Ads Area

हाड़ौती चित्रकला (Hadoti Painting)

हाड़ौती चित्रकला (Hadoti Painting)-

  • हाड़ौती चित्रकला के भाग (Parts of Hadoti Painting)-

  • 1. बूंदी चित्रकला (Bundi Painting)

  • 2. कोटा चित्रकला (Kota Painting)


1. बूंदी चित्रकला (Bundi Painting)-

  • (I) सुरजन (Surjan)
  • (II) शत्रुसाल (Shatrusal)
  • (III) उम्मेद सिंह (Ummed Singh)
  • (IV) बूंदी चित्रकला के प्रमुख चित्र (Main Paintings of Bundi Painting)
  • (V) बूंदी चित्रकला की विशेषताएं (Features of Bundi Painting)
  • (VI) बूंदी चित्रकला के प्रमुख चित्रकार (Main Painter of Bundi Painting)


(I) सुरजन (Surjan)-

  • बूंदी के राजा सुरजन के शासन काल में बूंदी चित्रकला का स्वतंत्र विकास प्रारम्भ हुआ।


(II) शत्रुसाल (Shatrusal)-

  • बूंदी के राजा शत्रुसाल ने रंगमहल का निर्माण करवाया था।

  • रंगमहल भित्ति चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।


(III) उम्मेद सिंह (Ummed Singh)-

  • बूंदी के राजा उम्मेद सिंह का शासन काल बूंदी चित्रकला का स्वर्ण काल माना जाता है।

  • उम्मेद सिंह ने चित्रशाला का निर्माण करवाया जिसे भित्ति चित्रों का स्वर्ग कहा जाता है।


(IV) बूंदी चित्रकला के प्रमुख चित्र (Main Paintings of Bundi Painting)- 

  • उम्मेद सिंह जंगली सुअर का शिकार कर रहा है।


(V) बूंदी चित्रकला की विशेषताएं (Features of Bundi Painting)-

  • बूंदी चित्रकला पर मेवाड़ शैली का प्रभाव अधिक दिखाई देता है।
  • बूंदी चित्रकला में मतीराम की पुस्तक रसराज का चित्रण किया गया है।
  • बूंदी चित्रकला में प्रकृति चित्रण अधिक किया जाता था।
  • बूंदी चित्रकला में हरे रंग का अधिक प्रयोग किया जाता था।
  • बूंदी चित्रकला में  सरोवर, सतरंगी बादल तथा नाचते हुए मोरो का चित्रण किया जाता था।

  • अनिरुद्ध तथा भाव सिंह के शासन काल में बूंदी चित्रकला पर दक्षिण भारतीय प्रभाव दिखाई देता है।


(VI) बूंदी चित्रकला के प्रमुख चित्रकार (Main Painter of Bundi Painting)-

  • (A) सुरजन (Surjan)
  • (B) अहमद (Ahamad)
  • (C) साधुराम (Sadhuram)
  • (D) रामलाल (Ramlal)


2. कोटा चित्रकला (Kota Painting)-

  • (I) रामसिंह (Ram Singh)
  • (II) भीमसिंह (Bhim Singh)
  • (III) उम्मेद सिंह (Ummed Singh)
  • (IV) कोटा चित्रकला की विशेषताएं (Features of Kota Painting)
  • (V) कोटा चित्रकला के प्रमुख चित्रकार (Main Painters of Kota Painting)


(I) रामसिंह (Ram Singh)-

  • कोटा के राजा रामसिंह के शासन काल में कोटा चित्रकला का स्वतंत्र विकास प्रारम्भ हुआ।


(II) भीमसिंह (Bhim Singh)-

  • कोटा के राजा भीमसिंह के शासन काल में वल्लभ सम्प्रदाय के प्रभाव के कारण भगवान श्री कृष्ण के चित्र अधिक बनाये गये थे।


(III) उम्मेद सिंह (Ummed Singh)-

  • कोटा के राजा उम्मेद सिंह का शासन काल कोट चित्रकला का स्वर्ण काल माना जाता है।


(IV) कोटा चित्रकला की विशेषताएं (Features of Kota Painting)-

  • कोटा चित्रकला में हल्का हरा, पीला व नीले रंग का प्रयोग किया जाता था।
  • कोटा चित्रकला में महिला सौंदर्य का चित्रण अधिक किया जाता था।
  • कोटा चित्रकला में शिकार के दृश्यों का चित्रण अधिक किया जाता था। जैसे- झालिम सिंह झाला की हवेली के भित्ति चित्र
  • कोटा चित्रकला में महिलाओं को पशुओं का शिकार करते हुए दिखाया गया है।
  • कोटा चित्रकला में मोर, शेर तथा चम्पा का चित्रण किया जाता था।


(V) कोटा चित्रकला के प्रमुख चित्रकार (Main Painters of Kota Painting)-

  • (A) रघुनाथ (Raghunath)
  • (B) लच्छीराम (Lachchhiram)
  • (C) नूरमोहम्मद (Noormohammad)
  • (D) गोविन्द (Govind)
  • (E) डालू (Dalu)- डालू ने रागमाला का चित्रण किया था।


हाड़ौती चित्रकला पर रिसर्च (Research on Hadoti Painting)-

  • निम्नलिखित ने हाड़ौती चित्रकला पर रिसर्च की थी।
  • (I) डब्ल्यू.जी. आर्चर (W.G. Archer)
  • (II) प्रमोदचन्द्र

  • (III) बृजेन्द्र सिंह


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad