Ads Area

राजस्थान के प्रमुख दुर्ग (Major Forts of Rajasthan)

राजस्थान के प्रमुख दुर्ग (Major Forts of Rajasthan)-

  • राजस्थान के दुर्ग राजस्थानी स्थापत्य कला (Architecture of Rajasthan) का भाग है।

  • राजस्थान में दुर्ग स्थापत्य को 9 भागों में बाटा जा सकता है। जैसे-

  • 1. गिरि दुर्ग
  • 2. जल दुर्ग
  • 3. वन दुर्ग
  • 4. एरण दुर्ग
  • 5. धान्वन दुर्ग
  • 6. पारिख दुर्ग
  • 7. पारिध दुर्ग
  • 8. सैन्य दुर्ग
  • 9. सहाय दुर्ग


1. गिरि दुर्ग-

  • वह किला जो पहाड़ी पर बना हो गिरि दुर्ग कहलाता है। अर्थात् पहाड़ी पर स्थित किला गिरि दुर्ग की श्रेणी में शामिल होता है।


2. जल दुर्ग-

  • वह किला जो पानी से घिरा हो जल दुर्ग कहलाता है। अर्थात् जिस किले के पास नदी, झील या तालाब हो या पानी के किनारे स्थित हो वह किला जल दुर्ग की श्रेणी में शामिल होता है।

  • जल दुर्ग को औदुक दुर्ग भी कहा जाता है।


3. वन दुर्ग-

  • वह किला वन में स्थित हो वन दुर्ग कहलाता है। अर्थात् जिस किले के चारो तरफ वन पाये जाते हो वह किला वन दुर्ग की श्रेणी में शामिल होता है।


4. एरण दुर्ग-

  • वह किला जिसका रास्ता कटिली झाड़ियों व पत्थरो से दुर्गम हो एरण दुर्ग कहलाता है।


5. धान्वन दुर्ग-

  • वह किला जो मरुस्थल में स्थित हो धान्वन दुर्ग कहलाता है।


6. पारिख दुर्ग-

  • वह किला जिसके चारो तरफ खायी हो पारिख दुर्ग कहलाता है।


7. पारिध दुर्ग-

  • वह किला जिसका प्रकोटा या चार दिवारी पुर्णतः इट, मिट्टी व पत्थरो से निर्मित हो पारिध दुर्ग कहलाता है। अर्थात् जिस किले के चारो तरफ चार दिवारी बनी हो वह किला पारिध दुर्ग की श्रेणी में शामिल होता है।


8. सैन्य दुर्ग-

  • वह किला जिसके चारो तरफ पुर्णतः सैनिकों का पहरा हो सैन्य दुर्ग कहलाता है। अर्थात् वह किला जिसमें सैना रहती हो वह किला सैन्य दुर्ग की श्रेणी में शामिल होता है।


9. सहाय दुर्ग-

  • वह किला जो दूसरे राजे रजवाड़े की सहायता के लिए बनाये जाते हो सहाय दुर्ग कहलाता है।


यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची (UNESCO World Heritage List)-

  • सन् 2013 में राजस्थान के 6 पहाड़ी किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। जैसे-
  • 1. गागरौण दुर्ग (Gagraum Fort)
  • 2. चित्तौड़ दुर्ग (Chittor Fort)
  • 3. कुम्भलगढ़ दुर्ग (Kumbhalgarh Fort)
  • 4. रणथम्भौर दुर्ग (Ranthambhaur Fort)
  • 5. आमेर दुर्ग (Amer Fort)
  • 6. जैसलमेर दुर्ग (Jaisalmer Fort)


राजस्थान के प्रमुख किले (Major Forts of Rajasthan)-

  • 1. जालौर दुर्ग (Jalore Fort)
  • 2. अचलगढ़ दुर्ग (Achalgarh Fort)
  • 3. सिवाणा दुर्ग (Siwana Fort)
  • 4. बयाना दुर्ग (Bayana Fort)
  • 5. शेरगढ़ दुर्ग (Shergarh Fort)
  • 6. शेरगढ़ दुर्ग (Shergarh Fort)
  • 7. शाहबाद दुर्ग (Shahabad Fort)
  • 8. कोटा दुर्ग (Kota Fort)
  • 9. बाला दुर्ग (Bala Fort)
  • 10. कांकनवाडी दुर्ग (Kankanwadi Fort)
  • 11. नागौर दुर्ग (Nagaur Fort)
  • 12. मांडलगढ़ दुर्ग (Mandalgarh Fort)
  • 13. भैंसरोड़गढ़ दुर्ग (Bhainsrodgarh Fort)
  • 14. सज्जनगढ़ दुर्ग (Sajjangarh Fort)
  • 15. ऊंटाला दुर्ग (Untala Fort)
  • 16. माधोराजपुरा दुर्ग (Madhorajpura Fort)
  • 17. दौसा दुर्ग (Dausa Fort)
  • 18. तिमनगढ़ दुर्ग (Timangarh Fort)
  • 19. फतेहपुर दुर्ग (Fatehpur Fort)
  • 20. मोहनगढ़ दुर्ग (Mohangarh Fort)


1. जालौर दुर्ग (Jalore Fort)-

  • स्थित- जालौर जिला, राजस्थान
  • गौरी शंकर हीराचन्द औझा के अनुसार परमारों ने जालौर के किले का निर्माण करवाया था।
  • दशरथ शर्मा के अनुसार प्रतिहार राजा नागभट्ट-I ने जालौर के किले का निर्माण करवाया था।
  • जालौर का किला सूकड़ी नदी के किनारे स्थित है।
  • जालौर के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) अलाई मस्जिद या तोपखाना मस्जिद (मूलतः अलाई मस्जिद एक संस्कृत पाठशाला थी।)
  • (II) खिलजी मीनार
  • (III) मलिक शाह की दरगाह
  • (IV) जैन कीर्ति स्तम्भ


2. अचलगढ़ दुर्ग (Achalgarh Fort)-

  • स्थित- सिरोही जिला, राजस्थान
  • परमारो ने अचलगढ़ किले का निर्माण करवाया था।
  • महाराणा कुम्भा ने अचलगढ़ किले का पुनर्निर्माण करवाया था।
  • अचलगढ़ किले में स्थित इमारतें-
  • (I) दुरसा आढ़ा की मूर्ति
  • (II) भंवराथल
  • (III) मंदाकिनी कुंड
  • (IV) ओखा रानी का महल
  • (V) चेतावनी बुर्ज
  • (VI) अचलेश्वर मंदिर (शिव मंदिर)- इस मंदिर में भगवान शिव जी के अंगुठे की पूजा की जाती है।


3. सिवाणा दुर्ग (Siwana Fort)-

  • स्थित- हल्देश्वर पहाड़ी, बाड़मेर जिला, राजस्थान
  • वीरनारायण पंवार ने सिवाण के किले का निर्माण करवाया था।
  • सिवाणा किले के अन्य नाम-
  • (I) कुमट दुर्ग (Koomat Fort)- यहाँ कूमट झाड़ी की अधिकता के कारण यह नाम पड़ा
  • सिवाणा के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) भांडेलाव तालाब (Bhandelav Pond)


4. बयाना दुर्ग (Bayana Fort)-

  • स्थित- भरतपुर जिला, राजस्थान
  • 1040 ई. में विजयपाल जादौन ने बयाना के किले का निर्माण करवाया था।
  • बयाना किले के अन्य नाम-
  • (I) विजयमंदिरगढ़ (Vijaymandirgarh)
  • (II) बाणासुर किला (Banasur Fort)
  • (III) बादशाह का किला (Badshah's Fort)
  • बयाना के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) लोदी मीनार
  • (II) दाउद खाँ की मीनार
  • (III) सादुल्ला सराय
  • (IV) अकबर की छतरी
  • (V) जहाँगीरी दरवाजा


5. शेरगढ़ दुर्ग (Shergarh Fort)-

  • स्थित- धौलपुर जिला, राजस्थान
  • शेरगढ़ का किला एक कुषाणकालीन किला है।
  • मालदेव नामक सामंत ने शेरगढ़ किले का निर्माण करवाया था।
  • शेरगढ़ के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) सैय्यद हुसैन की दरगाह
  • (II) निहाल टॉवर (भारत का सबसे बड़ा घंटाघर)
  • (III) कमल बाग (बारबनामा से कमल बाग की जानकारी मिलती है।)
  • (IV) हुनहुँकार तोप


6. शेरगढ़ दुर्ग (Shergarh Fort)-

  • स्थित- बारां जिला, राजस्थान
  • शेरगढ़ का किला परवन नदी (Parwan River) के किनारे स्थित है।
  • शेरगढ़ का किला मौर्योत्तर कालीन किला है।
  • शेरगढ़ किला कोषवर्द्धन (Koshvarddhan) पहाड़ी पर स्थित है इसलिए शेरगढ़ किले को कोषवर्द्धनगढ़ भी कहा जाता है।
  • शेरशाह सूरी ने इस किले का नाम बदलकर शेरगढ़ कर दिया था।
  • मुगल बादशाह फर्रूखसियर (Farrykhsiar) ने शेरगढ़ का किला कोटा के राजा भीमसिंह (Bhim Singh) को दे दिया था।
  • जालीम सिंह झाला (Jalim Singh Jhala) ने शेरगढ़ के किले में अमीर खाँ पिंडारी को शरण दी थी।


7. शाहबाद दुर्ग (Shahabad Fort)-

  • स्थित- बारां जिला, राजस्थान
  • राजा मुकुट मणि देव चौहान (Mukut Mani Dev Chauhan) ने शाहबाद किले का निर्माण करवाया था।
  • शेहशाह सूरी ने अपने बेटे सलीम के नाम पर शाहबाद के किले का नाम बदलकर सलीमाबाद कर दिया था।
  • शाहबाद के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) बादल महल
  • (II) नवलबाण तोप


8. कोटा दुर्ग (Kota Fort)-

  • स्थित- कोटा जिला, राजस्थान
  • बूंदी के राजा जैत्रसिंह (Jaitra Singh) ने यहाँ गुलाब महल का निर्माण करवाया था।
  • कालांतर में कोटा के माधोसिंह ने यहाँ किले का निर्माण करवाया था।
  • कोटा का किला चम्बल नदी के किनारे स्थित है।
  • कर्नल जेम्स टॉड के अनुसार कोटा किले का प्रकोटा आगरा किले के बाद भारत में सबसे बड़ा प्रकोटा है।


9. बाला दुर्ग (Bala Fort)-

  • स्थित- अलवर जिला, राजस्थान
  • काकिलदेव के पुत्र अलघुराय ने बाला किले का निर्माण करवाया था।
  • निकुम्भ चौहानों ने बाला किले का पुनर्निर्माण करवाया था।
  • निकुम्भ (Nikumbh) चौहान वंश की शाखा थी।
  • हसन खाँ मेवाती ने भी बाला किले का पुनर्निर्माण करवाया था।
  • बाबर बाला किले में एक सप्ताह तक रुका था।
  • बाबर ने बाला किले का खजाना (Treasury) अपने बेटे हुमायूँ (Humayun) को दिया तथा बाला किला अपने दूसरे बेटे हिन्दाल (Hindal) को दे दिया था।
  • शेर शाह सूरी ने बाला किल में अपने बेटे सलीम के नाम पर सलीम सागर (Salim Sagar) तालाब बनवाया था।

  • बाला किले में स्थित इमारतें-
  • (I) निकुम्भ महल
  • (II) करणी माता मंदिर
  • (III) अंधेरी दरवाजा
  • (IV) सुरजकुंड
  • (V) 15 बुर्जें (वाच टावर)


10. कांकनवाडी दुर्ग (Kankanwadi Fort)-

  • स्थित- अलवर जिला, राजस्थान
  • मिर्जा राजा जयसिंह ने कांकनवाडी किले का निर्माण करवाया था।
  • औरंगजेब ने अपने भाई दाराशिकोह (Darashikoh) को गिरफ्तार कर कांकनबाड़ी किले में रखा था।


11. नागौर दुर्ग (Nagaur Fort)-

  • स्थित- नागौर जिला, राजस्थान
  • चौहान राजा सोमेश्वर के शासन काल में कैमास (कदम्बवास) ने नागौर किले का निर्माण करवाया था।
  • सोमेश्वर के शासन काल में कैमास (कदम्बवास) नागौर में सामंत था।

  • सोमेश्वर पृथ्वीराज चौहान के पिता का नाम है।
  • नागौर के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) 28 बुर्जें (वाच टावर)
  • (II) तिहरा परकोटा
  • (III) अकबरी मस्जिद


12. मांडलगढ़ दुर्ग (Mandalgarh Fort)-

  • स्थित- भीलवाड़ा जिला, राजस्थान
  • बालनोत (Balnot) राजपूतों ने मांडलगढ़ किले का निर्माण करवाया था।
  • मांडलगढ़ का किला कटोरेनुमा या मंडल आकृति में बना हुआ है।
  • मांडलगढ़ का किला मांडिया भील (Mandiya Bhil) की याद में बनाया गया था।
  • हल्दीघाटी युद्ध से पहले मानसिंह मांडलगढ़ के किले में रुका था।
  • मांडलगढ़ के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) उंडेश्वर मंदिर (शिव मंदिर)
  • (II) जलेश्वर मंदिर (शिव मंदिर)
  • (III) शीतला माता मंदिर
  • (IV) सागर-सागरी जलाश्य


13. भैंसरोड़गढ़ दुर्ग (Bhainsrodgarh Fort)-

  • स्थित- चित्तौड़गढ़ जिला, राजस्थान
  • भैंसरोड़गढ़ का किला चम्बल (Chambal River) तथा बामनी नदियों (Bhamani River) के किनारे स्थित है।
  • भैंसरोड़गढ़ के किले को राजस्थान का वैल्लोर (Valillor) कहा जाता है। (दक्षिण भारत में किला वैल्लोर)
  • भैंसरोड़गढ़ का किला कर्नल जेम्स टॉड का पसंदीदा किला था।


14. सज्जनगढ़ दुर्ग (Sajjangarh Fort)-

  • स्थित- उदयपुर जिला, राजस्थान
  • महाराणा सज्जन सिंह ने सज्जनगढ़ किले का निर्माण करवाया था।
  • सज्जनगढ़ किले के अन्य नाम-
  • (I) मेवाड़ का मुकुटमणि
  • (II) मानसून पैलेस
  • (III) वाणी विलास पैलेस


15. ऊंटाला दुर्ग (Untala Fort)-

  • स्थित- उदयपुर जिला, राजस्थान
  • मेवाड़ महाराणा अमरसिंह-I ने ऊंटाला के किले में जहाँगीर को हराया था।
  • ऊंटाला के किले में हरावल प्रतियोगिता की गई थी।
  • ऊंटाला के किले में हरावल प्रतियोगिता जैत्रसिंह चूंडावत (Jaitra Singh Chundawat) Vs बल्लू शक्तावत (Ballu Shaktawat) के मध्य हुई थी।


16. माधोराजपुरा दुर्ग (Madhorajpura Fort)-

  • स्थित- जयपुर जिला, राजस्थान
  • मराठों पर जीत की याद ने जयपुर के राजा माधोसिंह-I ने माधोराजपुरा किले का निर्माण करवाया था।
  • भारत सिंह नरुका ने अमिर खाँ पिंडारी के परिवार को गिरफ्तार कर माधोराजपुरा के किले में रखा था।


17. दौसा दुर्ग (Dausa Fort)-

  • स्थित- दौसा जिला, राजस्थान

  • दौसा का किला दौसा जिले में देवगिरि (Devgiri) पहाड़ी पर बना हुआ है।
  • दौसा का किला छाजले या सूप की आकृति में बना हुआ है।


18. तिमनगढ़ दुर्ग (Timangarh Fort)-

  • स्थित- करौली जिला, राजस्थान
  • राजा तिमन पाल ने तिमनगढ़ किले का निर्माण करवाया था।
  • तिमनगढ़ के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) ननद-भौजाई का कुआँ


19. फतेहपुर दुर्ग (Fatehpur Fort)-

  • स्थित- सीकर जिला, राजस्थान
  • फतेह खाँ कायमखानी (Fateh Khan Kayamkhani) ने फतेहपुर किले का निर्माण करवाया था।
  • फतेहपुर के किले में स्थित इमारतें-
  • (I) पीर निजामुद्दीन की दरगाह (Dargah of Peer Nizamuddin)
  • (II) तेलिन महल (Telin Mahal)


20. मोहनगढ़ दुर्ग (Mohangarh Fort)-

  • स्थित- जैसलमेर जिला, राजस्थान
  • जैसलमेर के महारावल जवाहर सिंह (Jawagra Singh) के शासन काल में मोहनगढ़ किले का निर्माण करवाया गया था।
  • मोहनगढ़ का किला भारत का अंतिम किला माना जाता है। अर्थात् मोहनगढ़ के किले के बाद भारत में कोई भी नया किला नहीं बना था।


अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Other Important Facts)-

  • राठौड़ों के किले को "चिन्तामणि दुर्ग" (Chintamani Fort) भी कहा जाता है।

  • सरस्वती भंडार पुस्तकालय (Saraswati Bhander) फतेहपुर (सीकर जिला) में स्थित है।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)-

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad