Ads Area

राजस्थान के आधुनिक चित्रकार (Modern Painters of Rajasthan)

राजस्थान के आधुनिक चित्रकार (Modern Painters of Rajasthan)-

  • 1. रामगोपाल विजयवर्गीय (Ramgopal Vijay Vargiya)
  • 2. गोवर्धन लाल बाबा (Govardhan Lal Baba)
  • 3. परमानन्द चोयल (Paramanand Choyal)
  • 4. जगमोहन माथोड़िया (Jagmohan Mathodiya)
  • 5. सौभाग्यमल गहलोत (Saubhagya Mal Gahlot)
  • 6. देवकीनन्दन शर्मा (Devakinandan Sharma)
  • 7. ज्योति स्वरूप कच्छावा (Jyoti Swaroop Kachchhawa)
  • 8. भूर सिंह शेखावत (Bhur Singh Shekhawat)
  • 9. कुन्दन लाल मिस्त्री (Kundan Lal Mistri)


1. रामगोपाल विजयवर्गीय (Ramgopal Vijay Vargiya)-

  • रामगोपाल विजयवर्गीय ने राजस्थान में सबसे पहले चित्र प्रदर्शनी लगाना प्रारम्भ किया था।

  • रामगोपाल विजयवर्गीय के द्वारा अभिसार निशा नामक पुस्तक लिखी गई थी।

  • रामगोपाल विजयवर्गीय के गुरु का नाम शैलेन्द्रनाथ डे था।


2. गोवर्धन लाल बाबा (Govardhan Lal Baba)-

  • गोवर्धन लाल बाबा राजस्थान के राजसमंद जिले के रहने वाले थे।

  • गोवर्धन लाल बाबा ने भील जनजाति के चित्र अधिक बनाये थे इसलिए गोवर्धन लाल बाबा को "भीलो का चितेरा" भी कहा जाता है।

  • गोवर्धन लाल बाबा का प्रमुख चित्र 'बारात' है।


3. परमानन्द चोयल (Paramanand Choyal)-

  • परमानन्द चोयल ने भैंसो के चित्र अधिक बनाये थे इसलिए परमानन्द चोयल को "भैंसो का चितेरा" कहा जाता है।


4. जगमोहन माथोड़िया (Jagmohan Mathodiya)-

  • जगमोहन माथोड़िया ने कुत्तों के चित्र अधिक बनाये थे इसलिए जगमोहन माथोड़िया को "श्वान का चितेरा" कहा जाता है।


5. सौभाग्यमल गहलोत (Saubhagya Mal Gahlot)-

  • सौभाग्यमल गहलोत ने घोंसलों के चित्र अधिक बनाये थे इसलिए सौभाग्यमल गहलोत को "नीड का चितेरा" कहा जाता है।


6. देवकीनन्दन शर्मा (Devakinandan Sharma)-

  •  देवकीनन्दन शर्मा ने प्रकृति चित्रण अधिक किया था इसलिए देवकीनन्द शर्मा को "Master of Nature and Living Objects" कहा जाता है।


7. ज्योति स्वरूप कच्छावा (Jyoti Swaroop Kachchhawa)-

  • ज्योति स्वरुप कच्छावा ने जंगल से संबंधित चित्र अधिक बनाये थे।

  • ज्योति स्वरु कचछावा ने "Inner Jungle" नामक चित्र शृंखला प्रारम्भ की थी।


8. भूर सिंह शेखावत (Bhur Singh Shekhawat)-

  • भूर सिंह शेखावत ने स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाये थे।

  • भूर सिंह शेखावत ने ग्रामीण संस्कृति के चित्र अधिक बनाये थे।

  • भूर सिंह शेखावत के चित्रों में राजस्थानी प्रभाव अधिक दिखाई देता है।


9. कुन्दन लाल मिस्त्री (Kundan Lal Mistri)-

  • कुन्दन लाल मिस्त्री ने महाराणा प्रताप के चित्र अधिक बनाये थे।
  • कुन्दल लाल मिस्त्री के चित्रों के आधार पर राजा रवि वर्मा ने महाराणा प्रताप का चित्र बनाया था।
  • राजा रवि वर्मा को भारतीय चित्रकला का पितामह कहा जाता है।
  • राजा रवि वर्मा त्रावणकोर रियासत (केरल) के थे।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad