी नदी वाकल नदी में मिलती है बाद में मानसी-वाकल नदियां मिलकर साबरमती नदी में मिलती है।
    • 17. मोरेल नदी (Morel River)- बनास नदी की सहायक नदी
    • 18. मोरेन नदी (Moren River)- माही नदी की सहायक नदी
    • 19. गंभीर नदी (Gambhir River)- यमुना नदी की सहायक नदी
    • 20. गंभीरी नदी (Gambhiri River)- बेड़च या आयड़ नदी की सहायक नदी
    • 21. पार्वती नदी (Parvati River)- चम्बल नदी की सहायक नदी
    • 22. पार्बती नदी (Parbati River)- गंभीर नदी की सहायक नदी
    • 23. बांडी नदी, पाली (Bandi River)- लूनी नदी की सहायक नदी
    • 24. बांडी नदी, अजमेर (Bandi River)- बनास नदी की सहायक नदी
    • 25. खारी नदी, शेरगाँव पहाड़ी, सिरोही (Khari River)- लूनी नदी की सहायक नदी (अरब सागर)
    • 26. खारी नदी, नागौर या डिडवाना-कुचामन (Khari River)- सांभर झील में मिलती है। (अन्तः प्रवाही)
    • 27. खारी नदी, बिजरात पहाड़ी, राजसमंद (Khari River)- बनास नदी की सहायक नदी (बंगाल की खाड़ी)

    Post a Comment

    0 Comments

    Top Post Ad

    Below Post Ad