Ads Area

सीकम या सेसम (Cecum)

सीकम या सेसम (Cecum)-

  • सीकम या सेसम मनुष्य के शरीर में आहार नाल का ही एक भाग होता है।

  • मनुष्य के शरीर में आहार नाल में सीकम या सेसम भाग आकार में छोटी होता है इसलिए सीकम भाग में जीवाणु (Bacteria) नहीं पाये जाते हैं और इसीलिए मनुष्य के शरीर में सेल्यूलोज एंजाइम (Cellulase Enzyme) नहीं पाया जाता है।
  • मनुष्य के शरीर में सेल्यूलोज एन्जाइम नहीं पाये जाने के कारण ही मनुष्य सेल्यूलोज (Cellulose) का पाचन नहीं कर पाता हैं।
  • शाकाहारी जानवरों में सीकम आकार में बड़ी होती है इसलिए शाकाहारी जानवरों में जीवाणु पाये जाते हैं और इसीलिए शाकाहारी जानवरों में सेल्यूलोज एन्जाइम पाया जाता है।
  • शाकाहारी जानवरों के शरीर में सेल्यूलोज एन्जाइम पाये जाने के कारण ही शाकाहारी जानवर सेल्यूलोज का पाचन कर पाते हैं।
  • मनुष्य के शरीर में सेल्यूलोज एन्जाइम नहीं पाये जाने के कारण ही मनुष्य में सीकम एक अवशेषी भाग होता है।

अपेंडिक्स (Appendix)-

  • मनुष्य के शरीर में उपस्थित आहार नाल के सीकम भाग से एक अंगुलिनुमा भार बाहर निकला होता है जिसे अपेंडिक्स कहते हैं।
  • मनुष्य के शरीर में अपेंडिक्स एक अवशेषी भाग (Vestigial Organ) होता है।
  • मनुष्य के शरीर में उपस्थित आहार नाल में भोजन की गति धीमी होने के कारण जब खाना आहार नाल के सीकम भाग में से गुजरता है तब भोजन का कुछ भाग अपेंडिक्स में आ जाता है तथा अपेंडिक्स में यह भोजन पड़े पड़े सड़ने लगता है और इस सड़े भोजन के कारण बाहर से शरीर के अंदर रोगजनक आने लगते है।
  • रोगजनक अपेंडिक्स में पड़े भोजन के कारण अपेंडिक्स में सक्रमण पैदा कर देते हैं।
  • अपेंडिक्स में संक्रमण होने के कारण अपेंडिक्स पर सुजन आने लगती है। और अपेंडिक्स पर सुजन आने के कारण अपेंडिक्स वाले भाग में अत्यधिक दर्द होने लगता है।
  • यदि अपेंडिक्स में सक्रमण हो जाता है और अपेंडिक्स में सुजन (Swelling) के कारण अत्यधिक दर्द होने लगता है तब डाॅक्टर के द्वारा ऑपरेशन कर अपेंडिक्स को बाहर निकाल दिया जाता है।
  • आहार नाल में भोजन की गति का धीमा होने का मुख्य कारण कब्ज (Constipation) को माना जाता है।
  • मनुष्य के शरीर में अपेंडिक्स होने का मुख्य कारण कब्ज को माना जाता है क्योंकि कब्ज की स्थित में मनुष्य के द्वारा ग्रहण किया गया खाना आहार नाल में जाने के बाद धीमी गति के आगे बढ़ता है।
  • अपेंडिक्स मनुष्य के शरीर में बड़ी आंत के जुड़ा होता है।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad