आहार नाल (Alimentary Canal)-
- आहार नाल मनुष्य के शरीर में पाचन तंत्र का ही एक भाग है।
- मनुष्य के शरीर में पाचन की क्रिया एक नली में होती है।
- मनुष्य के शरीर में पाचन की क्रिया जिस नली में होती है उस नली को आहार नाल कहते हैं।
आहार नाल की संरचना (Structure of Alimentary Canal)-
- मनुष्य के शरीर में जिस नली में पाचन की क्रिया होती है उसे आहार नाल कहते हैं।
- आहार नाल मुख छिद्र (Buccal Aperture) से लेकर गुदा छिद्र (Anus) तक फैली होती है। अर्थात् मनुष्य के शरीर में मुख छिद्र से लेकर गुदा छिद्र तक फैली नली को ही आहार नाल कहते हैं।
- आहार नाल की कुल लम्बाई लगभग 10 मीटर होती है। अर्थात् मनुष्य के शरीर में मुख छिद्र से लेकर गुदा छिद्र तक फैली आहार नाल की लम्बाई लगभग 10 मीटर होती है।
आहार नाल के भाग (क्रमशः)-
- आहार नाल के निम्न भाग होते हैं।-
- 1. मुख छिद्र (Buccal Aperture)
- 2. मुख गुहा (Oral Cavity या Buccal Cavity)
- 3. ग्रसनी (Pharynx)
- 4. ग्रासनाल या ग्रासनली (Oesophagus)
- 5. अमाशय (Stomach) या जठन (Gastric)
- 6. ग्रहणी (Duodenum)
- 7. जेजुनम (Jejunum)
- 8. इलियम (Ileum)
- 9. सीकम या सेसम (Cecum)
- 10. कोलोन (Colon)
- 11. मलाशय (Rectum)
- 12. गुदा छिद्र (Anus)
छोटी आतं (Small Intestine)-
- मनुष्य के शरीर में उपस्थित छोटी आंत आहार नाल का ही एक भाग होती है।
- मनुष्य के शरीर में छोटी आंत की कुल लम्बाई लगभग 6 मीटर होती है।
- छोती आंत में निम्नलिखित भागों से मिलकर बनी होती है।-
- 1. ग्रहणी (Duodenum)
- 2. जेजुनम (Jejunum)
- 3. इलियम (Ileum)
बड़ी आंत (Large Intestine)-
- मनुष्य के शरीर में उपस्थित बड़ी आंत आहार नाल का ही एक भाग होती है।
- मनुष्य के शरीर में बड़ी आंत की कुल लम्बाई लगभग 1.5 मीटर होती है।
- बड़ी आंत निम्नलिखित भागों से मिलकर बनी होती है।-
- 1. सीकम या सेसम (Cecum)
- 2. कोलोन (Colon)
- 3. मलाशय (Rectum)
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-