प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र (Peninsular Drainage System)- (भारत की प्रमुख नदियां)
- बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की नदियां-
- 1. स्वर्णरेखा नदी (Subarnarekha River)
- 2. वैतरणी नदी (Baitarani River) व ब्राह्मणी नदी (Brahmani River)
- 3. वैगई नदी (Vaigai River)
1. स्वर्णरेखा नदी (Subarnarekha River)-
- उद्गम (Origin)- स्वर्णरेखा नदी का उद्गम झारखंड (Jharkhand) में रांची के पठार (Ranchi Plateau) से होता है।
- संगम (Falls in)- स्वर्णरेखा नदी का संगम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में होता है। अर्थात् स्वर्णरेखा नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
- विशेषताएं-
- स्वर्णरेखा नदी नदमुख (Estuary) का निर्माण करती है।
- स्वर्णरेखा नदी क्षेत्र में सोने के प्लेसर निक्षेप मिलते हैं। (Placer deposits of Gold)
- स्वर्णरेखा नदी झारखंड (Jharkhand) में हुंडरु जल प्रपात (Hundru Falls) का निर्माण करती है।
- किनारे (On Bank)- स्वर्णरेखा नदी के किनारे जमशेदपुर (Jamshedpur) स्थित है।
- जमशेदपुर स्टील (Steel) के लिए प्रसिद्ध है।
2. वैतरणी नदी (Baitarani River) व ब्राह्मणी नदी (Brahmani River)-
- वैतरणी नदी तथा ब्राह्मणी नदी सम्मिलित रूप से डेल्टा (Delta) का निर्माण करती है।
- वैतरणी नदी तथा ब्राह्मणी नदी जहां डेल्टा का निर्माण करती है वहां भितरकनिका मैंग्रोव वनसपति (Bhitarkanika Mangroves) स्थित है।
- भितरकनिका मैंग्रोव वनसपती क्षेत्र में ओलिव रिडले कछुओं (Olive Ridley Turtles) को संरक्षण दिया जाता हैं।
- वैतरणी नदी का संगम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में होता है। अर्थात् वैतरणी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
- ब्राह्मणी नदी का संगम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में होता है। अर्थात् ब्राह्मणी नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
3. वैगई नदी (Vaigai River)-
- संगम (Falls in)- वैगई नदी का संगम बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में होता है। अर्थात् वैगई नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
- संगम (Falls in)- वैगई नदी का संगम बंगाल की खाड़ी में होता है। अर्थात् वैगई नदी बंगाल की खाड़ी में आकर गिरती है।
- किनारे (On Bank)- वैगई नदी के किनारे तमिलनाडु (Tamil Nadu) का मदुरई (Madurai) शहर स्थित है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-
- प्रायद्वीपीय अपवाह तंत्र की अन्य नदियां निम्नलिखित है।