Ads Area

जलवायु परिवर्तन (Climate Change)

जलवायु परिवर्तन (Climate Change)-

  • जलवायु परिवर्तन से आशय है की दीर्घकालिक मौसम (Long Term Weather) के प्रारूप में बदलाव।
  • जलवायु परिवर्तन किसी विशेष दिन में होने वाला मौसम का परिवर्तन नहीं है यह लम्बे समय के दौरान मौसम के प्रारूप में हुए संचयी परिवर्तन को दर्शाता है।
  • जलवायु परिवर्तन से तात्पर्य पिछले 100 वर्षों में जलवायु में हुए परिवर्तन से है जो मुख्य रूप से मानवीय गतिविधियों के कारण हुआ है।


जलवायु परिवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन (Important Convention Related to Climate Change)-

  • 1. स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 (Stockholm Convention 1972)

  • 2. रियो सम्मेलन (Rio Summit 1992) या पृथ्वी सम्मेलन 1992 (Earth Summit 1992)


1. स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 (Stockholm Convention 1972)-

  • स्टॉकहोम सम्मेलन पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र का एक प्रमुख सम्मेलन था।
  • स्टॉकहोम सम्मेलन का आधिकारिक नाम संयुक्त राष्ट्र का मानव पर्यावरण सम्मेलन (UNCHE) था।
  • UNCHE Full Form = United Nation Conference on Human Environment
  • UNCHE का पूरा नाम = संयुक्त राष्ट्र का मानव पर्यावरण सम्मेलन
  • स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण संस्था संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना की गई थी।
  • UNEP Full Form = United Nation Environment Programme
  • UNEP का पूरा नाम = संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने वाला प्रमुख निकाय है। जो सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना सन् 1972 में की गई थी।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का मुख्यालय नैरोबी (Nairobi) की राजधानी केन्या (Kenya) में स्थित है।
  • स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 पर्यावरण संरक्षण के लिए स्टॉकहोम घोषणा पत्र जारी किया गया था जिसे पर्यावरण संरक्षण का मेग्ना कार्टा (Magna Carta) कहा जाता है।
  • स्टॉकहोम सम्मेलन 5 जून 1972 को प्रारम्भ हुआ था इसलिए प्रतिवर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत के तात्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 में भाग लिया था।


2. रियो सम्मेलन (Rio Summit 1992) या पृथ्वी सम्मेलन 1992 (Earth Summit 1992)-

  • रिया सम्मेलन या पृथ्वी सम्मेलन का आधिकारिक नाम संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन (UNCED) है।
  • UNCED Full Form = United Nation Conference on Environment and Development
  • UNCED का पूरा नाम = संयुक्त राष्ट्र का पर्यावरण एवं विकास सम्मेलन
  • रियो सम्मेलन या पृथ्वी सम्मेलन में 172 देशों ने भाग लिया था।
  • रियो सम्मेलन या पृथ्वी सम्मेलन में "एक पृथ्वी सिद्धान्त" (One Earth Theory) को अपनाया गया था।
  • एक पृथ्वी सिद्धान्त के अनुसार विश्व के सभी देशों की राजनैतिक सीमाएं अलग-अलग हो सकती है परन्तु पर्यावरण के दृष्टिकोण से पूरी पृथ्वी एक है अतः यदि कोई एक देश जलवायु को नुकसान पहुँचाता है तो उसका प्रभाव अन्य देशों पर भी होता है।
  • रियो सम्मेलन या पृथ्वी सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज जारी किए गए थे।-
  • (I) पर्यावरण एवं विकास पर रियो घोषणा पत्र (Rio Declaration on Environment and Development)
  • (II) एजेंडा-21 (Agenda 21)
  • (III) वन सिद्धान्त (Forest Principles)
  • महत्वपूर्ण दस्तावेज जो सदस्यों देशों हेतु कानूनन बाध्यकारी बनाने के लिए जारी किए गए थे। जैसे-
  • (I) जैव विविधता अभिसमय (Convention on Biological Diversity- CBD)
  • (II) जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का फ्रेमवर्क अभिसमय (United Nation Framework Convention on Climate Change- UNFCCC)
  • (III) मरुस्थलीकरण रोकथाम हेतु संयुक्त राष्ट्र का अभिसमय (United Nation Convention to Combat Desertification- UNCCD)


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad