मगध साम्राज्य (Magadha Empire)-
- मगध साम्राज्य प्राचीन भारत का पहला बड़ा साम्राज्य था।
- मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था।
- मगध साम्राज्य वर्तमान के बिहार राज्य के पटना तथा गया जिलों में फैला हुआ था।
- मगध साम्राज्य का उल्लेख वैदिक साहित्य में मिलता है।
- वैदिक साहित्य में छठी शताब्दी ई.पू. के दौरान मगद साम्राज्य का उल्लेख किया गया है।
- मगध साम्राज्य का सर्वप्रथम उल्लेख अथर्ववेद में किया गया है।
- मौर्य वंश तथा गुप्त वंश भी मगध साम्राज्य के वंश है।
मगध साम्राज्य का उत्थान-
- मगध साम्राज्य का उत्थान महाजनपद काल में हुआ था।
- मगध का संस्थापक बृहद्रथ था।
- मगध का वास्तविक संस्थापक बिम्बिसार को माना जाता है।
मगध साम्राज्य के उत्थान के निम्नलिखित कारण है-
- उपजाऊ भूमि
- नदियों का बहाव क्षेत्र अर्थात् अत्यधिक नदियां थी। नदियों का प्रयोग सिंचाई एवं नौकायान में किया जाता था।
- खनिज संसाधनों की उपलब्धता
- वन क्षेत्र या जंगल में हाथियों की उपलब्धता, हाथियों का प्रयोग युद्ध एवं पहिवहन में किया जाता था।
- महत्वकांशी शासकों की श्रृंखला
- कृषि में लोहे का उपयोग
मगध साम्राज्य के राजवंश-
- 1. हर्यक वंश (हर्यक वंश की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)
- 2. शिशुनाग वंश (शिशुनाग वंश की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)
- 3. नन्द वंश (नंद वंश की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें)
पोस्ट पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और अपना कीमती सुझाव देने के लिए यहां कमेंट करें, पोस्ट से संबंधित आपका किसी भी प्रकार का सवाल जवाब हो तो कमेंट में पूछ सकते है।