Ads Area

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)

अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent)-

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप विश्व में दूसरे स्थान पर है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से अफ्रीका महाद्वीप विश्व में दूसरे स्थान पर है।

  • मानव सभ्यता का पालना (Cradle of Mankind) अफ्रीका को कहा जाता है।
  • अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत किलिमंजारो पर्वत (Kilimanjaro Mountain) है।
  • अफ्रीका का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत केन्या पर्वत (Kenya Mountain) है।
  • अफ्रीक का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत रुवेन्जोरी पर्वत (Ruwenzori Mountain) है।
  • किलिमंजारो पर्वत की सर्वोच्च चोटी उहुरु (Uhuru) है।
  • केन्या पर्वत की सर्वोच्च चोटी बातिआन (Batian) है।
  • रुवेन्जोरी पर्वत की सर्वोच्च चोटी मार्गरिटा (Margherita) है।


साहोल (Sahel)-

  • साहोल सवाना घास के मैदान (Savanna Grassland) तथा सहारा मरुस्थल (Sahara Desert) के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र (Transition Zone) है।


महान अफ्रीकी भ्रंश घाटी (Great African Rift Valley)-

  • महान अफ्रीकी भ्रंश घाटी अरब प्रायद्वीप (Arabian Peninsula) तथा पूर्वी अफ्रीका (East Africa) में स्थित है।
  • उत्तरी सीरिया (Northern Syria) से प्रारम्भ होकर मृत सागर (Dead Sea), लाल सागर (Red Sea) से होते हुए पूर्वी अफ्रीका में मोजांबिक (Mozambique) देश की मलावी झील (Malawi Lake) तक विस्तृत है।
  • महान अफ्रीकी भ्रंश घाटी की लम्बाई 6400 किलोमीटर है।
  • निर्माण (Formation)- महान अफ्रीकी भ्रंश घाटी का निर्माण नूबियन प्लेट (Nubian Plate) तथा सोमाली प्लेट (Somali Plate) के अपसरण (Divergence) से हो रहा है।
  • झील (Lake)- महान अफ्रीकी भ्रंट घाटी में तुर्काना झील (Turkana Lake), अल्बर्ट झील (Albert Lake), एडवर्ड झील (Edward Lake), कीवु झील (Kivu Lake), न्यासा झील (Nyasa Lake) या मलावी झील (Malawi Lake), टैंगनायिका झील (Tanganyika Lake), रूकवा झील (Rukwa) आदि झीलें स्थित है।


अफ्रीका महाद्वीप के प्रमुख उद्योग (Major Industry of Africa Continent)-

  • अर्जिरिया, लिबिया, नाइजिरिया आदि तेल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

  • काफा (Kaffa), (इथोपिया) काफी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

  • लौंग द्वीप (Clove Island)- पेंबा (Pemba), जंजीबार (Zanzibar) लौंग के लिए प्रसिद्ध है।

  • जोहांस बर्ग, दक्षिण अफ्रीका (Johannesburg)- सोने (Gold) के लिए प्रसिद्ध है।

  • किम्बरले (Kimberley), दक्षिण अफ्रीका  हिरे (Diamond) के लिए प्रसिद्ध है।


मेडागास्कर (Madagascar)-

  • मेडागास्कर हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है। (Madagascar is the largest island of Indian Ocean)


सिनाई प्रायद्वीप (Sinai Peninsula)-

  • सिनाई प्रायद्वीप लाल सागर (Red Sea) के उत्तर में स्थित है।
  • सिनाई प्रायद्वीप एशिया (Asia) तथा अफ्रीका (Africa) को जोड़ता है।
  • सिनाई प्रायद्वीप मिस्र (Egypt) का ही भाग माना जाता है।
  • मिस्र देश का कुछ भाग एशिया में स्थित है।


स्वेज नहर (Suez Canal)-

  • स्वेज नहर का निर्माण सन् 1869 में किया गया था।
  • स्वेज नहर लाल सागर (Red Sea) को भूमध्य सागर (Mediterranean Sea) से जोड़ती है।
  • स्वेज नहर पोर्ट सईद (Port Said) को पोर्ट स्वेज (Port Suez) से जोड़ती है। अर्थात् स्वेज नहर के भूमध्य सागर की तरफ स्थित भाग को पोर्ट सईद तथा लाल सागर की तरफ स्थित भाग को पोर्ट स्वेज कहा जाता है।
  • स्वेज नहर का नियंत्रण मिस्र द्वारा किया जाता है। (It is under the control of Egypt)
  • स्वेज नहर वाले भाग में ग्रेट बिटर लेक (Great Bitter Lake), टिक्सा लेक (Timsah Lake) तिमसा झील स्थित है।


जिब्राल्टर जलसंधि (Gibraltar Strait)-

  • जिब्राल्टर जलसंधि भूमध्य सागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है।
  • जिब्राल्टर जलसंधि अफ्रीका को यूरोप से अलग करती है।
  • जिब्राल्टर जलसंधि मोरक्को एवं क्यूटा (स्पेन) को जिब्राल्टर (यूके) से अलग करती है।


बाब-एल-मैंडेब जलसंधि (Bab-el-Mandeb Strait)-

  • बाब-एल-मैंडेब जलसंधि लाल सागर (Red Sea) को अदन की खाड़ी, हिंद महासागर (Gulf of Aden, Indian Ocean) से जोड़ती है।
  • बाब-एल-मैंडेब जलसंधि अफ्रीका (Africa) को एशिया (Asia) से अलग करती है।
  • बाब-एल-मैंडेब जलसंधि जिबूती (Djibouti) को यमन (Yemen) से अलग करती है।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad