Ads Area

त्रिपक्षीय संघर्ष (गुर्जर प्रतिहार वंश, पाल वंश, राष्ट्रकूट वंश)

त्रिपक्षीय संघर्ष (Tripartite Struggle)- गुर्जर प्रतिहार वंश, पाल वंश, राष्ट्रकूट वंश

  • भारत में कन्नौज के लिए तीन राजवंशों जैसे गुर्जर प्रतिहार वंश, पाल वंश तथा राष्ट्रकूट वंश के मध्य त्रिपक्षीय संघर्ष चला था।
  • कन्नौज भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कन्नौज जिले में स्थित एक नगर है।
  • हर्षवर्धन की मृत्यु के पश्चात कन्नौज में राजनीतिक शून्यता आ गयी थी।
  • त्रिपक्षीय संघर्ष के दौरान कन्नौज पर आयुध वंश का शासन था।
  • आयुध वंश के दोनों भाई चक्रायुध तथा इंद्रायुध के मध्य कन्नौज की सत्ता को लेकर संघर्ष था।
  • कन्नौज पर अधिकार को लेकर गुर्जर प्रतिहार वंश, पाल वंश तथा राष्ट्रकूट वंश में संघर्ष शुरू हुआ जिसे त्रिपक्षीय संघर्ष कहा गया था।


कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष 6 चरणों में चला था जैसे-

  • 1. त्रिपक्षीय संघर्ष का पहला चरण
  • 2. त्रिपक्षीय संघर्ष का दूसरा चरण
  • 3. त्रिपक्षीय संघर्ष का तीसरा चरण
  • 4. त्रिपक्षीय संघर्ष का चौथा चरण
  • 5. त्रिपक्षीय संघर्ष का पांचवा चरण
  • 6. त्रिपक्षीय संघर्ष का छठा चरण

1. त्रिपक्षीय संघर्ष का पहला चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पहले चरण में दो युद्ध हुए थे जैसे-
    • (I) वत्सराज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs धर्मपाल (पाल वंश)
    • (II) वत्सराज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs ध्रुव (राष्ट्रकूट वंश)


(I) वत्सराज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs धर्मपाल (पाल वंश)

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पहले चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक वत्सराज तथा पाल वंश के शासक धर्मपाल के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक वत्सराज की जीत हुई थी।


(II) वत्सराज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs ध्रुव (राष्ट्रकूट वंश)

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पहले चरण में वत्सराज की जीत के बाद गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक पत्सराज तथा राष्ट्रकूट वंश के शासक ध्रुव के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में राष्ट्रकूट वंश के शासक ध्रुव की जीत हुई थी।


2. त्रिपक्षीय संघर्ष का दूसरा चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के दूसरे चरण में दो युद्ध हुए थे जैसे-
    • (I) नागभट्ट द्वितीय (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs धर्मपाल (पाल वंश)
    • (II) नागभट्ट द्वितीय (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs गोविन्द तृतीय (पाल वंश)


(I) नागभट्ट द्वितीय (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs धर्मपाल (पाल वंश)-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के दूसरे चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक नागभट्ट द्वितीय तथा पाल वंश के शासक धर्मपाल के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में गुर्जर प्रतिहार वंश का शासक नागभट्ट द्वितीय जीत गया था।


(II) नागभट्ट द्वितीय (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs गोविन्द तृतीय (पाल वंश)-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के दूसरे चरण में नागभट्ट द्वितीय की जीत के बाद गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक नागभट्ट द्वितीय तथा पाल वंश के शासक गोविन्द तृतीय के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में पाल वंश का शासक गोविन्द तृतीय जीत गया था।


3. त्रिपक्षीय संघर्ष का तीसरा चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के तीसरे चरण में एक युद्ध हुआ था जैसे-
    • (I) मिहिर भोज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs देवपाल (पाल वंश)


(I) मिहिर भोज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs देवपाल (पाल वंश)-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के तीसरे चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक मिहिर भोज तथा पाल वंश के शासक देवपाल के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में पाल वंश के शासक देवपाल की जीत हुई थी।
  • राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के तीसरे चरण में हिस्सा नहीं लिया था।


4. त्रिपक्षीय संघर्ष का चौथा चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के चौथे चरण में एक युद्ध हुआ था जैसे-
    • (I) मिहिर भोज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs नारायणपाल (पाल वंश)


(I) मिहिर भोज (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs नारायणपाल (पाल वंश)

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के चौथे चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक मिहिर भोज तथा पाल वंश के शासक नारायणपाल के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक मिहिर भोज की जीत हुई थी।
  • राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के चौथे चरण में भी हिस्सा नहीं लिया था।


5. त्रिपक्षीय संघर्ष का पांचवां चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पांचवें चरण एक युद्ध हुआ था जैसे-
    • (I) महिपाल (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs इन्द्र तृतीय (राष्ट्रकूट वंश)


(I) महिपाल (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs इन्द्र तृतीय (राष्ट्रकूट वंश)

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पांचवें चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक महिपाल तथा राष्ट्रकूट वंश के शासक इन्द्र तृतीय के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में राष्ट्रकूट वंश के शासक इन्द्र तृतीय की जीत हुई थी।
  • पाल वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पांचवें चरण में हिस्सा नहीं लिया था।


6. त्रिपक्षीय संघर्ष का छठा चरण-

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के छठे चरण में एक युद्ध हुआ था जैसे-
    • (I) महिपाल (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs कृष्ण तृतीय (राष्ट्रकूट वंश)
  • पाल वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के छठे चरण में हिस्सा नहीं लिया था।


(I) महिपाल (गुर्जर प्रतिहार वंश) Vs कृष्ण तृतीय (राष्ट्रकूट वंश)

  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के छठे चरण में गुर्जर प्रतिहार वंश के शासक महिपाल तथा राष्ट्रकूट वंश के शासक कृष्ण तृतीय के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में राष्ट्रकूट वंश के शासक कृष्ण तृतीया की जीत हुई थी।
  • राष्ट्रकूट वंश के शासक कृष्ण तृतीय ने कन्नौज को तहस नहस कर दिया तथा पुनः दक्षिण भारत लौट गया था।


त्रिपक्षीय संघर्ष के संबंधित अन्य तथ्य-

  • पाल वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के पांचवें तथा छठे चरण में हिस्सा नहीं लिया था।
  • राष्ट्रकूट वंश के शासकों ने कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष के तीसरे तथा चौथे चरण में हिस्सा नहीं लिया था।
  • राष्ट्रकूट वंश के शासक कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष में कभी पराजित नहीं हुए थे।
  • कन्नौज को लेकर त्रिपक्षीय संघर्ष में राष्ट्रकूट वंश तथा पाल वंश आपस में कभी नहीं लड़े थे।
  • अंततः गुर्जर प्रतिहार वंश ने कन्नौज पर अधिकार कर लिया था।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad